जिले के बगोदर ने अपना एक देशभक्त बेटा खो दिया। आर्मी का जवान पंकज कुमार पटेल बगोदर प्रखण्ड के डोरियो का निवासी था। पंकज कुमार पटेल की पोस्टिंग पंजाब के पटियाला में थी। सोमवार की उसके आकस्मिक निधन की खबर परिवार वालों को मिली। उसकी मौत की खबर सुन न केवल उसके परिजन बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कलवा नदी किनारे सोमवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। नदी किनारे लाश मिलने की सूचना जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी और काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी बरमसिया मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान देवरी प्रखंड के तेलोडीह निवासी सिकंदर पासवान के रूप में हुई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

गिरिडीह : गिरिडीह देवघर मुख्य मार्ग स्थित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप पत्थलजोर गांव के पास हुई भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चोरकट्टा निवासी गुड्डू दास के पुत्र कैलाश दास, देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के चेराकुंडी निवासी मंगरु दास और निशु दास के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान छोटू दास के रूप में हुई है। जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

गिरिडीह : राज्य सरकार, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों से परिवार वाले मृतक प्रवासी मजदूर के शव को अपने पैतृक गांव लाने की लाख गुहार लगाये। लेकिन उनकी सारी गुहार नक्कारखाने की तूती बन कर रह गयी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण परिजन बेबस और लाचार बने रहे और उसका अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाये और मृतक प्रवासी मजदूर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के सतारा में ही कर दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्थित खंडौली डैम में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश तैरती मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेंगाबाद थाने की पुलिस ने शव को डैम से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के मकामो गांव निवासी प्रवासी मजदूर आजाद मिर्धा की महाराष्ट्र के सतारा में गुरुवार को मौत हो गयी। मृतक मजदूर आजाद मिर्धा मकामो निवासी नकुल तुरी का 32 वर्षीय पुत्र था। वह सतारा में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। मृतक मजदूर आजाद अपने पीछे पत्नी अंजू देवी, समेत चार छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है। जिनमे दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

झारखंड- बिहार के सीमावर्ती इलाके के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के महेशकिशोर गांव से समीप नवनिर्मित पुलिया पर नक्सलियों द्वारा हस्तलिखित पर्चा चिपकाया मिला है। पर्चा में नक्सलियों ने धरपहरी (गुनियाथर) से भेलवाघाटी तक बन रहे सड़क व पुल पर रोक लगाने तथा पुल व सड़क निर्माण में लगे कंपनी के संवेदक एवं एक कर्मी को लेवी की राशि पहुंचा देने को कहा गया है. पोस्टर में संवेदक को बीस लाख रुपये देने को कहा गया है अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह : एसीबी की टीम ने मंगलवार को जिले पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के एक होटल से एक पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सेवक सहदेव महतो पीरटांड प्रखंड के खरपोका में कार्यरत है. उक्त होटल में ही वह रिश्वत के रूप में चार हजार रुपया लिया था। इसी दौरान एसीबी की टीम वहां पहुंची और पंचायत सेवक को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सेवक की गिरफ्तारी पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है. इधर, एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.