गिरिडीह प्रदेश के राज्यपाल रमेश बेस द्वारा 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता बिल को सरकार को वापस कर दिए जाने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जेपी चौक गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इसके पूर्व झामुमो कार्यकर्ता जिलां कार्यालय में एकत्रित हो जुलूस की शक्ल में शहर का भ्रमण करते हुए जेपी चौक पहुंचे। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में आहुत इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान झामुमो के लोगों ने इसे भाजपा के इशारों पर किया गया कृत्य बताते हुए गृहमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें