दोस्तों, गरीबी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महिला भूमि अधिकार एक निर्णायक कदम साबित हो सकता है। यह केवल संपत्ति का हस्तांतरण नहीं, बल्कि शक्ति का हस्तांतरण है। तब तक आप हमें बताइए कि , *---- क्या आपको लगता है कि महिलाओं के नाम जमीन होने से परिवार की आय बढ़ती है? अपना अनुभव बताएं। *---- आपके गाँव में महिलाओं को जमीन के कागज़ात मिलने से किस तरह के बदलाव आए हैं? *---- क्या आपके परिवार या समुदाय में ऐसी कोई महिला है, जिसकी ज़िंदगी जमीन मिलने के बाद बदली हो?
आपलोग हमें बताएं कि केवल परीक्षा में लाये हुए अच्छे नंबर ही एक अच्छा और सच्चा इंसान बनने का माप दंड कैसे हो सकता है? अक्सर देखा जाता है कि माता पिता अपने बच्चों के तुलना दूसरे बच्चों से करते है. क्या यह तुलना सही मायने में बच्चे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है या उनके मन में नकारात्मक सोच का बीज बो देती है ? आपको क्या लगता है? इस पर आप अपनी राय, प्रतिक्रिया जरूर रिकॉर्ड करें। और हां साथियों अगर आज के विषय से जुड़ा आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो अपने सवाल रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन नंबर 3 दबाकर। हम आपके सवालों का जवाब ढूंढ कर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड से 34 वर्षीय सविता शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे आटा चक्की लगाना है और इन्हे पांच लाख रूपए लोन की आवश्यकता है। इसमें सब्सिडी कितना मिलता है ?
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड से 34 वर्षीय सविता शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे सोलर पैनल घर पर लगाना है। सरकार इस पर कितनी सब्सिडी दे रही है ?
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से सविता शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं के नाम जमीन होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 30 वर्षीय राजेश मौर्या से हुई। राजेश कहते है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनके बच्चे उन्हें पूछे नहीं तो वो अपने से जीवन यापन कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम से हुई। मोहम्मद सलीम कहते है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अगर पति का देहांत हो जाए और परिवार के लोग उनका देखभाल नहीं करेंगे तो उनका खर्चा कैसे चलेगा। इसलिए महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे हमारे श्रोताओं की राय की उन्हें यह कार्यक्र्म सुन कर क्या लाभ हुआ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के तुलसीपुर प्रखंड से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम से हुई। मोहम्मद सलीम कहते है कि ये मुर्गी का फार्म खोलना चाहते है। इसके लिए इन्हे दस लाख रूपए की आवश्यकता है। अगर यह कारोबार शुरू होगा तो महीना का दो लाख इनकम हो जाएगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्हे सोलर प्लेट चाहिए। सोलर प्लेट में कितना सब्सिडी मिलता है ?
