सोनपुर मेले में यशोराम फाउंडेशन के संस्था सचिव कौशिक कुमार को मंत्री ने किया सम्मानित सोनपुर--- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2022 में 32 दिनों तक मेले क्षेत्र में साफ- सफाई का दायित्व यशोराम फाउंडेशन को दिया गया था । जहां संस्था के सचिन कौशिक कुमार ने अपने कार्य क्षमता के अनुसार मेले क्षेत्र को पुरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ साफ सफाई किया । साफ सफाई से खुश होकर सोनपुर मेला समापन समारोह कार्यक्रम के तहत यशोराम फाउंडेशन को मेले के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय के द्वारा यशोराम फाउंडेशन को सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने पर उसे पुरस्कार प्रदान किया गया। जिस पुरुस्कार को संस्था के सचिव कौशिक कुमार ने ग्रहण किया।