मांझी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव के उथरना टोला में बीती रात चोरों द्वारा एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जई छपरा के उथरना टोला निवासी वकील सिंह के घर को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया तथा उनके घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर उनके घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात तथा ₹50000 नगदी चोरी द्वारा चोरी कर ली गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी नव निर्मित माँझी रेलवे स्टेशन के साथ साथ पुराने माँझी रेलवे हाल्ट को बरकरार रखने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को आंदोलन का शंखनाद कर दिया। विरोध दर्ज कराने रेलवे स्टेशन पर पहुँचे आक्रोशित लोगों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि पुराने माँझी रेलवे स्टेशन को बन्द कर तीन किमी पूरब बनाये गए नए रेलवे स्टेशन को इसी माह उदघाटित किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
सोनपुर- मकर संक्रांति को लेकर शुक्रवार को रजिस्ट्री बाजार,ग़ोला बाजार,नयागांव बाजार सहित नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में अहले सुबह से भीड़ उभर पड़ी। मकरसंक्रांति पर्व को लेकर दुकानदारों के साथ साथ क्रेताओ भी कड़ाके की ठंड एवं लहू जमा देने वाला ढंड को विना प्रवाह किये इस कनकनी के बावजूद भी शुक्रवार को बाकरपुर सब्जी मंडियों में दोपहर बाद तक ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही वही रजिस्ट्री बाजार ,खरिका बाजार, कसमर बाजार,नायगांव बाजार के साथ विभिन्न गाँव के मंडियों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल-पहल रही। वही चूड़ा,तिल,गुड़,फरही , तिलकुट, भूड़ा ,मीठा , दूध दही आदि की खरीददारी को लेकर नगर पंचायत सोनपुर के गोला बाजार स्थित किराना दुकानों में भी ग्राहकों की लम्बी कतार लगी रही। प्रमुख सब्जी मंडी बाकरपुर में सब्जियो की खरीददारी को लेकर काफी संख्या में लोगो के पहुँचने से बिक्रेताओं ने एका-एक सभी सब्जियो की कीमत में 10-20 रुपये की इजाफा कर दिया। जिससे लोगो को सब्जियों की खरीददारी करने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ी। वही किसानों व व्यपारियों के समानों के बिक्री बढ़ने के कारण उनके चेहरे पर रौनक दिखने लगा । मकर सक्रांति का प्रमुख व्यंजन दही की खरीददारी करने में लोगो को ठंड के मौसम में भी पसीने छूट रहे है।आम तौर पर 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दूध 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है । जब कि डेयरी दुग्ध सेंटर पर भी दूध की खरीददारी को लेकर ग्राहकों को भीड़ जमी रही जिसमे 50 से लेकर 65 रुपये लीटर का बुकिंग हो रही हैं जबकि दही रुपये 150 -180 प्रति किलो बुकिंग हो रही हैं । इधर खरमास को लेकर एक माह से ठप्प पड़ा व्यवसाय पर्व-त्यौहार की शुरआत के साथ ही गति पकड़ने से व्यवसाई वर्ग काफी उत्साहित है। वही मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान को लेकर कई जगहों से श्रद्धालुओं का जत्था पहलेजाघाट स्थित दक्षिणीवाहनी गंगा नदी व नारायणी नदी संगम तट में स्नान को लेकर सर्ध्यलुओ का आगमन शुरू हो गया है । हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री व लोक आश्रम के व्यवस्थापक मौनी बाबा ने बताया कि रविवार यानी 15 तारीख को मकरसंक्रांति मनाया जा रहा है ।जबकि 30% लोग ही 14 तारीख यानी शनिवार को मकर संक्रांति जो पुरानी पद्धति को मानते हुए आ रहे हैं वह 14 तारीख को मना रहे हैं लेकिन तिथि और नक्षत्र के अनुसार 15 तारीख को मकर संक्रांति है । जहां स्नान दान 15 तारीख के दिन गंगा और नारायणी नदी में लोग डुबकी लगाकर बाबा हरिहर नाथ सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए विधि विधान के साथ अपने घर के देवता को खिचड़ी चढ़ाएंगे और लोग दही चिउरा के साथ स्वादिस्ट व्यजंन खाकर उसका आनंद उठाएंगे एवं बच्चे युवा वर्ग के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करेंगे ।
सोनपुर-भारत में पतंगबाजी की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां पतंगों का आगमन चीन से हुआ है। माना जाता है कि पतंग का अविष्कार ईसा पूर्व तीसरी सदी में चीन में हुआ था । विश्व की पहली पतंग एक चीनी दर्शनिक मोदी ने बनाई थी। इससे प्रमाणित होता है कि पतंग का इतिहास 2300 वर्ष पुराना है । पतंग मूलतः संस्कृत भाषा का शब्द है। मकर संक्रांति से जुड़ा खेल पतंगबाजी का प्रचार प्रसार पहले से बढ़ता जा रहा है । नवयुवकों और बच्चों में काफी लोकप्रिय खेल है । भारत में 1600 वर्ष पूर्व पहले हकीम लुकमान के समय पतंगबाजी की शुरुआत हुई थी । कभी यह राजा महाराजाओं का खेल था । उस समय एक से अधिक पतंग काटने वाले पतंग को नौशेखा की उपाधि दी जाती थी ।