सोनपुर ---हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश के यज्ञशाला में चल रहे 24 वें श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मीनारायण यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को रथयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।श्री गजेन्द्रमोक्ष भगवान की जयजयकार के साथ भगवान श्रीतिरुपति बाला जी वेंकटेश, श्रीदेवी एवं भूदेवी का विविध श्रृंगार कर रथ पर विराजमान कराया गया ।विद्वान आचार्यों द्वारा रथारूढ़ भगवान का षोडशोपचार से पूजन किया गया।इसके बाद भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष ने देवियों के संग रथारूढ़ होकर सोनपुर नगर का परिभ्रमण किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सोनपुर में इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें पीआर कॉलेज , राम सुंदर दास महिला कॉलेज, एसपीएस सेमिनरी स्कूल , शिव दुलारी हाई स्कूल,शिशु संध हाई स्कूल ,गर्ल्स हाई स्कूल पहाड़ीचक में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन नकल पर नकेल कसने के लिए स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों का दौरा विभिन्न 6 परीक्षा केंद्रों पर नकेल कसने व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों का दौरा परीक्षा अवधि में करते रहे तथा केंद्र अधीक्षक एवं वीक्षकों को दिशा निर्देश जारी करते रहे ताकि हर हाल में परीक्षा कदाचार रहित शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके। परीक्षा के तीसरे दिन साइंस के परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई वही दुतीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा हुआ । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीएम सुनील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सोनपुर में प्रथम पाली में 2452 परीक्षार्थियों में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे कुल 2436 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे वही दूतीय पाली में 1332 परीक्षार्थियों में से 1312 उपस्थित रहे 20 अनुपस्थित रहे। सोनपुर में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के चकरी, मुड़ेरा, नेतवार, ककरियाडीह, कनैला सहित लगभग आधा दर्जन गांवो में पहुंचकर शुक्रवार को भाकपा माले विधायक कामरेड सत्यदेव राम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली को सफल बनाना रहा।वही अलग अलग गांवो में हुए बैठको को सम्बोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार पूरी तरह संवैधानिक मूल्यों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सारे सरकारी कल कारखाने, पूंजीपतियों के हाथों बेच चुकी है।महँगाई चरम पर है ऐसे समय हमारी पार्टी भाकपा माले का 11वॉ राष्टीय महाधिवेशन 15-20 फरवरी को पटना में हो रहा है। हमारा यह महाधिवेशन दिल्ली की गद्दी से भाजपा को उखाड़ फेंकने की लड़ाई को बड़ी ताकत देगा।इसलिए आप सभी इस बड़ी लड़ाई में अपना पूरी ताकत झोंक दे।वही इन बैठकों में दरौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की रैली और महाधिवेशन की तैयारी की समीक्षा भी की गई और जहा कमी दिखाई दे रही है वहा जल्द ही उसको पूरा करने का कार्यभार भी सुनिश्चित किया गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के चौसिया के रविदास चौक स्थित संत शिरोमणि रविदास का 646 वा राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाने के लिए रविदास चेतना मंच के बैनर तले एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भगवान दास ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन दिलीप दास ने किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रविदास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को फूल मालाओं के साथ भव्य तरीके से सभी लोगों ने मंत्री का स्वागत किया । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि रविंद्र भवन वीरचंद पटेल पथ पटना में 19 फरवरी को 11 बजे दिन में संत रविदास जी का 646 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाई जाएगी । राज्य स्तरीय जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के द्वारा किया जाएगा। मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र के बेहतर कार्य करने वाले को फूल माला पहनाकर स्वागत किया । जिसमें राकेश कुमार विकास मित्र, दिलीप दास, सत्येंद्र राम शामिल रहे । पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने संबोधन में कहा कि संत किसी जाति धर्म संप्रदाय के नहीं होते हैं । वह अपने विचारों, अपने आचरण से देश और दुनिया के कल्याण करते हैं। संत का विचार, संत का प्रवचन, संत का वचन सबसे ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का 3 मंत्र है आधी रोटी खाएंगे बेटा बेटी को पढ़ाएंगे, आधी रोटी खाएंगे नशा मुक्त समाज बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे अंधविश्वास को मिटायेंगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर--- प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को 6 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गया । इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल मे परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया । उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस एवं महिला पुलिस को तैनात किया गया है ।दूसरे दिन प्रथम पाली में फिजिक्स जबकि द्वितीय पाली में अंग्रेजी रहा । परीक्षार्थियों की संख्या दोनों पालियो में कुल 4365 था जिसमें प्रथम पाली में 2441 द्वितीय पाली में 1914 उपस्थित होनी थी लेकिन दोनों पालियो में कुल 4327 ही परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।