सोनपुर मेले में अनमोल बिस्किट के पैकेट मेलार्थी को फ्री में बाटकर मानवता का परिचय दे रहा है । हर मेलार्थी को एक-एक पैकेट मुफ्त में देकर उन्हें सामने खाने को कह रहे है और उनसे स्वाद के विषय मे जनकारी ले रहे है । जो भी बिस्किट खा रहे है कह रहा वाह क्या स्वाद है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
दिनांक 3 दिसंबर 2022 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 121 वी जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा भारतीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र सारण के प्रखंड मसरख के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया तथा बिहार के महापुरुष डॉ राजेंद्र प्रसाद को नमन करते हुए अपने विचारों को साझा किया।कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से नेहरू युवा केंद्र संगठन के 25 स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के 25 स्वयंसेवक तथा स्कूल एजुकेशन से भी 20 बच्चे शामिल हुए तथा सभी ने राजेंद्र प्रसाद को नमन करने के साथ साथ अपनी राज्य की सांस्कृतिक वेशभूषा को भी भी प्रदर्शित किया ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
दरौंदा डेमोक्रेसी पीडब्ल्यूडी एनजीओ के तरफ से दिव्यांगजनो के अधिकारों एवं उनके मिलने वाले फायदों को सरकार तक पहुंचाने के लिए 46 सूत्री मांगो से संबंधित सीवान जिला समन्वयक गुड्डू कुमार साह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमे दिव्यांगजनो को । प्रतिमाह तीन हजार पेंशन, गरीबी उन्मूलन योजना में 5 प्रतिशत लाभ मिले. दिव्यांगजन आयोग का गठन हो, सरकारी जमीन पर बने कमरे में 5 प्रतिशत दिव्यांगजनो को मिले। दिव्यांगजनो को 5 डिसमिल भूमि सरकार के तरफ से दिया जाए। दिव्यांगजन बैकलॉग वैकेंसी को जल्द निकाल कर भरी जाए. इसके अलावे अन्य मांग शामिल है।
Transcript Unavailable.
दारौंदा बीआरसी परिसर में छह को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि 28 स नवंबर को विद्यालय स्तर पर प्र प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। ब प्रखंडों में एक से 10 दिसंबर तक वि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित ग होगी। इसमें दारौंदा में प्रखंड स्तरीय न प्रतियोगिता छह को होगी। इसके बाद अ जिलास्तर पर 15 से 20 दिसंबर तक ज प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रमंडल स्तर पर 7 से 12 जनवरी तक ख प्रतियोगिता आयोजित होगी। जबकि रि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 ख जनवरी तक होगी।
सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का समापन अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन मिलार्थीयो की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य व अन्य राज्यो के कोने-कोने से आने वाले मेलार्थी भी अपने मनपसंद सामर्थ्य के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। मेले में जैसे ही आप पहुंचते हैं वैसे ही दर्जनों किस्म के आचार की बिक्री होती दिखाई देगी । जैसे ही आप पहुंचेंगे वैसे ही आपके मुंह में पानी आ जाएगी और चटपटे स्वाद लेने के लिए उत्सुक हो जाएंग । मेलार्थी विभिन्न किस्म के बनाए गए चटपटी स्वाद लेने के लिए अचार खरीद कर अपने घर ले जा रहे हैं। मेले में अजब गजब के खट्टे व मीठे स्वादिष्ट आचारों के बादशाहत मेले में कायम है । मेले में झारखंड के साहेबगंज व बास्की नाथ के साथ अन्य जगहों से विभिन्न प्रकार की आचार बनाकर वे इस गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मेले में दर्जनों दुकान खोले रखे हैं। मेले में बांस के कोपले के बनी आचार की प्रसिद्धि भी बहुत है । करेला और करौदा का अचार भी बिक्री के लिए उपलब्ध है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पिछले 25 वर्षों से ख्याति प्राप्त नवरत्न का स्टॉल लग रहा है। हर बार लाखों लाख में मेलार्थी इस स्टॉल से लाभान्वित हो रहे हैं । मेले में नवरत्न के सामान खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है । इस बात की जानकारी देते हुए नवरत्न स्टॉल के व्यवस्थापक जयंत जी ने पत्रकारों को बताया कि स्टॉल में ग्राहकों का मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की गेम का प्रबंध किया गया है । जयंत जी ने बताया कि 1 मिनट में फोटो तैयार करने के साथ-साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में यहां न केवल उक्त प्रोजेक्ट की बिक्री होती है बल्कि समान खरीदने वाले लोगो को 20 % की छूट के अलावा अन्य सामान भी फ्री में दिया जा रहा है । समान खरीदने वाले लोगो को आकर्षक मुकुट पहनाकर तथा उस व्यक्ति को सिहासन पर बैठाकर सेल्फी लेने की व्यवस्था भी की गई है। फिर उन्हें सोनपुर मेले का बिग बॉस बनाया जा रहा है । इस स्टॉल पर कर्मी पिंकू कुमार ,दीपक,संतोष,अमरजीत,मनीष ने बताया कि नवरत्न के हर उत्पाद पर कंपनी द्वारा काफी आकर्षक छूट दे रही है। परिणाम स्वरूप महिला पुरुष बच्चे जवान सव के सव नवरत्न की ललक में स्टॉल पर आकर गेम खेलकर इनाम में नवरत्न का उत्पाद प्राप्त कर रहे हैं। श्री जयंत जी ने बताया कि शुरुआती वर्ष में जो जमीन 5000 रुपये में लेते थे वहीं जमीन के लिए 5 से 10 लाख रुपये तक देना पड़ रहा है । फिर कहते हैं कि पर्यटन विभाग तथा सरकार को पहल कर जमीन सस्ती दर पर देने की व्यवस्था होनी चाहिए ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती समारोह आज समूचा देश मना रहा है। राजेंद्र बाबू की जयंती को लेकर अंबेडकर पार्क में जयंती सह विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने राजेंद्र बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू से महात्मा गांधी काफी प्रभावित थे। इसलिए तमाम नेताओं के होते हुए राजेंद्र बाबू को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस का अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व दिया। महात्मा गांधी ने साबरमती की तर्ज पर राजेंद्र बाबू के लिए सदाकत आश्रम का दायित्व सौंपा था।
सिवान: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती 3 दिसंबर को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने राजेंद्र बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वही राजेंद्र जयंती के अवसर पर दरौली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशरत्न राजेंद्र बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। विद्यालयों में कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों ने छात्रों को राजेंद्र बाबू के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके सादगी और देश के लिए अतुलनीय योगदान को साझा किया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थान और कार्यालयों में भी राजेंद्र बाबू की जयंती मनाई गई।
