उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनमुनलाल मौर्या से साक्षात्कार लिया।मुनमुनलाल मौर्या ने बताया कि ये खेती करते हैं। बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। लड़की का यदि पिता नही है तो मायके के भूमि पर लड़की का हिस्सा होता है। शादी के बाद लड़की का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है। महिलाओं को खुद का विकास करने के लिए शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के चित्तौरा प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद कलीम से साक्षात्कार लिया।मोहम्मद कलीम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससूराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। जब तक महिला शिक्षित नही होगी वो जीवन में कुछ नही कर पायेगी और उनको सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी नही होगी ।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा रुकनापुर गांव बोबया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विपत से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलायें भी संपत्ति में हिस्सेदार है। लड़कियां अगर मायके में भी है तो उनका अधिकार है। शादी होने के बाद उनका हिस्सा ससुराल में होता जाता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी ,शिक्षित महिलायें अपने घरो से बाहर निकल कर कार्य कर रही है। अशिक्षित महिलायें घर के अंदर ही रहती है और सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने अपने स्कूल के बारे में बताया
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जिन महिला की शादी हो जाती है तो उन्हें ससुराल में हिस्सा मिलता है। पिता दहेज़ देकर बेटी कि शादी करते है , ताकि वो पैतृक संपत्ति में हिस्सा न मांगे। अगर लड़की के भाई नहीं है , तो पैतृक संपत्ति में उनका पूरा अधिकार है। आज कल के समय में महिलाओं को पढ़ाना चाहिए। अशिक्षित महिला सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी अजय जी से साक्षात्कार लिया।अजय ने बताया कि महिलाओं को समानता दी जार रही है, सरकार हर क्षेत्र में उन्हें बराबर की भागेदारी दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अशिक्षित लोग ज्यादा है, इसलिए वहां भेदभाव ज्यादा देखने को मिलती है। शिक्षित महिला हर क्षेत्र में भागेदारी ले रही है।शादी के बाद महिलायें अपने ससुराल में हिस्सा लेती है, अगर उनकी शादी नहीं होती है तो पैतृक संपत्ति में उनका हक़ होता है। सरकार के द्वारा कैंप लगवाकर अशिक्षित लोगो एक जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि असमानता को दूर किया जा सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से क्षमा पांडेय से साक्षात्कार लिया। क्षमा पांडेय ने बताया कि जैसे मेरे भाई को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए, उसी प्रकार मुझे भी भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। पितजी कभी नहीं सोचते की बेटियों को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। क्षमा के पिता का मानना है की, बेटियों को पढ़ा लिखा कर शादी कर देना है। भूमि में अधिकार मिल जाए तो उससे रोजगार किया जा सकता है।
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीवदास साहू द्वारा जानेंगे बरसात के मौसम में बैगन की अच्छी फसल के लिए सिंचाई और दवा के बारे में।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हनुमान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी के बाद अधिकार उनके ससुराल में होता है। मायके में उन्हें अच्छे से पढ़ाया जाना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलायें सरकारी लाभ से वंचित रह जाती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा पांडेय से साक्षात्कार लिया। नेहा पांडेय ने बताया कि अभी भी पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव है, स्कूल में पुरुष शिक्षक को ज्यादा वेतन दिया जाता है, महिला शिक्षिका के मुकाबले। कुछ पुराने सोच के लोग भी यही सोचते है की, लड़की को तो दूसरे घर ही जाना है और लड़को को घर की ज़िम्मेदारी होगी। लड़कियाँ आजकल किसी भी चीज में कम नहीं हैं, लेकिन लोगों की सोच को बदलना बहुत जरूरी है और शिक्षा बहुत जरूरी है। लोग शिक्षति होंगे तभी पुरुष और महिला में कम भेदभाव होगा। महिलाओं को शादी के बाद भी दो घर देखन होता है, ससुराल में भी अपने माता पिता को लेकर चिंतित रहती है। समाज में भेदभाव को ख़त्म करना बहुत जरुरी है और पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना बहुत जरुरी है।
