गिरिडीह : शादी कर लड़कियों को बंबई समेत बड़े महानगरों में बेंच देने सम्बन्धी एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय की अदालत ने आरोपी युवक को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार जानकारी दे रहे हैं की नगर निगम क्षेत्र के जोगीटांड़ इलाके में पानी की घोर किल्लत से स्थानीय ग्रामीणों को काफी फजिहतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीण महिला मंजू सिंह और पूजा सिंह के नेतृत्व में गांव के लोगों ने इस समस्या से माले नेता राजेश सिन्हा व कन्हैया सिंह को अवगत कराया।माले नेता ने जल्द ही समस्या के निदान के लिए पहल की बात कही
Transcript Unavailable.
गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने जिले के जमुआ और देवरी थाना क्षेत्र में संचालित दो-दो अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर दो हजार किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया वहीं 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है। यह छापेमारी उत्पाद निरीक्षक बी के सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब के झोलितरी जंगल में गुरुवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की खबर जंगल मे लगी आग तरह पूरे इलाके में फैल गयी। काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक व्यक्ति की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा के बाराडीह गांव निवासी 52 वर्षीय सहदेव सिंह के रूप में हुई।
धनबाद जिले के आशीर्वाद टावर में हुए आगजनी की घटना में चार बच्चे समेत 14 लोगों की मौत हो गयी। हादसे में सभी मृतक चित्रांश समाज से जुड़े थे। इस हृदय विदारक घटना को लेकर गिरिडीह के चित्रांशों ने एक शोक सभा आयोजित सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह: जिले के बिरनी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि दुष्कर्मी फरार बताया जाता है। पीड़िता ने इस बावत बिरनी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी दुष्कर्मी की तलाश में जुटी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह प्रदेश के राज्यपाल रमेश बेस द्वारा 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता बिल को सरकार को वापस कर दिए जाने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जेपी चौक गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इसके पूर्व झामुमो कार्यकर्ता जिलां कार्यालय में एकत्रित हो जुलूस की शक्ल में शहर का भ्रमण करते हुए जेपी चौक पहुंचे। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में आहुत इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान झामुमो के लोगों ने इसे भाजपा के इशारों पर किया गया कृत्य बताते हुए गृहमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : जिले के सरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत चिरुवां की मुखिया तरन्नुम खातून पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उप मुखिया जिया उल हक ने सरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी पायल राज को आवेदन सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग किया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : जिलामुख्यालय के उदनाबाद पंचायत के जामबाद स्थित बाबा दुःखहरणनाथ धाम मंदिर में रहने वाले एक साधु पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें संत बाल बाल बच गये लेकिन घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
