देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया है। आम बजट में उन्होंने मध्यवर्गीय लोगों को देखते हुए टैक्स का डायरा 7 लाख कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई तरह की घोषणाएं भी इस बजट के माध्यम से किया है। यह आम बजट पेश होने के बाद दरौली विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता नवीन सिंह ने इस बजट को विकास का बजट बताया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस बीच दरौली थाना कि पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इनके पास से पुलिस को 42 लीटर देसी शराब बरामद किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन सोनपुर में दोनों पालियो में कुल 38 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित । 6 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा , स्कूल में पठन पाठन समयनुसार नही होने से परीक्षार्थियों को चेहरे पर आई मायूसी सोनपुर--: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2023 की इंटरमीडिएट सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा के लिए सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । जिसमें प्रथम दिन शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार के दिन कदाचार मुक्त दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हो गई। प्रथम दिन की परीक्षा होने के कारण अहले सुबह परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुँच कर जमावड़ा लगाए हुए थे। परीक्षा केंद्र के बाहर ही मुख्य गेट पर केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी गयी । ताकि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री परीक्षार्थी अपने साथ ना ले जा पाए।स्थानीय प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल ने 6 परीक्षा केंद्रों का परीक्षा अवधि में चक्कर लगाते रहे तथा केंद्राधीक्षको एवं वीक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को दिशा निर्देश जारी करते नजर आए।इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में मैथ की परीक्षा संपन्न हुई वही दूतीय पाली में हिंदी के परीक्षा हुई । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बुधवार के दिन बताया कि सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 3759 परीक्षार्थी में 38 परीक्षार्थी दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे । कूल 3721 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 14 जबकि दूतीय पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 1839 जबकि द्वितीय पाली में 1920 परीक्षार्थी को परीक्षा देना था जिसमें प्रथम पाली में 1825 जबकि द्वितीय पाली में 1896 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया । प्रथम दिन दोनों पालियो में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुआ । प्रथम दिन इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी देखी गई। नाम व स्कूल न बताने की शर्त पर कई परीक्षार्थियों ने बताया कि सरकार ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा तो ले रही है लेकिन स्कूल में शिक्षक के अभाव में पठन-पाठन समयनुसार से नहीं हुई है जिससे प्राइवेट शिक्षकों से पढ़कर कुछ तैयारी किए हैं । अगर सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए शिक्षक के भरोसा रहे तो विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो सकता है । सरकार ने 10 प्लस टू में समाहित तो कर दी लेकिन शिक्षक की नियुक्ति सही समय से नहीं होने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है जिसके कारण से परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
पिछले कई वर्षों की भांति इस साल भी जेजे फाउंडेशन एवं हरिहर सर्वांगीण कल्याण संस्थान, सोनपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गोविंदचक में 11 फ़रवरी को सुबह 09 बजे से किया जायेगा । बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ इस हेल्थ कैंप का विधिवत उद्घाटन करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन प्रखंड मे आयोजित दक्ष प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय मध्य विधालय सरौत मे आठवीं कक्षा कि छात्रा रीमा कुमारी को भागर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार पासवान ने सम्मानित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी प्रखंड के कोहड़ा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से शिवशंकर राम व सहायक शिक्षक के पद से रवींद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोबरही पंचायत के सादपुर गांव के स्व.सत्य नारायण सिंह के आवासीय परिसर में राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम के सौजन्य से विवेकानन्द नेत्र चिकित्सा वाहन जांच शिविर का आयोजन किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधायक सत्यदेव राम को सिवान के अंबेडकर पार्क में सुता फैक्ट्री के मजदूरों ने एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से मजदूरों ने मांग किया कि उन्होंने पूर्व में जो सूता फैक्ट्री में काम किया है, उसका बकाया मजदूरी दिया जाए। वहीं मजदूरी को लेकर इसके पूर्व में सुता फैक्ट्री के मजदूरों द्वारा धरना भी दिया गया था। परंतु इसका कोई स्थाई निष्कर्ष नहीं निकला तो मजदूरों ने दरौली के माले विधायक सत्यदेव राम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। वहीं विधायक ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग की मांग जायज है हम इसका समर्थन करते है। और जल्दी इस पर सरकार से सवाल करेंगे।
आंदर प्रखंड के असांव में मंगलवार को भाकपा माले प्रखण्ड कमेटी का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने किया।बैठक में लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली के तैयारी को लेकर सभी सदस्यों से बात-चीत किया गया। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि 1 -7 फरवरी तक प्रचार यात्रा,10-11 फरवरी तक चौक चौराहा पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अधिक-से अधिक लोगो गांधी मैदान पटना चलने के लिए आह्वान किया जाएगा।बैठक में पूर्व जिलापार्षद शीतल पासवान,पूर्व जिलापार्षद योगेन्द्र यादव,मंजिता कौर,मुन्ना साह,कृष्णा राम,प्रेम राम,ललन यादव,उधव यादव,दीनानाथ राम,विनोद यादव,पप्पु यादव आदि मौजूद रहे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थी देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4402 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा सोनपुर--- बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा 1 फरबरी से शुरू हो गया । इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक फरवरी से 11 फरबरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी । शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन हेतु सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें शिशु संध हाई स्कूल, पीआर कॉलेज ,राम सुंदर दास महिला कॉलेज, एसपीएस सेमिनरी स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,शिव दुलारी सोनपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि साइंस 2454 आर्ट्स 1937 कॉमर्स 11 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें कुल 4402 परीक्षार्थी भाग लेंगे । हर दिन दो पाली में परीक्षा ली जायेगी। प्रथम पाली में 9:30 से लेकर 12:45 जबकि द्वितीय पाली में 1:45 से 5:00 बजे तक परीक्षार्थी अपने परीक्षा भवन में परीक्षा देंगे । परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी । सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी । हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। हर परीक्षा केंद्रों पर 1- 4 सशस्त्र पुलिस बल/ महिला पुलिस बल ,स्टैटिक दंडाधिकारी , गश्ती दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी /सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटा पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केंद्र पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संधारित करेंगे । परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में जूता, मोजा पहन कर प्रवेश नहीं करेंगे । परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही केंद्र अधीक्षक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जांच उपरांत उसके प्रवेश पत्र के देखकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने देंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अनावश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा । केंद्र पर प्रवेश पहली बार इंटर परीक्षार्थियों की पहचान के लिए यूनिक आईडी दी गई है। इससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान होगी ।
