सोनपुर- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो 32 दिनों तक चलने वाली यह मेला अपने आप में धार्मिक ,सांस्कृतिक पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए काफी संख्या में विदेश व देश के साथ राज्य के कोने- कोने से आने वाले मेलार्थियों ने भरपूर 32 दिनों तक सरकारी मेला का आनंद उठाया। इस मेले में हर मनोरंजन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए अपने घरेलू एवं व्यापार से संबंधित सामग्री को खरीदते हुए कई स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया । इस मेले में छोटे से लेकर बड़े व्यापारी वर्ग के लोग पहुंचकर अपने धंधे को बढ़ाते हुए मेला में आए मेलार्थी भी विभिन्न प्रकार के सामग्री खरीदें । इस मेले में मेलार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लेकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल , सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था किया गया था । इस मेला का समापन बुधवार के संध्याकाल में बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने करते हुए कहा कि मेलावधि में 32 दिनों के भीतर 1 करोड़ लोगों ने मेले का परिभ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो वर्षों के बाद मेला लगा है। मेले में भीड़ और व्यवसाय में वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि मेले के विकास और विस्तार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने के बाद से लगातार अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए मेले के समापन के उपरांत 15 दिनों तक मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा ,साफ सफाई की व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश दिए। इस मौके पर मंत्री श्री राय ने सरकारी प्रदर्शनियों में आपदा प्राधिकरण की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को द्वितीय एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को संयुक्त रुप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।वहीं गैर सरकारी प्रदर्शनियों में आजमानी ग्रुप के अमित सिंह उर्फ पिंकू सिंह भी सम्मानित किए गए।वहीं,सफाई बिजली व्यवस्था आदि के लिए भी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंत्री श्रीराय ने प्रशस्ति-पत्र से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस मेले में 315 घोड़ा 1921 बकरियां 476 कुत्ता 60 गाय, 14 भैंस 147 बैल की बिक्री हुई है । 512 पशुओं को पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा उसकी इलाज की गई है वही इस मेले में सबसे ज्यादा ग्राम श्री मंडप में सामानों की बिक्री 1 करोड़ 94 लाख की हुई है। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सारण डीडीसी अमित कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सारण एडीएम डॉक्टर गगन ने की । इस मेले के समापन के मौके पर पर्यटन विभाग के निदेशक यशस्वप्ति मिश्रा ने कहा कि मेले को और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सारण एसपी संतोष कुमार ,एडीएम डॉ गगन, डीडीसी अमित कुमार , सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ,एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह, डीसीएलआर अखिलेश कुमार ,सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार , सीडीपीओ शविना अहमद के अलावा अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे । समापन के उपरांत मुम्बई की सुरीली सुरों की मल्लिका गायिका साधना सरगम की सुरों के जादू में मेला दर्शक मदहोश होते दिखे।