गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने जिले के जमुआ और देवरी थाना क्षेत्र में संचालित दो-दो अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर दो हजार किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया वहीं 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है। यह छापेमारी उत्पाद निरीक्षक बी के सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।