सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का समापन अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन मिलार्थीयो की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य व अन्य राज्यो के कोने-कोने से आने वाले मेलार्थी भी अपने मनपसंद सामर्थ्य के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। मेले में जैसे ही आप पहुंचते हैं वैसे ही दर्जनों किस्म के आचार की बिक्री होती दिखाई देगी । जैसे ही आप पहुंचेंगे वैसे ही आपके मुंह में पानी आ जाएगी और चटपटे स्वाद लेने के लिए उत्सुक हो जाएंग । मेलार्थी विभिन्न किस्म के बनाए गए चटपटी स्वाद लेने के लिए अचार खरीद कर अपने घर ले जा रहे हैं। मेले में अजब गजब के खट्टे व मीठे स्वादिष्ट आचारों के बादशाहत मेले में कायम है । मेले में झारखंड के साहेबगंज व बास्की नाथ के साथ अन्य जगहों से विभिन्न प्रकार की आचार बनाकर वे इस गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मेले में दर्जनों दुकान खोले रखे हैं। मेले में बांस के कोपले के बनी आचार की प्रसिद्धि भी बहुत है । करेला और करौदा का अचार भी बिक्री के लिए उपलब्ध है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।