दरौली विधानसभा क्षेत्र के ताड़का गांव में आयोजित श्रीराम कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्री राम कथा वाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा वाचन कर रहे प्रेमजी महाराज ने कहा कि हमारे जीवन में दुख का आना भी जरूरी होता है। जब मनुष्य दुखी होता है, तो सुनहरे भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही प्रभु का स्मरण भी होता है। वहीं जब सुख का साया होता है, तो मनुष्य भोग विलास में रहता है और प्रभु का स्मरण नहीं कर पाता है। वहीं राम कथा के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपना प्रवचन भक्तों में साझा किया।
सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में झारखंड एवं अन्य जिले से आए दर्जनों लोग मेले में आकर संजीवनी बूटी के नाम से प्रसिद्ध एक पौधे को लाकर यहां बेच रहे हैं । कहा जाता है कि जब लक्ष्मण को लंकापति रावण के पुत्र मेघनाथ के बीच जब युद्ध हुआ तो तीर से घायल लक्ष्मण का उपचार संजीवनी बूटी से हुआ था । सोनपुर मेला में जगह-जगह संजीवनी बूटी दुकानदार सजाकर उस बूटी पौधे को बेच रहे हैं । मेले में संजीवनी बूटी के नकली पौधे की बिक्री खूब हो रही है । संजीवनी बूटी की खूबसूरती तब दिल को गदगद कर देता है जब सूखे छोटे-छोटे पौधे को पानी में डालकर रखा जाता है तो वह पौधा पानी को वह धीरे-धीरे हरे हरे होकर एक गुलदस्ता किस्म के खूबसूरत हरे भरे पौधे के रूप में हो जाती है । पौधा विक्रेता ने बताया कि इसका कीमत मात्र ₹25 मांगा है । एक गमले या किसी वस्तु में पानी मे रखने के बाद हरियाली के रूप धारण कर लेती है । पौधे घर में सजावट के लिए भी रखे जाते हैं । घरों में हरे भरे पौधे रखने से घर में खुशहाली हरियाली रहती है । ऐसी मान्यता है कि इस पौधे के घर में रखने से घरों में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ सभी के मन शांत एवं खुशहाली मन रहती है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पानापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर मे राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ति मनाई गई । इस मौके पर तरंग प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र - छात्राओ को पुरस्कृत किया गया ।
मेले में नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार नुक्कड़ नाटक के तहत लोगो मे जागरूकता फैलाया गया दहेज प्रथा ,बाल विवाह ,भ्रूण हत्या, शराबबंदी सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार के निर्देश पर अंशिका ग्रामीण विकास सेवा संस्थान मकेर सारण के सौजन्य से शनिवार को मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी ,जल जीवन हरियाली के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों में जागृति पैदा करने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेलार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है । शराब के सेवन से होने वाली बीमारी के साथ-साथ परिवारिक आर्थिक स्थिति दयनीय होती है साथ ही समाज में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या,वाल विवाह के अलावा पेड़ पौधे को काटने से होने वाले नुकसान की भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागृत किया गया । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को जागृत किया । जिसमें कलाकार महेश कुमार ,अरविंद कुमार ,अरुण कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, गोलू कुमार, सीमा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेलार्थियों को मन को मोह लिया । कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने में सरकार के हर जागरूकता अभियान में सहयोग दें जिससे सामाजिक कुरीतियां जड़ से मिटा सके ।
दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारियों मौजूद रहे आज के जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए थे जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा सारे मामले को देखते हुए उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दी गई
आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की जयंती मनाई गई जहां उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं अन्य जगहों पर भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र बाबू की आज जयंती मनाते हुए उनक चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए नमन किया गया तथा उनके संबंध में विस्तार पूर्वक वर्णन भी किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग के तरफ से तारीख का ऐलान होते ही आंदर नगर पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी एक बार फिर चुनावी दौरा शुरू कर दिए हैं। बता दे कि बुधवार की शाम बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 224 नगरपालिका की सीट पर चुनाव कराने के लिए नयी तारीख जारी कर दी।
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले जैसे-जैसे समापन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे -वैसे मेलार्थी की भीड़ बढ़ रही है । सोनपुर मेले में तलवारों की बिक्री युवाओं की पहली पसंद बन गई थी जहां प्रशासन ने तलवारों की बिक्री पर रोक लगा दी है । तलवार की बिक्री पर पाबंदी लगाने के बाद भी दुकानदारों लुकाछिपी तलवार की बिक्री कर रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टाल पर शुक्रवार को शिशु संघ मध्य विद्यालय ,सोनपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा ललित कला प्रतियोगिता में भाग लिया।आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षक द्वारा,प्राकृतिक आपदा,जैसे बाढ,भूकंप, तुफान, बिजली कड़कने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कैसै करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड के रुकुंडीपुर पंचायत क्षेत्र में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बंदरों के झुंड के झुंड आकर घर के आस-पास लगाए गए पेड़ पौधे तथा साग सब्जी के पौधों को तोड़कर तहस-नहस कर बर्बाद कर रहे हैं .
