दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर दरौदा बाजार में वाहनों के जाम के कारण यात्री एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा वाहनों के जाम के कारण जहां लोगों को विलंब हुई तथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं वाहनों के जाम के कारण दरौदा बाजार से सिवान पचरुखी तथा अन्य स्थान पर जाने वाले लोगों को विलंब हुई तथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौंदा मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में आगामी 6 से 9 दिसंबर तक प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके सफल संचालन करने के लिए शारीरिक शिक्षकों को दारौंदा बीआरसी परिसर में 5 दिसंबर तक योगदान करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि उमवि रामसापुर के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उमवि कोडारी कला के शिक्षक दलजीत प्रसाद, उमवि रसूलपुर के शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मध्य विद्यालय कोडारी भरौली के शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय पूर्वी हड़सर के सुनील कुमार पाठक, मध्य विद्यालय भीखाबांध के शिक्षक रामप्रकाश, उमवि बेलागोविंदापुर के शिक्षक रामाशीष यादव, उमवि पिन खुर्द के शिक्षक जितेंद्र कुमार राम, मध्य विद्यालय कोल्हुआ के शिक्षक मनीष कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दारौंदा राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 में मेधावी छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से श्रीनिवासन रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स परीक्षा 10 एवं 11 दिसंबर को आयोजित होगी। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि परीक्षा जिलावार राजकीय अनियंत्रण एवं राजकीय पालीटेक्निक संस्थान परिसर में आनलाइन होगी। इसमें कक्षा छह से 12 तक बच्चे भाग ले सकेंगे।

दरौंदा भोजपुरी सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में सीबीएस कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से 6 दिसंबर को प्रखंड के पकवलिया गांव में श्रीगुरु भागवत घर का उद्घाटन गुरुजी डा. चंद्रभानु सत्पथी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सांस्कृतिक भोजपुरी संस्थान के सदस्य प्रभात कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत गुरुजी आध्यात्मिक चिंतक, लेखक, संगीतकार के साथ श्रीगुरु भागवत ग्रंथ के रचनाकार है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ भाजपा के सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के महानायक सह लोक गायक मनोज तिवारी भी उपस्थित रहेंगे। बताया कि कार्यक्रम के पश्चात धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाराजगंज शहर के बोर्ड मिडल स्कूल के मैदान में आयोजित होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र में कृषि सहायक तकनीकि पदाधिकारी सुनित कुमार ने मृदा दिवस के अवसर पर भिठौली, किशन पाली,तथा बलहु पंचायत में किसानो को मिट्टी के महत्व के बारे में बताया। और इसके साथ ही किसानो को बहुत ज्यादा केमिकल वाले खाद और किटनाशक दवाइयों के इस्तमाल की वजह से मिट्टी के क्वालिटी की आने वाली कमियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि खाद और कीटनाशक दवाइयों के इस्तेमाल से मिट्टी की क्वालिटी में कमी आ रही है जो कि खाद सुरक्षा, पेड़ पौधो के विकाश, किडो और जीवो के जीवन,अवास व मानवजाती के लिए खतरा साबित हो सकता है।ऐसे में मिट्टी का संरक्षण बहुत जरूरी है।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को आंदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदेशिलपुर में पहले बैच के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर अखिलेश्वर पाठक एवं सुरेंद्र भगत द्वारा राजकीय बालिका मध्य विद्यालय आंदर, बेसिक स्कूल आंदर, मध्य विद्यालय भवराजपुर, मध्य विद्यालय सलाहपुर, मध्य विद्यालय एलासगढ़ , मध्य विद्यालय असांव, तथा मध्य विद्यालय पचोखर आदि विद्यालयो के शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र आंदर के द्वारा एक दिवसीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण का आज से शुभारंभ कर दिया गया है वही आगामी 16 दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। मौके पर प्रतिभागी शिक्षक कमाल अहमद,आत्मानंद पाठक,केशव राम,गौरव कुमार दिलीप कुमार साह ,मुकेश कुमार यादव,अरुण कुमार पटेल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन पर सोमवार को कृषि विभाग के कर्मियों ने अपने बाह पर काला पट्टी बांधकर कार्य किया। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार को 30 नवंबर को अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा थप्पड़ मारकर अभद्र व्यवहार किया गया। जब तक अनुमंडल पदाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाता तब तक हम लोग ऐसे ही काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और विरोध जताते रहेगें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.