गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी निवासी स्वर्गीय नूर मोहम्मद अंसारी के 50 वर्षीय पुत्र यूसुफ अंसारी की दुबई में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।यूसुफ अंसारी पिछले डेढ वर्ष पूर्व दुबई गया था। वहां वह कफील नामक व्यक्ति के दुकान में सामान डिलीवरी का कार्य करता था। सोमवार की शाम वह सामान डिलीवरी कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार यूसुफ अंसारी अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्रों को छोड़ गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह के खण्डोली के जंगल मे मिले इंजीनियरिंग के छात्र के शव के साथ परिजन जेपी चौक को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मौके पर एसडीएम समेत पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच लोगों को समझाने में जुटे है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्पाद विभाग और बिरनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रखण्ड के बड़ाई गांव में छापेमारी की। इस दौरान जहां पुलिस और उत्पाद विभाग के लोगों द्वारा 125 लीटर महुआ शराब के साथ 3500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं शराब बनाने वाले कई सामानों के साथ शराब भट्ठी को भी तोेड़ा गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

गिरिडीह : जिले की बेंगाबाद थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त सुनील तुरी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अभियुक्त थाना क्षेत्र के हाडीडीह गांव का निवासी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे वाहन के चालक और उपचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पांडेयडीह के समीप मारुति ओमनी कार और यात्री वैन में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में ओमनी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

गिरिडीह में मछली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला के समीप जीटी रोड की है। जहां एक तेज रफ्तार मछली लदी वाहन ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक निवासी सोमरा टुड ने बकाया रुपये मांगने पर पंचरुखी निवासी कर्मा टुडू ने लाठी डंडे से मार कर उसका एक पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल सोमरा टुडू को स्थानीय लोगों के सहयोग से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार जानकारी दे रहे हैं की सदर प्रखंड में गादीश्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट योजना का शिलान्यास लगभग 5 वर्ष पूर्व किया गया था। इस योजना के माध्यम से मोहनपुर, उदनाबाद और गादीश्रीरामपुर तीन पंचायतों को पानी पहुंचाना था। लेकिन पीएचईडी विभाग और संवेदक के घोर लापरवाही की वजह से पूर्ण रूप से तीनों पंचायत गादीश्रीरामपुर, मोहनपुर, उदनाबाद में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यधपि महीनों पूर्व पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी पंचायतों में जल का निरीक्षण करने पहुँचे थे लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विवाहिता की हुई संदेहास्पद स्थिति में मौत को दहेज हत्या करार दे उसके मायके वालों ने जमकर बवाल काटा। काफी संख्या में पहुंचे मायके वाले ने हत्यारे ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के शव के साथ मानसिंहडीह गांव में प्रदर्शन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।