ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यह मौका अपनों को गले लगाने का, तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है,भारत में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है कई राज्यों में वसंत ऋतु के आगमन होते ही होली के त्यौहार की शुरुआत हो जाती हैं।होली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग व गुलाल लगाते हैं,घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।तो आइये दोस्तों हम भी मनाये बिना पानी के गुलाल और रंगो वाली सुखी और स्वस्थ होली। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।

लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर विद्यालयों में बने बूथ सुविधाएं का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला से लेकर सिमरिया के सभी पदाधिकारी थे मौजूद चुनाव सुविधाओं को लेकर राजकीय बुनियादी विद्यालय में की गई जांच जांच के दौरान विद्यालय में फैले गंदगी, बाथरूम में सफाई ना होना,रैम्प खड़ा होना,विद्यालय में कमल फूल का चुनाव चिन्ह पाया जाना कमल फूल सिंबल और गंदगी को लेकर उपायुक्त ने बीईओ और प्राधानाध्यापक पर गरजे सिमरिया : प्रखण्ड के राजकीय बुनियादी विद्यालय में बीते शनिवार को झारखण्ड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रविकुमार एवं उपायुक्त चतरा लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर विद्यालय में बने बूथों का व्यस्था को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारीओं से लेकर सिमरिया अनुमण्डलीय पदाधिकारीयों के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान राजकीय बुनियादी विद्यालय सिमरिया पहुँचे। जहां विद्यालय के सभी सुविधाओं पर गहनता से जांच किया। जांच के दौरान विद्यालय में बने शौचालय में बालक बालिका नहीं लिखा हुआ होना, विद्यालय में अत्यधिक गन्दगी पाया जाना, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष में कमल फूल का सिम्बल पाया जाने पर उपायुक्त ने बीईओ और प्रधानाध्यापक पर आग बबूला हो गए। वहीं उपायुक्त ने बीईओ और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मी किसी भी पार्टी या संगठन में कार्य करना वर्जित है। चुकी वह सरकारी मानदेय में शामिल है। मोकिम अंसारी [

Saryu Yadav: वन कर्मियों ने खदेड़ कर ट्रक्टर किया जब्त,चालक फरार सिमरिया : प्रखण्ड क्षेत्र के एदला वन क्षेत्र में एक ट्रक्टर में लदा सखुआ का बोटा लदा ट्रक्टर वन विभाग ने जब्त किया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी सिमरिया को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक्टर में सखुआ का बोटा लाद कर कहीं ले जाया जा रहा है। जहां वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमगामा उपपरिसर के एदला सुरक्षित वन से एक ट्रैक्टर तथा उसमें लदा साल का बोटा जप्त कर सुरक्षित वन प्रक्षेत्र सिमरिया कार्यालय परिसर में लाया गया। जबकि ट्रक्टर चालक जंगल झाड़ी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। यह ट्रक्टर एदला गांव के संजय साहू का है जहां ट्रक्टर और संजय साहू के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।अभियान में प्रभारी वनपाल अजीत कुमार तुरी,वनरक्षक संजय कुमार,सुनील कुमार महतो चालक कैलाश यादव ,गिरी रक्षक वाहिनी के जवान सूरज कुमार एवं शिवकुमार साहू तथा कैटल वाचर पंकज कुमार सिंह के अलावे अन्य लोग शामिल थे। [

दुकान तो सजी पर ग्राहक नदारद, होली का रंग हुआ बेरंग मनरेगा योजना के लाभुकों को हुई फजीहत,कर्ज बढ़ा चतरा/स : जिले एवं सभी प्रखण्डों मेंमनरेगा योजना में केंद्र सरकार से मिलने वाला राशि जिले व प्रखण्ड में नहीं आने से मजदूरों से लेकर लाभुकों के बीच निराशा छाई हुई है। साथ हीं कर्ज का बोझ लाभुकों के बीच बढ़ा हुआ है। इधर होली त्योहार होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। जिससे होली का रंग फीका पड़ गया है। साथ हीं परिवारों में होली का उत्साह छोड़ निराशा छाई हुई है। वहीं होली पर्व को लेकर चौक चौराहे पर एक से बढ़ कर एक होली सामग्री तो ठेले खोमचे में लगाया तो जरूर गया है। परंतु ग्राहक के आस में उक्त दुकानदार मायूस नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुशार राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना में दी जाने वाली राशि मनरेगा लाभ्यर्थियों को मिल गया गया है किंतु केंद्र सरकार द्वारा राज्य में राशि नहीं भेजने के कारण मनरेगा योजना लाभार्थियों को राशि नहीं मिली है। जिसका नतीजा है कि इस वर्ष होली का रंग बेरंग होता नजर आ रहा है। और लोगों में मायूसी है। हालांकि केंद्र सरकार को होली जैसे महा पर्व को ख्याल रखते हुए राशि भेजना चाहिए किन्तु ऐसा नहीं होना यह एक बड़ी सवाल । केंद्र सरकार को गरीब असहाय और मनरेगा मजदूरों तथा लाभुकों के प्रति कोई ख्याल नहीं होना साफ नजर आता है।आखिर जिम्मेवार कौन।

चतरा के जोरी थाना पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई। डेढ़ करोड़ के लगभग 25 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने की सूचना।

* झारखंड की चतरा, धनबाद व दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी. चतरा से जहां कालीचरण सिंह को टिकट दिया गया है, वहीं धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने ढुलू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है. सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने इससे पहले अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी. : चतरा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी में पूजा अर्चना करेंगे:भाजपा चतरा :भारतीय जनता पार्टी चतरा लोक सभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल दिनांक 25 मार्च को सुबह 10:00 बजे माता भद्रकाली मंदिर इटखोरी में पूजा अर्चना कर चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे/..... पूजा अर्चना के बाद भाजपा चतरा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगेइसकी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला परिवार से आग्रह किया कि पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल होने का कष्ट करेI इसके बाद भाजपा चतरा जिला कार्यालय की बैठक में शामिल होंगे। [

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पशुओं में होने वाले थनैला रोग के कारण ,लक्षण व उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

टीबी बीमारी को क्षयरोग के नाम से भी जाना जाता है. हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। टीबी एक गंभीर बीमारी है जिसे लेकर आज भी लोगों के बीच कई सारी अफवाह फैली हुई हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन इस दिन दुनिया भर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो। हर साल विश्व क्षयरोग दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। अभी 2024 की थीम यस! वी कैन एंड टीबी! इस थीम का उद्देश्य है टीबी उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। मरीज़ों और उनके परिवारों को प्रेरणा देना की टीबी का जड़ से उपचार संभव है और वह हार न मानें। टीबी का खात्मा हम सब मिलकर कर सकते हैं। इसलिए हमें इससे बचने के लिए विभिन्न उपाय करने चाहिए जैसे टीकाकरण संतुलित आहार लेना और एक्टिव लाइफस्टाइल को शामिल करना चाहिए ।खांसते और छींकते समय चेहरे को साफ नैपकिन या रुमाल से कवर करना और इस्तेमाल के बाद इन चीजों को कूड़े में डाल देने की आदत अपनाने चाहिए ।तो दोस्तों हमें अपनों और खुद का ख्याल रखना है और टीबी से बचाव के उपाय को अपनाना है तभी तो हम टीबी को हराएंगे और देश को जिताएंगे।

गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ में धनेश्वर दांगी के घर समीप शुक्रवार की शाम 7:30 बजे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मृतक पांडेयमहुआ के महादेव पासवान (60) बताया जा रहा है। इधर टक्कर मारने वाला बाइक चालक का भी पहचान ग्रामीणों ने कर लीया है।