Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अनीता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पचपेरवा प्रखंड निवासी अंजना से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे बकरी पालन करना चाहती हैं .इस व्यापार से घर का खर्चा अच्छे से निकाल सकती है

दोस्तों बच्चों के लिए काम करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने हर साल 11 जून को बच्चों के खेल का ख़ास दिन घोषित किया है। यानि ऐसा दिन जो सभी को याद दिलाये कि बच्चों के साथ बच्चे बन जाना कितना प्यारा है। बच्चों को जन्म से ही खेल खेल में सिखाना कितना प्यारा है। सिखाना भी बड़ों के तरीके से नहीं ,ऐसा खेल जिसमें बड़ों की नहीं हमारे नन्हें मुन्हें ,प्यारे -प्यारे बच्चों की मर्ज़ी चले। क्योकि इससे बच्चे तेज़ी से खुद सीखते हैं। आने वाले 11 जून यानि की इस मंगलवार को भी एक घंटे का समय निकालिये और अपने और अपने आस पास के बच्चों के साथ बच्चा बन जाइये।और हाँ आपने और बच्चों ने क्या खेला और उसमे बच्चों को कितना मज़ा आया ये मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कर के जरूर बताइये।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार को महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली नीति को लागू रखने की आवश्यकता है। भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं को समान अधिकारों की गारंटी देता है। अनुच्छेद 14 राज्य द्वारा कोई भेदभाव नहीं करने अनुच्छेद 15 अवसर की समानता अनुच्छेद 16 कार्य के लिए समान वेतन अनुच्छेद 39 की गारंटी देता है। नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना लोगों को अपनी पूरी क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाना लोगों को शिक्षित करना और उन्हें समानता के महत्व को समझना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल संरक्षण के लिए जरुरी है की हम सभी को इसके प्रति जागरूकता फैलानी होगी। जल संरक्षण का सबसे अच्छा जरिया है, जल के दुरूपयोग को कम करना। एक दिन में पानी की कितनी बाल्टियाँ बर्बाद होती हैं और उन्हें कम करने का प्रयास करें।किसानों को पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाने चाहिए। सिंचाई प्रणालियों का उपयोग करके जल संरक्षण में योगदान देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सामाजिक संस्कृति सभ्य है। सामाजिक संस्कृति सामाजिक परिभाषा से सबंधित करते हुए पुरुषों और महिलाओं के कार्य और व्यवहार को प्रभावित करता है। जबकि पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित करना एक जैविक और शारीरिक घटना है जिसका अपना सामाजिक सामाजिक-ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं के बीच शक्ति संबंध हैं। जहां पुरुष को महिला से श्रेष्ठ माना जाता है, इस प्रकार लिंग भेदभाव में निर्मित एक सिद्धांत के रूप में समझा जाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का आर्थिक हाशिए पर रहना उनकी स्वतंत्रता और अवसरों को कम कर देता है, जो हिंसा, संकट और विस्थापन से बढ़ जाता है। श्रम बाजार और वित्तीय सेवाओं तक पहुँचने की महिला की क्षमता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। दुनिया भर में महिलाओं को भेदभाव, उत्पीड़न और हिंसा से संरक्षित किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ज्ञान का सही अर्थ जाने बिना, मनुष्य भेदभाव करते हैं। जिस समाज में भेदभाव की भावना होती है, वह समाज के भीतर से खोखला हो जाता है। समाज के छोटे-बड़े हिस्सों में भेदभाव की भावना बढ़ जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेरोजगारी यह शब्द उन व्यक्तियों को संदर्भित करता है जो रोजगार के योग्य हैं और सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश में हैं लेकिन इस समूह में नौकरी पाने में असमर्थ हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।