दरौदा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित आज जांच की गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई प्रखंड के अलग-अलग गांव से आए हुए महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर कल जनता दबाव का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे कल के जनता दरबार में प्रखंड एवं गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा सारे मामले को देखते हुए उसको उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी
सोनपुर मेले में यशोराम फाउंडेशन के संस्था सचिव कौशिक कुमार को मंत्री ने किया सम्मानित सोनपुर--- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2022 में 32 दिनों तक मेले क्षेत्र में साफ- सफाई का दायित्व यशोराम फाउंडेशन को दिया गया था । जहां संस्था के सचिन कौशिक कुमार ने अपने कार्य क्षमता के अनुसार मेले क्षेत्र को पुरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ साफ सफाई किया । साफ सफाई से खुश होकर सोनपुर मेला समापन समारोह कार्यक्रम के तहत यशोराम फाउंडेशन को मेले के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय के द्वारा यशोराम फाउंडेशन को सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने पर उसे पुरस्कार प्रदान किया गया। जिस पुरुस्कार को संस्था के सचिव कौशिक कुमार ने ग्रहण किया।
दरौदा कांग्रेस नेता अजित कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हुई जीत से साबित होता है कि लोग झूठ के राजनीति के झांसे में आने वाले नहीं है लोग काम चाहते हैं कि प्रदेश में विकास हो जिसे लोगों को रोजी रोजगार मिले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत से साबित करती है कि सत्ता में बैठे रहने से नहीं बल्कि का रूप कार्य करने से दोबारा सत्ता मिलती है
दरौदा गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात में हुए जीत के बाद एक दूसरे को गुलाल अभी लगाया तथा एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दिया वहीं भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पार्टी की नाम और भारत माता के नाम लेकर जयकारा भी लगाया
सोनपुर मेला धीरे-धीरे जिला स्तर का मेला बन गया इसे पर्यटन विभाग अपने मानचित्र पर लाएं-- सोनपुर विधायक सोनपुर को जिला बनाने से सरकार के अनावश्यक खर्च पर लगेगी लगाम सोनपुर---विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले खट्टे मीठे, हर पल को याद दिलाते हुए यह मेला का समापन बुधवार के संध्या निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से पहुंचे प्रदेश के कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने इसका विधिवत समापन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की विकास एवं विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मेले के पुराने स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक लुक प्रदान किया जा रहा है । आने वाले दिनों में इस मेले के नवीनतम तकनीकी से जोड़कर इसे रोजगार परक बनाया जाएगा । इस मेला को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा । बता दें कि इस मेले के समापन समारोह में 3 मंत्री व विधायक के अलावा अन्य गण्यमान्य लोगो का आगमन होने वाला था लेकिन वे लोग नही आये । इस समापन समारोह में पुलिस प्रशासन व सरकार की कार्यप्रणाली एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो विश्व विख्यात मेला है इस मेले को धीरे-धीरे सिमटती देख यहां के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने समापन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला धीरे-धीरे यह जिला स्तर का मेला बन गया है न जाने किसकी कुदृष्टि इस मेले में लग गई है। यह मेला राज्य का धरोहर ही नही बल्कि आर्थिक गतिविधियों का केंद्र और रोजगार का एक बड़ा माध्यम है । इसके पुराणिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसका विकास किया जाना चाहिए। मेले में आ रही गिरावट को देखते हुए 15 दिनों तक और विस्तार करने की जरूरत है । उन्होंने यह भी कहा कि 32 दिनों तक चलने वाली मेला में यहां जो खर्च कुछ बेतुकी होती है उस पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है । क्योंकि सोनपुर को अगर जिला बना दिया जाए तो यह मेले मे और चार चांद लग जाएगी । इस मेले के डाक बंगला मैदान के आसपास अंग्रेजी बाजार के इलाके में अस्थाई सारण का डीएम ,एसपी ,सिविल सर्जन व जिले के कई