Transcript Unavailable.
महाराजगंज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा पोषाहार वितरण का कार्यक्रम किया गया महाराजगंज प्रखंड के समेकित बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिला धात्री महिला व विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच चावल दाल सोवाबिन एवं अन्य पोषक आहार वितरण किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाराजगंज शहर सहित पूरे क्षेत्र में मोनिया बाबा का मेला काफी प्रसिद्ध है। मोनिया बाबा मेला उत्तर बिहार में प्रसिद्ध माना गया है मेला को राजकीय मेला 100 वर्ष बाद भी नहीं मिलने पर क्रांतिकारी योग्य प्रचारक अंगद जी महाराज सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा योग्य प्रचारक अंगद जी महाराज ने बताया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक नाबालिक बच्चे सोनपुर स्टेशन पर उतर गया इसी क्रम में ट्रेन खुल गई जहां इस बात की जानकारी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के नियंत्रण कक्ष ने सोनपुर जीआरपी को जानकारी दी । जहां विभागीय जानकारी मिलते ही उस बच्चे की तलाशी सोनपुर जीआरपी ने करते हुए बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया । इस बात के जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुज़फ्फरपुर रेल जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना दिया गया कि एक बच्चा - सूरज कुमार, उम्र - 12 वर्ष पिता - दिनेश यादव माता- रंजू देवी साकिब भतगांवा , थाना -चौसा, जिला-- मधेपुरा गाड़ी स ०- 12554 डाउन वैशाली एक्सप्रेस से सोनपुर मे उतर गया है जो उक्त गाड़ी मे इंजन साइड जनरल कोच यात्रा कर रहा है।त बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर---बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति सोनपुर के तत्वाधान में मंगलवार को जन कल्याण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुये असहायो एवं गरीबी पीड़ित लोगो को लोकसेवा आश्रम के संत मौनी बाबा के संरक्षण में 251 लोगों को इस कपकपी ठंड के मौसम में कम्बल का वितरण निःशुल्क किया गया । मंदिर परिवार के तरफ से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने मौनी बाबा को अंग बस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । इस मौके पर मौनी बाबा ने कहा कि लोक सेवा एवं गरीब कल्याण से बढ़कर कोई भी अन्य महान कार्य नहीं हो सकता। गरीबों असहाय और पीड़ितों को सेवा करना मानव धर्म का सच्चा कर्तव्य बनता है उन्होंने यह भी कहा कि मानव अपनी कमाई का कुछ अंश दान दक्षिणा धर्म के प्रति उन्हें खर्च करनी चाहिए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
माँझी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग चार दर्जन गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही चिकित्सक द्वारा गर्भावस्था के दौरान जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया गया तथा प्रसव के बाद परिवार कल्याण कार्यकम के बारे में भी बताया गया। कैम्प में मौजूद गर्भवती महिलाओं का ए एन एम द्वारा चेकअप कर होने वाले खतरों के लक्षणों के बारे में बताया गया। कैम्प में गर्भवती महिलाओं की खून व बीपी की जांच की गई। डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और समय पर चिकित्सक के परामर्श के अनुसार जांच भी करवाते रहना चाहिए। ऐसा करने से जच्चा और बच्चा दोनों को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पौष्टिकता से भरपूर आहार का इस्तेमाल करने से बच्चे की समुचित ग्रोथ होती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कृषि विज्ञान केन्द्र, मॉझी, सारण द्वारा प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम: प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, मॉझी, सारण द्वारा प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम दिनॉक 10-01-2023 को सोनिया गॉव, प्रखंड- मॉझी में किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मॉझी, सारण के उद्यान विशेषज्ञ डॉ0 जितेन्द्र चन्द्र चन्दोला ने किसानों से कहा कि इस समय प्राकृतिक खेती की बहुत आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान समय में उर्वरकों व एग्रो- केमिक्ल्स के दामों (मूल्यों) में काफी बढ़ोतरी के साथ-साथ समय पर आपूर्ति की भी समस्या, ऐसे में हमें इनका विकल्प की ओर देखना अति आवश्यक है जो हमारे प्रकृति में मौजूद है | जिसे हम अपने खेतों में सूक्ष्मजीवों एवं केंचुआ इत्यादि को सक्रिय कर कृषि लागत को कम किया जा सकता है ये पोषक तत्त्वों को उपलब्ध कराने में बहुत ही मददगार होते हैं साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बढाया जा सकता है | लगातार भूमि पर रासायनिक कीटनाशकों, खादों का प्रयोग तथा भूमि को प्रतिवर्ष पलटने से भूमि की उर्वरा शक्ति पूरी तरह समाप्त हो चली है। हानिकारक कीटनाशकों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ कृषि की लागत भी बढ़ रही है। रासायनिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता में और मनुष्यों के स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है।किसानों की पैदावार का आधा हिस्सा उनके उर्वरक और कीटनाशक में ही चला जाता है। यदि किसान खेती में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उन्हें प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर होना चाहिए। रासायनिक खाद और कीटनाशक के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा क्षमता काफी कम हो गई है जिससे मिट्टी के पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ गया है। मिट्टी की उर्वरक क्षमता को देखते हुए प्राकृतिक खेती जरूरी हो गया है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, मॉझी, सारण के कार्यक्रम सहायक डॉ0 विजय कुमार जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ एवं सिद्वांत, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत एवं नीमास्त्र इत्यादि बनाने की विधि एवं विभिन्न फसलों में उपयोग की विस्तृत में जानकारी भी दी गईl यहां प्राकृतिक खेती की अधिक संभावना है इन बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र इस प्रखंड में प्राकृतिक खेती हेतु सघन जागरूकता चला रहा है। जिसके तहत किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ जागरूक करते हुए प्राकृतिक खेती की महत्ता आवश्यकता एवं लाभ पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में दीपक कुमार सिंह, बल्वन्त सिंह, प्रेम कुमार सिंह, पर्मेश्वर सिंह, लाल बाबू मेहतो, धनन्जय उपाध्याय, मनोज मेहतो, सुनेना देवी, शीला देवी, सुदामो देवी आदि किसान उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 61 किसानो ने भाग लिया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में छपरा के समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में सारण जिले के विधायकगण / विधान पार्षदगण तथा विभिन्न विभागों के अपरमुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
