सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें सड़क परिवहन विभाग द्वारा बनाई गई नियम को जानकारी देते हुए सभी बच्चों को शपथ दिलाया गया कि सड़क पर चलने से पूर्व बनाए गए नियमों को पालन करे । वही पहलेजा ओपी के पुलिसकर्मियों के अलावा स्कूल के बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए स्कूल के बच्चे सहित ओपी में कार्यरत कर्मियों के साथ ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम के नैतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के लोगो में जागरूकता अभियान चलाया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
आंदर थाना क्षेत्र के तियाय गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट की एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी तियाय गांव निवासी सुमन ठाकुर बताया जा रहा है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि तियाय गांव में पूर्व में मारपीट हुई थी जिसमें सुमन ठाकुर को विपक्षी द्वारा नामजद किया गया था। जिस पर कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा एकमा मुख्य मार्ग पर साइड लेने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक चालक गिर गया तथा गंभीर चोट लग गई सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से एकमा जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार में प्रदर्शन के बहाने सड़क बाधित कर बवाल करने के मामले मे दो वर्षो से फरार आरोपी को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव के पुत्र राकेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा गुजरात समेत अन्य कई जगहों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत दर्ज होने के बाद उन्हें अपनी खुशी का इजहार किया जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को इस जीत को लेकर बधाई दी गई तथा अपनी खुशी का इजहार किया गया उन्हें भारतीय जनता पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लेकर भारत के माननीय प्रधानमंत्री को भी बधाई दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांव में जेई सुदीप झा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध मे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विद्युत कनीय अभियंता के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के एस एच 89 पर घुरघाट चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था मे युवक को तत्तकाल इलाज के लिए चैनपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन प्रखंड के हरेराम ब्रह्मचारी स्कूल में 3 दिनों तक चलने वाले तरंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह मनरेगा पीओ सुबोध सिंह तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर झा के मौजूदगी में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा भाजपा के जिला प्रवक्ता अविनाश यादव कुदनी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह जीत से साबित होता है कि बिहार में लोग एनडीए के शासन चाहते हैं लोगों का महागठबंधन से मन अब उठ चुका है लोग बिहार में एनडीए के शासन चाह रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