जिसमें प्रथम पाली में 16 जबकि द्वितीय पाली में 24 अनुपस्थित रहे ।द्वितीय दिन एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के अलावा जिला से काफी संख्या में दिव्यांग जनों ने सोनपुर के डाकबंगला मैदान में गुरुवार को अपने हक और अधिकार के लेकर बैठक करते हुए सरकार से मांग करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के साथ सिर्फ विकलांगता के नाम पर ₹400 देकर खानापूर्ति कर रही है। इस बढ़ती महंगाई में दिव्यांगों को ₹12000 महीना दिए जाने की मांग की साथ ही दिव्यांगों को रोजगार सृजन तथा 50% आरक्षण दिए जाने की भी मांग करते हुए कहा कि दिव्यांग भूमिहीन जनों को भूमि मुहैया कराया जाए । बिहार सरकार के चल रहे सारी योजनाओं में दिव्यांगों की समस्याओं का निदान करने के अलावा दिव्यांगों को बिजली, पानी, रसोई गैस, पढ़ाई न्याय से संबंधित समस्याओं के लिए दिव्यांगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। संगठन के मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को हर सुख सुविधा उपलब्ध कराया जाए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ,जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ,अनुमंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों के दिव्यांगों ने भाग लिया बाद में इस आशय का ज्ञापन सोनपुर एसडीओ को सौंपा गया ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सोनपुर---श्रीगजेन्द्र मोक्ष मंदिर, सोनपुर की धरती पर राष्ट्रीय संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी का भव्य स्वागत हुआ।यहां श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश (नौलखा मंदिर) में देर रात पहुंचने पर दिव्यदेश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में उपस्थित संतों एवं तमाम श्रद्धालुओं ने उनकी आगवानी की।इस दौरान भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की जयजयकार से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा।गुरुवार की प्रातःकालीन बेला में जीयर स्वामीजी महाराज ने मंदिर में भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष, श्रीदेवी, भूदेवी एवं श्रीलक्ष्मी देवी एवं आलवार संतों की विधिवत पूजा की। श्री जीयरस्वामी यहां श्री ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल होने आए थे।अतिव्यस्त कार्यक्रम रहते हुए भी उन्होंने कभी भी श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम आना नही छोड़ा।इस बार भी आए और देवस्थानम यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञनारायण भगवान को नमन भी किया।इस अवसर पर दिलीप झा, फूल बाबू झा, रतन कुमार कर्ण, सुंधाशु कुमार, आशा पाठक, निर्मला तिवारी, बाबा नंद कुमार राय ,अबध किशोर शर्मा,समाजसेवी लालबाबू पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश की यज्ञशाला में चल रहे 24 वें ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को हजारों की संख्या में भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा किया।वेद-वेदज्ञ आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों से यज्ञ कुंड में यज्ञाहुति दी जा रही है जिससे श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम घाट और उसके आसपास का क्षेत्र यज्ञाग्नि से निकले हवन के औषधीय सुगन्ध से निरोग धाम में परिवर्तित हो गया है।सांध्यकालीन बेला में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य "डा निर्मल स्वामी",डा दिपक मिश्र, श्री गिरिराज स्वामी जी के दिव्य प्रवचन और भजन से श्रद्धालुओं का मन मंत्र मुग्ध हो गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई इंटर की परीक्षा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राज सिंह कॉलेज व वेदास उच्च विद्यालय में आज शांतिपूर्ण तरीके से इंटर की परीक्षा शुरू हुई वहीं प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा वहां पर कई प्रखंडों से युवा छात्र पहुंचे व परीक्षा दिया,व ही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
सोनपुर-नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेख डुमरी स्थित-छपरा- हजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 पर बुधवार के दिन तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस बीच टैंकर का चालक वहां से फरार हो गया। तेल से भरे टैंकर के पलटने के बाद ग्रामीणों ने टैंकर से तेल चुराना शुरू कर दिया कोई बाल्टी तो कोई कटोरा व जग आदि बर्तनों में तेल भर भर कर घर ले जाने लगा। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नयागांव पुलिस को दी जहां पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर लूट हो रहे तेल को रोकने में कामयाब हो गए । इस दौरान बीच सड़क पर उक्त टैंकर के पलट जाने से लगभग 2 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम हो गया। जिससे आवागमन के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई वही जानकार वाहन चालक गांव में प्रवेश करते हुए अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया वहीं पुलिस ने हाइड्रा बुलाकर पलटे हुए टैंकर को हटाकर सड़क मार्ग को आवागमन सुचारू रूप से चालू किया। इस जाम के कारण बुधवार से शुरू इंटर की परीक्षा देने सोनपुर जा रही छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे वे सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचीं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
