उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामबरन से बातचीत की। बातचीत में रामबरन का कहना है कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में शादी से पहले होता है शादी हो गयी तो भी उनका अधिकार मायके में होगा। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ाया जाए पुरूष में कमी है कि वे महिलाओं को नहीं पढ़ाते। महिलाओं को ज्यादा पढ़ाया नहीं जाता
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामेश्वर से बातचीत की। बातचीत में रामेश्वर का कहना है कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए जहां उनकी शादी की गयी है वहां पर उनका अधिकार होता है। जब माँ बाप भाई कोई नहीं हैं तो व्याहिता औरत का दोनों जगह अधिकार होता है ससुराल का भी धन ले सकती है और मायके का भी धन ले सकती हैं। उनका कहना है शिक्षा लेना महिलाओं के लिए जरुरी है । शादी के पहले मायके में पूरा अधिकार होता है शादी के बाद में उनका विकास ससुराल में हो जाता है और शिक्षा बहुत जरूरी है महिलाओं को पढ़ाया नहीं जा रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नहीं मिलता है है माता पिता उन्हें हिस्सा नहीं देते हैं। ससुराल में महिलाओं को हिस्सा मिलता है यदि माता पिता और भाई नहीं रहते हैं तो महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलता है।उन्होंने बताया महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं लेकिन महिलाओं को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। एक महिला को देखकर दूसरी महिला काम कर रही हैं अस्पताल में काम कर रही हैं समूह में भी काम कर रही हैं ,सिलाई के काम कर रही हैं। गरीब लोगों को नहीं मिल रहा कुछ तो गरीब लोग अपने बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं लेकिन नौकरी कहाँ मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रायडी गांव सहदेय ग्राम से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है शिक्षा, वो शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। घर से बाहर निकलने पर वो जागरूक होंगी और अपने अधिकारों को जान पाएंगी। शिक्षित महिला दूसरे महिलाओं को भी जागरूक और शिक्षित करेंगी। शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। लड़की के शादी होने के बाद भाई के यहाँ उसका कोई अधिकार नहीं होता है और न होना चाहिए। क्युकी लड़की की शादी में माता पिता बहुत सारा पैसा खर्च करते है। शिक्षा के प्रति सबसे अहम् भूमिका उनके माता पिता का होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव सुल्तानपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि परिवार नहीं होने पर महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता ही है। शिक्षा बहुत जरुरी है महिलाओं के लिए। महिलायें घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ को नहीं जान पाती है
दोस्तों, हमारे आपके बीच ऐसी महिलाओं के बहुत से उदाहरण हैं, पर उन पर गौर नहीं किया जाता. अगर आपने गौर किया है तो हमें जरूर बताएं. साथ ही वे महिलाएं आगे आएं जो घंटों पानी भरने और ढोने का काम करती हैं. उनका अपना अनुभव कैसा है? वे अपने जीवन के बारे में क्या सोचती हैं? क्या इस काम के कारण उनका जीवन नरक बन रहा है? क्या वे परिवार में पानी की आपूर्ति के चक्कर में अपना आत्मसम्मान खो रही हैं? क्या कभी ऐसा कोई वाक्या हुआ जहां पानी के बदले उनसे बदसलूकी की गई हो, रास्ते में किसी तरह की दुर्घटना हुई हो या फिर किसी तरह के अपशब्द अपमान सहना पडा?
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज गिलौला गांव हरवंशपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर माता पिता या भाई नहीं है तो पैत्तृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। महिलाओं के लिए भी शिक्षा बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव तेराबंजरिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ध्रुव नारायण से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद महिला अगर पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगेगी तो विवाद होगा, क्युकी ससुराल में उन्हें हिस्सा मिलना ही है। शादी के बाद महिला का अधिकार मायके में नहीं हो सकता है।शिक्षा आज के समय में बहुत जरुरी है, चाहे वो महिला हो या पुरुष। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं पा रही है।पर सरकार के द्वारा उनके लिए भी बहुत साड़ी योजनाए निकाली गई है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर गांव पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से परमेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियां जहाँ तक पढ़ना चाहे उन्हें पढ़ना चाहिए। पढ़ाने के बाद उनका शादी कर देना चाहिए। महिलाओं का दोनों जगह अधिकार होना चाहिए ,क्युकी शादी के बाद अगर उनके ससुराल वाले उस पर अत्याचार करने लगे तो मायके ही काम आएगा। पैतृक में महिलायें भी बराबर की हिस्सेदार है। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र रावत से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र रावत ने बताया कि कानून के मुताबिक पैतृक सम्पत्ति में लड़की का पूरा अधिकार है। शादी के पहले या शादी के बाद दोनों स्थितियों में लड़की पैतृक सम्पत्ति की हक़दार है। लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए
