सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में पूर्व में पदस्थापित क्लर्क विकास कुमार जो वर्तमान में विकास भवन सचिवालय पटना में पदस्थापित है । इन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विस पावर लिफ्टिंग चैंपियन 5.1 से 10 .1 2023 तक पहलादपुर स्पोर्ट्स कंपलेक्स दिल्ली में खेल से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित किया गया था । जिसमे 645 केजी भार उठाकर विकास ने उपस्थित लोगों को चौका दिया । इस पॉवर लिफटिंग में विकास कुमार को सिल्वर मेडल देकर उसे सम्मानित किया गया । जीत हासिल करते हुए विकास ने राज्य व जिला का नाम रौशन किया । इस मौके पर बुधवार के दिन विकास कुमार ने सोनपुर पहुंचकर सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की जहां उन्हें इस सिल्वर मैडल प्राप्त करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया । विकास कुमार ने गुरुवार को बताया कि वह सोनपुर में पदस्थापित होने के बाद से लगातार अपने क्षेत्र ,पटना जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं । वे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में अब तक पांचवा मेडल जीत चुके है । विकास कुमार ने बताया कि पटना उनका घर है जब कि ससुराल सोनपुर नयागांव में है ।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
जाति आधारित गणना में सामग्री कम मिलने से सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के गणना कर्मियों को बढ़ रही परेशानी सोनपुर----सोनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित समुदायिक भवन में जाति जनगणना 2022 का सामग्री का वितरण प्रंगणक व पर्यवेक्षक के बीच किया जा रहा है । जिसमें पर्याप्त मात्रा में जिला से सामग्री उपलब्ध नहीं होने कारण यहां कुछ सामग्री नहीं दिया जा रहा हैं । जिससे जाति जनगणना का कार्य पूर्ण करने का भार सौंपा गया पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को सामान पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से काफी कठिनाइयों का सामना गणना करने में परेशानी होगी । इस बात की जानकारी देते हुए कई पर्यवेक्षक व प्रगणक ने बताया कि जहां पर्यवेक्षक का सामान 11 मिलना है वहां पर 7 -8 सामग्री ही दी जा रही है जबकि प्रगणक की समान 13 मिलना है उन्हें 8--9 सामग्री ही दिया जा रहा है । सामग्री लेने वाले पर्यवेक्षक ने बताया कि नजरी नक्शा, शार्पनर , मार्कर अन्य सामान नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें बिहार जाति आधारित गणना 2022 के कार्य करने में फील्ड में कठिनाई होगी । सामग्री वितरण करने वाले कर्मियों ने बताया कि जिला से पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध नहीं है । जैसे ही सामग्री उपलब्ध होती है वैसे ही सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक को सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी । बता दें कि जाति आधारित जनगणना 2022 को लेकर 7 जनवरी से ही जनगणना कार्य शुरू हो गई है जो 21 जनवरी 2023 तक जाति आधारित जनगणना का कार्य पूरा किया जाएगा । इसमें प्रत्येक वार्ड के मकान का सूची बनाना, नजरी नक्शा, वास्तविक गणना करना ,जाति आधारित जनगणना करना आदि कार्य करेंगे ।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई प्रखंड क्षेत्र के दरौदा एवं अन्य कई जगहों पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई जहां उनके तैल चित्र पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया आज उनके इस जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य कई लोगों द्वारा फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से शीतलहर का असर है। इस वजह से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शीतलहर तथा कड़ाके की ठंड का असर सबसे ज्यादा सब्जी की खेती पर पड़ रहा है। सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होने से इसके दामों में भी बढोतरी हो गई है। पिछले 3 दिनों में हरी सब्जियों के उत्पादन में काफी गिरावट आई है। इस वजह दामों में बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों गोभी का पैदावार सबसे ज्यादा होता है, लेकिन पिछले 10 दिनों से धूप नहीं निकलने की वजह से गोभी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। उ दिनों पहले 10 से 15 रुपए किलो गोभी बिक रही थी. लेकिन अब ₹30 प्रति किलो गोभी विक रही है। इसी तरह पालक का खेती भी प्रभावित हुआ है। उसका अपेक्षाकृत विकास नहीं हो रहा है। इसलिए बाजार में अब पालक भी कम मात्रा में उपलब्ध है। वही मटर की खेती भी प्रभावित हो रही है। इससे इसके भी दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है
Transcript Unavailable.
सोनपुर विगत 10 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था करके इस ठंड से लोग राहत ले रहे हैं वही पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने बताया कि पशुपालकों को भी पशु के इस ठंड के मौसम में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई पशुओं को ना हो। डॉ दीपक कुमार कहते हैं कि स्वस्थ पशुपालन उन्नत पशुपालन का नींव होता है। लेकिन सर्दी के मौसम पशुपालकों के इस नींव को ही हिला कर रख देता है । जाड़े के मौसम में नवजात बछड़ों की मृत्यु दर सर्वाधिक रहती है । वैसे तो बछड़ों के कुल 5 जानलेवा रोग हो जाता जिसमे निमोनिया, डायरिया, यकृत, शोथ ,कृमि रोग और अफरा में कफ डायरिया दूसरे स्थान पर है । लेकिन जाड़े के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों में रखरखाव में लापरवाही के कारण पशुओं को ठंड मारना और इसके कारण पतला पैखाना होना पहले स्थान पर है ।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर अनुमण्डल पदाधिकारी सोनपुर सुनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय के बड़ा बाबू योगेश्वर प्रसाद की सेवा निवृति को लेकर बुधवार को विदायी समारोह का आयोजन किया गया। इनके अलावा दरियापुर के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी भगेरन साह को भी सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में बुलाया गया । दोनो सेवानिवृत्त कर्मचारी को अनुमंडल प्रशासन एवं कर्मचारियों की ओर से अंग वस्त्र , गज- ग्राह का प्रतिक चिह्न तथा ब्रीफकेस प्रदान कर सम्मान के साथ विदाई किया । इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी सुनिल कुमार ने कहा कि योगेश्वर प्रसाद बड़ा बाबु का कार्य बहुत सराहनीय रहा है । जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी अखलाकी अंसारी ने कहा कि बेदाग सेवा से निवृत होना शौभाग्य की बात है । योगेश्वर प्रसाद एवं भगेरन साह वैसे ही कर्मचारी प्रमाणित हुए है । विदाई के वेला में योगेश्वर प्रसाद ने कहा नौकरी तो कई जगह किये लेकिन सोनपुर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का जो प्यार सहयोग मिला जीवन भर याद रखूंगा । मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी विक्रम कुमार ,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर , स्टोनो अमरेन्द्र सिंह , रोहितास कुमार , राजीव कुमार सिंह, संजीत कुमार चंचल , उदय विश्वकर्मा ,मुकेश कुमार सिंह , विरेन्द्र कुमार नाजीर आदि उपस्थित थे । सोनपुर अनुमंडल के बड़ा बावु के सेवानिवृत्त के बाद बड़ा बाबू के कार्यभार संजीत कुमार चंचल संभाल रहे हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा जेल बुधवार को भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि अपहरण करने के मामले में शिकारपुर के नामजद अभियुक्त सुजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी ओर शराब पीने के मामले में अखिलेश राय व ऋषि राय को बबुरवानी से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
कोर्ट वारंटी दो अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार सोनपुर--- कोर्ट वारंट जारी होने के बाद आरपीएफ सोनपुर ने सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में छापामारी कर फरार चल रहे दो अभियुक्त को मंगलवार के रात्रि में गिरफ्तार कर लिया है । इस बात के जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बुधवार को बताया कि इस छापामारी में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार ,पंकज हवलदार राकेश कुमार यादव ,आरक्षी सुधीर कुमार दास ,आरक्षी सुभाष यादव व स्थानीय थाना सोनपुर पुलिस बल के सहयोग से छापामारी कर कोर्ट वारंट जारी किए गए दो अभियुक्त को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया । जिसका नाम 1)रघुवंश राय उर्फ मुगरबा (उम्र54वर्ष) पिता- स्व. राम आशीष राय घर- शिवपुर परमानंदपुर थाना सोनपुर जिला सारण 2) मोहन राय(56 बर्ष)पिता- मोती राय घर -परमानंदपुर थाना सोनपुर जिला सारण के निवासी है । दोनों गिरफ्तार अभियुक्त लगभग 3 साल से फरार चल रहे थे । इनको सोनपुर पोस्ट पर लाकर न्यायालय हेतु अग्रसारित कार्रवाई की जा रही ।