पदाधिकारियों का अस्थायी आवास बनाई जाती है जिसमे करोड़ो रूपये खर्च होती है लेकिन उसमें न लोग रहते हैं ना बैठते हैं सभी कार्य जिले से ही सभी अधिकारी मेला सम्बंधित मीटिंग कर रहे हैं जबकि पर्यटन विभाग के मिलने के पूर्व यह मेला का कार्यकाल एक माह तक सोनपुर के अस्थाई आवास से ही पूरे जिले के विधिव्यवस्था संचालित अधिकारी गण करते थे लेकिन अब ऐसा नही होता है । मेले के नाम पर करोड़ो रूपये अनावश्यक खर्च होती है अगर सोनपुर को जिला बना दिया जाय तो खर्च में भी बचत होगी साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को जो 60 किलोमीटर जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न कार्य के लिए जाते हैं उनसे भी राहत मिलेगी । सोनपुर हर दृष्टिकोण से जिला बनाने के कोरम को पूर्ण करती है जब बिहार में छोटे-छोटे जिला बन सकते हैं तो सोनपुर क्यों नहीं बन सकती है । उन्होंने कहा कि सोनपुर को जिला बनाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद की है और करते रहेंगे । इस मेले को पुरानी परंपरा को भी कायम रखने के साथ मेले को और विकसित कैसे करे इस पर पर्यटन विभाग व सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। विधायक ने यह भी कहां की मेला के समापन के बाद भी यहां 15 से लेकर 1 माह तक बाहर से आए व्यापारियों का समान की खरीद- बिक्री होती हैं । ऐसे में मेले के समापन के उपरांत 15 दिनों तक दूर-दूर से आए व्यापारियों व खरीदारों के सुरक्षा ,साफ-सफाई, पानी ,बिजली की व्यवस्था हो जिससे यहां के व्यापारी अपना कारोबार अच्छी तरह से कर सके । उन्होंने मेला को 15 दिन तक सभी विधि व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की मांग भी उन्होंने प्रशासन से की है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनपुर में टोपोलैण्ड की समस्या है जिसे सरकार को शीघ्र समाधान करनी चाहिए जिससे यहां के लोगो को जमीन के खरीद बिक्री के अलावा रोजगार को बढ़ाया जा सकें । उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के लोगो के समयनुसार खाद बीज उपलब्ध कराया जाय क्योंकि यहां खाद बीज स-समय से नही मिलती है । इसे पर भी ध्यान देने की जरूरत सरकार को है ।
सोनपुर ---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था मेला में आने वाले लोगों के लिए यह वरदान साबित हुआ । काफी संख्या में लोग मेला घूमने के दौरान अपनी शारीरिक कष्ट को निदान करने के लिए अस्थाई अस्पताल में अपना इलाज निशुल्क कराया । सोनपुर मेला अवधि में 32 दिनों के अंदर स्वास्थ्य विभाग सारण की ओर से 27263 मरीजों को इलाज किया गया जिसमें पुरुष 14836 एवं महिलाएं 10719 ने अपना इलाज कराया जबकि इस मेला अवधि में 220 महिलाओं का बंध्याकरण एवं चार पुरुषों को नसबंदी भी हुई है। इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने बताया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सारण के मेला शिविर से जारी प्रतिवेदन में यह जानकारी दी गई है । उन्होंने बताया कि खाद्य अनुज्ञप्ति से भी विभाग को ₹18100 का प्राप्ति हुई है इसके अलावा 57 संदिग्ध नमूनों का भी संग्रह किया गया है जबकि 92 कूप शोधन कार्य भी किया गया है ।वही दूसरी ओर आपदा विभाग में लगायी गयी प्रदर्शनी में भी मेले में घूमने आए मेलार्थी भी अपना आंख, नाक, कान, बीपी ,शुगर ,एचआईवी अन्य बीमारी का भी जाँच व इलाज ,सलाह लिया । यह सभी लोगो को उत्कर्ष एक पहल संंस्था की ओर से लगाए गए स्टॉल में विशेषज्ञों की निगरानी में 10 हजार से ऊपर के लोगों की चिकित्सा जांच की गई। जिसमे डॉ प्रमोद कुमार, डॉ विजय कुमार , अविनाश कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ मनीष कुमार, डॉ सुजीत कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार, अरुण कुमार ने उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
