उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पराग दत्त से साक्षात्कार लिया।पराग दत्त ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। जो पढ़ेगी वो आगे बढ़ेगी। जहां अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। वहीं पढ़ी - लिखी महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर जीवन में तरक्की कर रही हैं।
नाम पराग दत्त पिता का नाम बछराज ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव शुं नग थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 955407048
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तीरथराम से साक्षात्कार लिया।तीरथराम ने बताया कि महिला और पुरुष में कोई अंतर नही है। दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। पिता का बेटा नही होने पर बेटी को पूरा सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। तीरथराम अपने बेटा और बेटी को बराबर सम्पत्ति में अधिकार देंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया। संतोष कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। यदि मायके में पिता या भाई नही है,यो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। गरीबी के कारण महिलाएं शिक्षित नही हो पाती हैं। जहां अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। वहीं शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर कामयाब हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नसीबा से साक्षात्कार लिया। नसीबा ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल में भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। जमीनी स्तर पर महिलाओं को भूमि अधिकार क्यों नही मिल रहा है यह सरकार को देखना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं के कारण लाभ नही ले पा रही हैं। जैसे - समूह का काम , सिलाई , इत्यादि
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कामता प्रसाद से साक्षात्कार लिया।कामता प्रसाद ने बताया कि ये किसान हैं। महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए । अशिक्षित महिला घर का चौका - बर्तन करना चाहिए और पढ़ी - लिखी महिला को नौकरी - रोजगार करना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा सहरियावा गांव इंदिरापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर लड़की के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और लड़की के भाई है तो उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित लोग कुछ भी समझ सकते है और अशिक्षित लोग सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है। अगर पुरुष चाहेंगे तभी तो महिलायें आगे बढेंगी। समाज के कुछ लोग चाहते है की महिलायें परदे में ही रहे, पढाई के माध्यम से ही समाज का विकास हो पायेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा परना गांव दुबेपूर्वा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का भूमि में अधिकार हो सकता है, शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर लड़की के माता पिता और भाई बहन नहीं है तो उनका अधिकार दोनों जगह हो जाता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। कुछ पुरुष वर्ग महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते है। अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव देवंतपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राम केवल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर महिला के माता पिता या भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में पूरा अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए , अशिक्षित महिला सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया।मुकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को अपना अधिकार लेने के लिए शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है। महिलाओं के हित में कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मगर अशिक्षा के कारण महिलाओं को जानकारी नही होता है। शादी के बाद यदि मायके में लड़की का कोई नही है तो ससुराल और मायके दोनों जगह सम्पत्ति में उसका अधिकार है
