सोनपुर---बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति सोनपुर के तत्वाधान में मंगलवार को जन कल्याण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुये असहायो एवं गरीबी पीड़ित लोगो को लोकसेवा आश्रम के संत मौनी बाबा के संरक्षण में 251 लोगों को इस कपकपी ठंड के मौसम में कम्बल का वितरण निःशुल्क किया गया । मंदिर परिवार के तरफ से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने मौनी बाबा को अंग बस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । इस मौके पर मौनी बाबा ने कहा कि लोक सेवा एवं गरीब कल्याण से बढ़कर कोई भी अन्य महान कार्य नहीं हो सकता। गरीबों असहाय और पीड़ितों को सेवा करना मानव धर्म का सच्चा कर्तव्य बनता है उन्होंने यह भी कहा कि मानव अपनी कमाई का कुछ अंश दान दक्षिणा धर्म के प्रति उन्हें खर्च करनी चाहिए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।