देशी शराब के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार। इसके साथ ही दो लोगों को शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाने में लगा जनता दरबार भूमि विवादों का किया गया निपटारा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2023 की इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा संपन्न हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिगत तीन-चार दिनों से मौसम के बदले मिजाज को देख किसान चिंतित दिख रहे है।दोरस हवा चलने की वजह से लाही(पौधों को हानि पहुँचने वाले कीट)का प्रकोप बढ़ गया है।ऐसे में तेलहनी और दलहनी फसलो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को लेकर किसान अपने को असहज महसूस कर रहे है।हालांकि जिन किसानो ने सरसो की अगात बुआई की है,उनकी सरसो की फसल में दाने लगने प्रारम्भ हो गये है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
शांतिपूर्ण तरीके से दिन हुई इंटर की परीक्षा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राजा सिंह कॉलेज ज्यादा सूची विद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से रसायन शास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई बता दे कि उस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा काफी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने अच्छे तरीके से परीक्षा में लिखा वही प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान आंदर सड़क पर हथौडा स्थित विजय मुखिया के मकान के पास हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार छात्रो ने टक्कर मार दी इसमें भिरगुन यादव नामक वृद्ध व्यक्ति जिनकी उम्र 55 वर्ष थी उनकी मौत हो गयी ,मृतक व्यक्ति हथौडा बड़का टोला के निवासी है जिनके दो पुत्र रुदल यादव व बाबूचंद यादव है,वही दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए,स्थानीय लोगो ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
आंदर प्रखंड के तियाय गांव स्थित शिव मंदिर में पड़ेजी कुटिया धाम के महंत श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज और आचार्य मृत्युंजय मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच भगवान हनुमान जी की मूर्ति का स्थापना किया गया। वही मूर्ति स्थापना से पूर्व भगवान हनुमान की मूर्ति पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।जिसके उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस संबंध में महाराज त्यागी जी ने बताया कि शिव मंदिर में पूर्व से हनुमान जी की मूर्ति स्थापित थी परंतु खंडित हो जाने के कारण नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वही उन्होंने कहा कि जहां भगवान हनुमान की पूजा होती है। वहां भगवान राम की कृपा भी सदैव बनी रहती है। वही इस मौके पर यज्ञ करता तारकेश्वर उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय राजू सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
आंदर थाना क्षेत्र के बारवा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घायल बच्चे की पहचान असांव गांव निवासी सुरेश बासफोर का 15 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल गुड्डू कुमार बरवा गांव में बांस पर चढ़कर बांस काट रहा था इसी दौरान बास में विद्युत करंट आ गया। जिसके चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे।और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।
सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के विश्वनीय पंचायत के कुकुरभुका में मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन एवं वर्क शेड निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्थानीय माले विधायक सत्यदेव राम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि इस पंचायत के लोगों की मांग के अनुसार ये सामूदायिक भवन एवं वर्क शेड निर्माण कार्य सम्पन्न किया गया है। और इसका लाभ पूरे पंचायत के स्थानीय लोगों को मिलेगा।वहीं विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि दरौली विधानसभा क्षेत्र में लोगों की जो भी मांगे होंगी उसको पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
