Transcript Unavailable.

असांव थाना क्षेत्र के तियर गांव के लिलही टोला निवासी शिवजी यादव की पत्नी घुमरी देवी ने थाना में आवेदन देकर मारपीट मामले में गांव के ही ओम प्रकाश पटेल, राज किशोर पटेल, धीरज पटेल, राजू पटेल, विश्वजीत पटेल, रंजीत पटेल, नीतीश पटेल, बलिराम पटेल, तथा द्वारिका पटेल समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली प्रखंड के विश्वनियां पंचायत में कृषि विभाग के द्वारा खेतों में पराली नहीं जलाने और रबी फसल की बुआई की जागरूकता को लेकर ढोल बजाकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । ढोल बजाकर महिला एवं पुरुष किसानों को समझाया गया कि पराली जलाने से भूमि में काफी नुकसान होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में लगातार ठंड के प्रभाव में बढ़ रहा है जहां ठंड के बढ़ते प्रभाव के बाद प्रखंड क्षेत्र के बाजारों गर्म कपड़े की भी दुकान है जगह-जगह पर सज गई है जहां पर लोग लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है प्रखंड क्षेत्र के दरौदा बाजार, एवं अन्य बाजारों में जगह जगह पर गरम कपड़े की दुकानें देखने को मिल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान एम एल सी बिनोद कुमार जायसवाल 2 दिनों के दौरा पर निर्वाचन क्षेत्र में आए हुए है। इस बीच रविवार को उन्होंने आंदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया। जिसके बाद असांव पंचायत में पहुंचकर प्रखंड प्रमुख राधा देवी के साथ मिलकर शनिचरा बाबा स्थान पर षष्टम वित्त आयोग योजना अंतर्गत निर्मित पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीरण कार्य का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर नगर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 400 मरीजों का मुफ्त इलाज कर दवाइयों का वितरण हुआ । इस संबंध में जानकारी देते हुए पिंटू कुशवाहा ने बताया कि अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चंद्रावती देवी के सौजन्य से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बच्चों मनपसंद हवा हवाई मिठाई का आनंद ले रहे हैं । चीनी से बने हवा हवाई मिठाई का स्वादिष्ट और लाजवाब मिठाई है । इस मिठाई की कीमत ₹10 पैकेट में बेची जा रही है । हवा हवाई मिठाई का भी अपना एक जलवा है । सोनपुर मेले में घूम -घूम कर दर्जनों अलीगढ़ से आए हुए मेले के बीच सड़क पर भी चलते फिरते हवा हवाई मिठाई बेच रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रहा है जहां हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रहा है तो वहीं दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ गई है प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में जहां हरी सब्जियों के दामों में 30 से 40 परसेंट का गिरावट देखने को मिल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यूपी के गाजीपुर से माँझी को नए फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए जयप्रभा सेतु के समानांतर एक नया सड़क पुल बनाया जाएगा। माँझी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एनएचआई द्वारा आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नए फोरलेन के पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभाव पर परिचर्चा के तहत स्थानीय ग्रामीणों से पदाधिकारियों ने सीधा संवाद किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सरकारी व गैर सरकारी के अलावा विभिन्न प्रकार के कंपनी के स्टाल लगे हुए हैं लेकिन मेलार्थी को घड़ी सर्फ के स्टॉल पर मार्केट से कम कीमत पर घड़ी के साथ उपहार भी फ्री में दिया जा रहा है । घड़ी सर्फ के स्टॉल पर गेम भी खेलाया जा रहे हैं और गेम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले लोगों को इनाम भी दिया जा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।