सोनपुर- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो 32 दिनों तक चलने वाली यह मेला अपने आप में धार्मिक ,सांस्कृतिक पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए काफी संख्या में विदेश व देश के साथ राज्य के कोने- कोने से आने वाले मेलार्थियों ने भरपूर 32 दिनों तक सरकारी मेला का आनंद उठाया। इस मेले में हर मनोरंजन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए अपने घरेलू एवं व्यापार से संबंधित सामग्री को खरीदते हुए कई स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया । इस मेले में छोटे से लेकर बड़े व्यापारी वर्ग के लोग पहुंचकर अपने धंधे को बढ़ाते हुए मेला में आए मेलार्थी भी विभिन्न प्रकार के सामग्री खरीदें । इस मेले में मेलार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लेकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल , सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था किया गया था । इस मेला का समापन बुधवार के संध्याकाल में बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने करते हुए कहा कि मेलावधि में 32 दिनों के भीतर 1 करोड़ लोगों ने मेले का परिभ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो वर्षों के बाद मेला लगा है। मेले में भीड़ और व्यवसाय में वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि मेले के विकास और विस्तार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने के बाद से लगातार अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए मेले के समापन के उपरांत 15 दिनों तक मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा ,साफ सफाई की व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश दिए। इस मौके पर मंत्री श्री राय ने सरकारी प्रदर्शनियों में आपदा प्राधिकरण की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को द्वितीय एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को संयुक्त रुप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।वहीं गैर सरकारी प्रदर्शनियों में आजमानी ग्रुप के अमित सिंह उर्फ पिंकू सिंह भी सम्मानित किए गए।वहीं,सफाई बिजली व्यवस्था आदि के लिए भी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंत्री श्रीराय ने प्रशस्ति-पत्र से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस मेले में 315 घोड़ा 1921 बकरियां 476 कुत्ता 60 गाय, 14 भैंस 147 बैल की बिक्री हुई है । 512 पशुओं को पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा उसकी इलाज की गई है वही इस मेले में सबसे ज्यादा ग्राम श्री मंडप में सामानों की बिक्री 1 करोड़ 94 लाख की हुई है। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सारण डीडीसी अमित कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सारण एडीएम डॉक्टर गगन ने की । इस मेले के समापन के मौके पर पर्यटन विभाग के निदेशक यशस्वप्ति मिश्रा ने कहा कि मेले को और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सारण एसपी संतोष कुमार ,एडीएम डॉ गगन, डीडीसी अमित कुमार , सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ,एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह, डीसीएलआर अखिलेश कुमार ,सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार , सीडीपीओ शविना अहमद के अलावा अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे । समापन के उपरांत मुम्बई की सुरीली सुरों की मल्लिका गायिका साधना सरगम की सुरों के जादू में मेला दर्शक मदहोश होते दिखे।
दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को प्रखंडस्तरीय तरंग मेघा उत्सव 2022 का उद्घाटन बीईओ शिवजी महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। बीईईओ शिवजी महतो ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अनिकेत कुमार ठाकुर, बालिका वर्ग में सीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अलिराज एवं बालिका वर्ग में इशिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में बालक वर्ग में अनिकेत ठाकुर व बालिका वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । ऊंची कूद में बालक वर्ग में राहुल कुमार एवं बालिका वर्ग में निधि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में दिन घुप की गर्मी और रात में हल्की ठंड दस्तक देने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है। लोग ठंड के लिए ऊन, रूई लेने के साथ ही रजाई, गद्दा व कंबल को भी तैयार करने में जुट गए हैं। शहर में छोटी दुकान से लेकर बाजारों में गर्म कपड़े दिखाई पड़ने लगे हैं। गोदाम में स्वेटर, जैकेट, जींस आदि का स्टाक पहले से ही भर लिया गया है। अभी, फिलहाल बच्चों गर्म कपड़ों की मांग व बिक्री अधिक हो रही है। ठंड के कपड़ों में हल्के ही ही डिमांड : कपड़ा व्यापारी महादेवा रोड जेपी चौक निवासी भोला जी ने बताया कि दिन में मौसम भले ही अभी ठंड नहीं रहता है लेकिन, शाम होते ही गुलाबी ठंड दस्तक देने लगती है, जबकि रात और भोर में अच्छी-खासी ठंडक का
