दरौदा प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित की गई जांच मुफ्त में दिया गया दावा इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया अलग-अलग गांव से लगभग डेढ़ दर्जन के करीब में महिलाएं आई हुई थी उनका स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई स्वास्थ्य संबंधी जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शुगर कोरोनावायरस सहित कई जांच की गई जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए उन्हें मुफ्त में दवा भी दी गई, एवं ठंड से बचाव से संबंधित भी जानकारी दी गई
सोनपुर में गुरुवार को उत्साह के साथ जगह जगह स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। गरीब रक्षक आर्मी के बैनर तले सोनपुर के बैजलपुर अंतर्गत जेआईआईटी एजुकेशन एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद से सीख लेने और सफल होने की राह बताई।संस्था के संयोजक शिक्षक सह समाज सेवी प्रभात रंजन ने स्वामी विवेकानंद को भारत के 65 करोड़ युवाओं का सशक्त प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व ज्ञान की कमी का ही परिणाम है कि भारत के युवा फिल्मी सितारों को अपना आदर्श बनाए बैठे हैं। साथ ही श्री प्रभात ने अपने वक्तव्य में दया, करुणा व गुरु की महिमा बताते हुए युवाओं से स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए मंत्र उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए के बारे बच्चो को विस्तार से समझाया । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम जिला सीवान के रघुनाथपुर विधानसभा के ग्राम खोदाईबाड़ी खेल मैदान में दो सौ युवाओं के बीच मैराथन दौड़ मे सफल प्रतिभागियों मे प्रथम स्थान पुरस्कृत राशि चंदन राय को 2100 भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोकी पटेल,दुसरे स्थान पर संदीप कुमार को पुरस्कृत राशि 1100 भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मुखिया महाराजा सिंह,तीसरे स्थान पर अभिषेक बैठा को पुरस्कृत राशि 1100 भाजयुमो सीवान द्वारा विजेया युवाओं को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। भाजपा नेता मनोज सिंह ने युवाओं को देशहित सोच के साथ भविष्य निर्माण की बात की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलकर अपनी अलग पहचान बनाने के साथ नशे से दुर राष्ट्रहित सोच के साथ भविष्य निर्माण की बात की। मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोक सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय,नीतिश कुशवाहा,दीपु तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह,अजय पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, महेश यादव,मिथलेश यादव, पूर्व जिला पार्षद बुलेट शर्मा, रूपेश यादव, अमित कुमार सिंह, मुखिया महाराजा सिंह, सहित कई लोग थे।
महाराजगंज शहर के महादेव सेवा सदन में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की आज जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती ने किया स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन की गई वहीं सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
स्वामी विवेकाऩद - 12 जनवरी 2023 को पाटलिपुत्र केंद्रीय विद्यालय अफराद में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने कहां कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्में नरेंद्र दत्त को आध्यात्मिक मार्ग के पश्चात इनका नाम आगे चल स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा।प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।आज इसी कड़ी में पाटलिपुत्र केंद्रीय विद्यालय अफराद में मनाया जा रहा है। नरेंद्र नाथ ने बहुत ही कम उम्र में अध्यात्म का मार्ग अपना लिए थे।साथ ही पश्चिमी संस्कृति में योग एवं वेदांत के विषय में जागृति का श्रेय भी स्वामी जी को ही जाता है।19 वीं शताब्दी में विश्व परिभ्रमण कर धर्म, ज्ञान और योग की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किए थे।बहुत कम उम्र में ही नरेंद्र दत्त ने अध्यात्म का मार्ग अपनाकर के गेरूआ वस्त्र धारण कर स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हो गए।