जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब के झोलितरी जंगल में गुरुवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की खबर जंगल मे लगी आग तरह पूरे इलाके में फैल गयी। काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक व्यक्ति की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा के बाराडीह गांव निवासी 52 वर्षीय सहदेव सिंह के रूप में हुई।