उत्तर प्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है जननी सुरक्षा योजना से क्या लाभ मिलता है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यूपीए सरकार के दौरान, कांग्रेस ने चीनी कम्युनिटी पार्टी के साथ एक ए.एम.ओ. पर हस्ताक्षर किए।ए.एम.ओ. के बाद चीन से आयात किया गया सामान का वास्ता भारत में उत्पादित सामान के साथ पड़ने लगा। भारतीयों को चीनी सामान का व्यापारी बनने के लिए मजबूर कर दिया गया। मोदी जी उस स्थिति को बदलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान उसी प्रयास का हिस्सा हैं। इसी अभियान का एक अन्य हिस्सा सरकारी कंपनी का निवेश है। पूरी दुनिया में देखा गया कि जिन कंपनियों का संचालन प्रोफेशनल मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है,वह बेहतर परिणाम देती है। सरकार का लक्ष्य घाटे में चल रहे सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपना है, जिससे करदाताओं पर बोझ कम हो। निवेश से प्राप्त राशि को जनकल्याण के कामों पर खर्च किया जाएगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिलाओं को मदद मिलती है। आर्थिक सहायता के साथ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना इस योजना का उद्देश्य है। साथ ही जननी सुरक्षा योजना का उदेश्य शिशु और मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से वीर बहादुर सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिलता है। बिचौलिये इसका फायदा उठाते हैं। सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि जमीनी स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ मिले
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा यूरिया का छिड़काव कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बेटों की चाह में बार-बार अबॉर्शन कराने से महिलाओं की सेक्शुअल और रिप्रोडक्टिव लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी खराब होने लगती है। कई मनोवैज्ञानिको के अनुसार ऐसी महिलाएं लंबे समय के लिए डिप्रेशन, एंजायटी का शिकार हो जाती हैं। खुद को दोषी मानने लगती हैं। कुछ भी गलत होने पर गर्भपात से उसे जोड़कर देखने लगती हैं, जिससे अंधविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि * -------आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? * -------भ्रूण हत्या और दहेज़ प्रथा के आपको क्या सम्बन्ध नज़र आता है ?
अगर आपको भी गुस्सा आ रहा है, तो उसे शांत करने के है कई तरीके | सुनिए इस कहानी को, और जानिये कि गुस्से को कैसे कर सकते है कम |
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.
भारत का आम समाज अक्सर सरकारी सेवाओं की शिकायत करता रहता है, सरकारी सेवाओं की इन आलोचनाओं के पक्ष में आम लोगों सहित तमाम बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का मानना है कि खुले बाजार से किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में कंपटीशन बढ़ेगा जो आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस एक तर्क के सहारे सरकार ने सभी सेवाओं को बाजार के हवाले पर छोड़ दिया, इसमें जिन सेवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इसका खामियाजा गरीब, मजदूर और आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