स्वामी विवेकानंद ने 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।वही 1898 में गंगा हुगली नदी के तट पर बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी।ये उनका संक्षिप्त परिचय है।इस अवसर पर भाजपा विस्तारक अधिवक्ता मिथिलेश कु सिंह ,भाजपा नेता दिलीप कु सिंह,प्रमोद तिवारी,पवन भारती ,गोतम शर्मा ,उदय महाराज,अजय कुमार,साहब सिंह,विनोद गिरि, हीरालाल सिंह, हरेंद्र कु सिंह ,छोटू तिवारी,निजामुद्दीन अंसारी,अजय रेनू ,अनू पटेल,विमल कुमारी, मुस्कान कुमारी,प्रियांका कुशवाहा,सिंधू देवी,सोनी कुमारी,रितिक,अंशु शर्मा सहित अन्य कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
महाराजगंज प्रखंड कार्यालय पर आज अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने धरना दिया सेविका सहायिका ने बताया कि 6000 में दम नहीं 21000 से कम नहीं. सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की सरकार से मांग भी किया। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
नवलखा मंदिर में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा 24 वां ब्रह्मोत्सव धर्माचार्य का होगा सम्मेलन सोनपुर--- धर्मग्रंथों में वर्णित हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् दिव्य देश में 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाला 24 वे ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भारत और निकटवर्ति राष्ट्र नेपाल कई सुप्रसिद्ध धर्माचार्य भाग लेगे । देश के महान संत श्री त्रिदंडी देव स्वामी की स्मृति में यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा है । देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य , स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने इस बात की जानकारी देते बताया कि भारत के महान संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी सहित एक दर्जन से भी अधिक धर्माचार्य इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेगें । श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम दिव्य देश के 24 वे ब्रहमोत्सव की शुरुआत 31 जनवरी को विराट जलयात्रा और शोमा यात्रा के साथ होगी । शोमा यात्रा में विभिन्न स्थानों से आये धर्माचार्यगण आगे आगे चलेगे । 1 फरबरी को ध्वजारोहण और २ फरवरी को श्री वैष्णव एवं वैदिक सम्मेलन आयोजन किया जायेगा । इस आयोजन का एक बड़ा उद्देश्य विश्व शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करना है । स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने बताया कि 3 फरवरी को मव्य श्री रथयात्रा सोनपुर से हाजीपुर होगा । दोनो शहर में भगवान बाला जी रंगनाथ की उपस्थिति रहेगी । यह रथ यात्रा देवस्थानम दिव्य देश के गौ पुरम से निकलकर सोनपुर की परीक्रमा करते हुए हाजीपुर पहुँचेगी और हाजीपुर नगर की परिक्रमा करने के बाद पुनः पुराने पुल ( गंडक ) होकर गजग्राह चौक होते देवस्थानम में पहुँच कर समाप्त होगी । उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को कल्याण विवाह महोत्सव रात्रि में भव्य ढंग से संपन्न होगा । 5 फरवरी 2023 दिन रविवार को दिव्य महा अभिषेक महापूर्णाहूति अवभृत स्नान एवं दिव्य महा भंडारा होगा । मालूम हो कि ब्रह्मोत्सव के दौरान 31 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन संध्याकालीन बेला में प्रसिद्ध संतो के प्रवचन और भगवत भजन चलता रहेगा । इसका लाभ हर तबके के आध्यात्मिक लोग उठाएंगे । यहां वैसी भी प्रतिवर्ष कार्यक्रम में महिला, पुरुष , छात्र -छात्रा, जनप्रतिनिधि, साधु संत , महात्मा , अधिकारी से लेकर चपरासी तक सेठ ,साहूकार से लेकर किसान तक उल्लास और उत्साह के साथ आते रहे है ।
दौदा प्रखंड के विभिन्न पैक्स द्वारा सरकारी दरों पर धान की खरीदारी की गई प्रखंड के दरौदा पांडेपुर रुकुंडीपुर सहित कई पैक्स द्वारा सरकारी दरों पर किसानों से धान की खरीदारी की गई वही सरकारी दरों पर धान की खरीदारी होने से किसानों को भी मुनाफा होगा किसान अपने धान उचित मूल्य पर पैक्स में बेच रहे हैं जिसे उन्हें फायदा भी हो रहा है अब उन्हें अपने दम पर धान बेचने की जरूरत नहीं पड़ रही है
