उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे 75 हज़ार रूपए की ज़रुरत है। इन पैसों से वो गाड़ी लेंगी ताकि इनके पति ड्राइवरी का कारोबार कर सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे एक श्रोता से हुई। ये कहते है कि वो मछली पालन करना चाहते है। उनके पास अपना तालाब तो नहीं पर वो सरकार से तालाब की मांग करेंगे। अगर मछली पालन करेंगे तो वो एक दो लोग को रोज़गार देंगे। गोविन्द प्रसाद ने पूंजी को लेकर उन्हें जानकारी दी।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के सायर ग्राम से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामा सरोज से हुई। रामा सरोज कहते है कि ये मुर्गी पालन के साथ मछली पालन भी करते है। बेरोज़गारी को देखते हुए मछली पालन शुरू किये साथ ही जगह देख कर मुर्गी फार्म भी शुरू किये। इसमें दो तीन लोग को रोज़गार दिए है। अब व्यापार को बढ़ाने के लिए पैसों की ज़रुरत है। गोविन्द प्रसाद ने पीएम उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक सहयोग के बारे में जानकारी दी

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड से शिवधन यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अगर उन्हें पांच लाख रूपए मिलते तो वो दोना पत्तल की मशीन लगाते

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना देवी से हुई। वंदना कहती है कि वो पापड़ बनाना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। इसके बाद सामान ला कर पापड़ बनाने का व्यापार शुरू करेंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा गौतम से हुई। पुष्पा कहती है कि वो सिलाई सीखना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। वो मशीन लेकर कपड़ा सिलाई करेंगी और दूसरों को भी ट्रेनिंग देंगी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.