भारत में अब अजीबोगरीब आकार तथा अनूठी कलाकृतियों से पतंग का निर्माण किया जा रहा है । गोल, चकोर,आयताकार , तितली के आकार वाली छोटे आकार में मनुष्य जैसी और ऐसे ही ढेरों अजीब गरीब आकार की पतंगे भारत में बनाई जाती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर-निकाय चुनाव में निर्वाचित नगर पंचायत प्रतिनिधियों को सोनपुर के अनुमंडल कार्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ शुक्रवार दिलाई गई । इस दौरान एसडीएम सुनील ने मुख्य पार्षद अजय साह , उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी सहित वार्ड पार्षद 1सुजाता कुमारी 2 स्वीटी कुमारी 3 टोनी कुमारी 4 संगीता देवी 5 रेखा देवी 6 अभिषेक प्रताप सिंह 7 सुनील कुमार 8 विनोद चौधरी 9 विभा देवी 10 रेनू देवी 11 राजीव कुमार राय 12 कृष्णा नंदन सिंह 13 अमजद हुसैन14 रेखा देवी 15 मनोज राय 16 मुकुंद सिंह 17 मिली सिंह 18 प्रियाजली देवी 19 गीता देवी 20 अशोक कुमार 21 चंचला देवी कुल 21 वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया । निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुनील कुमार ने इस मौके पर सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिन अपेक्षाओं को लेकर आपको चुना है उस पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करें। विकास का कीर्तिमान स्थापित करें । नगर की समस्याओं का निदान करने की राह पर चलें। इसी बीच एसडीएम ने सभी प्रतिनिधियों से उनके चुनाव पर हुए खर्च का लेखा जोखा रजिस्टर अंतिम तिथि से पहले प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया । शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कार्यालय से बाहर नए गंडक पुल स्थित विवाह भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों को नागरिकों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन कार्यक्रम किया गया । मंच का संचालन राजीव कुमार सिंह आर एस एस प्रवक्ता बिहार एवं प्राणनाथ सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता श्याम प्रकाश सिंह ने की। सभी अतिथियों को स्वागत नगर अध्यक्ष के पुत्र गोविंद कुमार ने किया । नवनिर्वाचित सदस्यों को हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नगर अध्यक्ष अजय साह सहित अन्य पार्षदों फूल मालाओं के साथ नगर अध्यक्ष का ताज अजय साह को पहनाते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
महाराजगंज अनुमंडल शहर में मकर संक्रांति को लेकर चारों तरफ लाई तिलकुट की दुकानें सज गई है बाजारों में काफी चहल-पहल है ग्राहक जमकर मकर संक्रांति के लिए बाजार से सामान की खरीदारी कर रहे हैं गौरतलब हो कि शहर में 14 एवं 15 जनवरी 2 दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसको लेकर लोगों में काफी चहल-पहल है त्यौहार नजदीक आते देख बाजार से ग्रामीण पूजा के लिए लाई तिलकुट पतंग इत्यादि की दुकानें सजने लगी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महाराजगंज अनुमंडल के विद्युत विभाग के एसडीओ शकील अहमद ने बताया कि ₹1000 से अधिक बकाया बिजली बिल रखने वाले बकायेदारों का अब कनेक्शन काटा जाएगा गौरतलब हो कि समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों को निरीक्षण कर बिजली विभाग द्वारा चिन्हित किया जा रहा है विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि इस समय से बिजली बिल भुगतान नहीं होने से बिजली विभाग के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
महाराजगंज नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन में नगर निकाय चुनाव बीतने के बाद आज नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई नगर पंचायत प्रशासनिक भवन में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार ने जानकारी दी श्री कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद शारदा देवी उप मुख्य पार्षद गुड़िया कुमारी समेत 14 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सारण, छपरा 12 जनवरी :* जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष मकर सक्रांति का पर्व 14 एवं 15 जनवरी को मनाये जाने की संभावना है। मुख्यतः इस पर्व में पवित्र नदियों जैसे गंगा, गंडक, सोन, नारायणी आदि के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान-दान किये जाने की परम्परा है। इस अवसर पर नदी घाटों के किनारे काफी भीड़ हो जाती है। दिघवारा में आमी घाट, सोनपुर में काली घाट, पहलेजा घाट, सबलपुर घाट सहित अन्य स्नान घाटों में गंगा व गंडक नदी का स्नान घाट सहित अनेक नदी घाटों और सरोवरो पर काफी भीड़ होती है और लोग स्नान कर दान पुण्य आदि करते हैं। इस कारण घाटों के किनारे मेला जैसा माहौल रहता है। भीड़ के नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रशासनिक प्रबंधन सहित श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए संबंधित पदाधिकारी का आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिन घाटों पर मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किये जाने की परम्परा रही है वहां की विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
