सोनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा जेल बुधवार को भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि अपहरण करने के मामले में शिकारपुर के नामजद अभियुक्त सुजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी ओर शराब पीने के मामले में अखिलेश राय व ऋषि राय को बबुरवानी से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
