उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से केदारनाथ से साक्षात्कार लिया। केदारनाथ ने बताया कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में कोई हिस्सा नही है। अगर पिता के बाल - बच्चे नही हैं ,तो इस परिस्थिति में लड़की का अधिकार सम्पत्ति पर हो सकता है। शिक्षा अनमोल है मगर महिलाओं तक शिक्षा नही पहुँच पाती है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलजीत सिंह से साक्षात्कार लिया।दिलजीत सिंह ने बताया कि शादी से पहले और शादी के बाद महिला को मायके में और ससुराल में दोनों जगह भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। वर्तमान में महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आर.बी. सिंह से साक्षात्कार लिया।आर.बी. सिंह ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाएं नही उठा पा रही हैं,इसमें कहीं न कहीं सरकार की कमी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरीश से बातचीत की। हरीश का कहना है कि वे तीन भाई दो बहन हैं उनका कहना है उन्हें जिस तरह से जमीन का हिस्सा मिलता है उसी तरह से बहनों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। क्योंकि जिस तरफ से बेटे रहते हैं उसी तरह से बेटियां भी रहती हैं।तो उनको भी जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जब बेटियों को हर चीज का हिस्सा दिया जाता है तो भूमि का अधिकार क्यों ना दिया जाए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से हरीश पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उन्हें मोबाइल वाणी पर महिलाओं के अधिकारों की जानकारी सुनकर बहुत अच्छा लगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी हर चीज में अधिकार मिलना चाहिए, चाहे वह जमीन हो या कोई भी निर्णय जैसे घर पर लिया जा रहा है पुरुष ले रहे हैं तो महिलाओं को भी लेना चाहिए। लड़कों और लड़कियों का सम्मान एक ही होना चाहिए। यदि शादी विवाह नहीं हुआ है तो उसका भी हक़ मिलना चाहिए और शादी विवाह हो गया तो उसका जहाँ शादी हुआ उसका वहां पर हक़ मिलना चाहिए,। उनका कहना है कि पिता की संपत्ति पर लड़की का अधिकार नहीं होना चाहिए, उसके ससुराल में उसका अधिकार होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार से साक्षात्कार लिया।आनंद कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आज्ञाराम मौर्य से साक्षात्कार लिया।आज्ञाराम मौर्य ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पुरुष डर से महिलाओं को आगे नही बढ़ने देना चाहते हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है,महिलाओं को उनका लाभ उठाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश तिवारी से साक्षात्कार लिया।राकेश तिवारी ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले सकती हैं। शिक्षित महिलाएँ योजना का लाभ लेने की पात्र होती हैं। गड़बड़ सोच के कारण पुरुष महिलाओं को घर से बाहर निकलने नही देते हैं। पुरुष की ये सोच गलत है,ऐसी सोच के कारण देश कभी तरक्की नही कर सकता है