Transcript Unavailable.
युवती से छेड़खानी मामले में एक आरोपित भेजा गया जेल। संसू,हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में 17 जनवरी को दोपहर लड़की से छेड़खानी मामले में दो भाई चाकूबाजी में घायल हो गए थे। इस संबंध में घायल खालिद अनवर ने थाने में आवेदन देते हुए आपने ही गांव के यूसुफ उर्फ भोलू पर बुरी नीयत से युवती से छेड़खानी करने का प्राथमिकी कराया था। तथा पांच अन्य पर मारपीट करने का प्राथमिकी कराया था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 6 आरोपितों में एक यूसुफ उर्फ भोलू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही अन्य 5 को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
हुसैनगंज कि मुस्कान एवं प्रिती बिहार फुटबॉल टीम में शामिल हुसैनगंज खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोग्राम का आगाज हो चूका है।खिलाड़ियों की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम को लॉन्च किया है। जहां इस वर्ष भोपाल कि राजधानी मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम में बिहार से चयनित 20 सदस्यी टीम में मदर टेरेसा क्लब हुसैनगंज की दो खिलाड़ी मुस्कान खातून एवं प्रीति कुमारी चयनित हुईं हैं।खिलाड़ियों का चयन 20 से 28 जनवरी तक पटना के दानापुर के अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह चैम्पियनशिप 1 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। कोच सोहन लाल ने बताया कि दोनों महीला खिलाड़ी काफी होनहार एवं अच्छा खेल का प्रदर्शन करके नेशनल खेल चुकीं हैं। उनका सपना है कि वह देश के लिए खेले। फुटबॉल गेम में मुस्कान खातून और प्रीति कुमारी बेहतर डिफेनडर के पोजीशन पर खेलतीं हैं।इन खिलाड़ियों को बिहार टीम में चयनित होने पर पूर्व खिलाड़ी बबलू खान, जहांगीर अंसारी,समसाद अली,असलम अली,नूर आलम दूलारे,राजद नेता शैलेंद्र कुमार, बाबूदीन आजाद सरपंच प्रतिनिधि शम्भु सिंह सुभाष व मनीष कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हुसैनगंज के हसनपूरवा में दादा मलंग शाह का सालाना उर्स अकिदत से मनाया गया,मौलानाओं ने पेश की तकरीर। हुसैनगंज प्रखंड एवं पूर्वी हरिहांस पंचायत के हसनपूरवा गांव में स्थित हजरत दादा मलंग शाह का सालाना उर्स उर्दू के 11रजब शुक्रवार को शानोशौकत के साथ एहतराम पूर्वक मनाया गया। मजार शरीफ पर चादरपोशी कर जायरीनों ने अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।शुक्रवार कि रात का सालाना उर्स मजार पे चादरपोशी व अकिदत से मनाया गया। शुक्रवार रात मजार शरीफ पर उर्स के मौके से जलसे का आयोजन हुआ। जलसे का आगाज कुराने पाक पढ़ कर हाफिज इम्तियाज किया,नकाबत कि जिम्मेदारी मौलाना मेराज ने निभाया। पिरो तरीक़त व मोकरीर मौलाना मोहम्मद हसनैन साहब गोपालगंज से तसरीफ लाए हुए थे। बुलबुले बिहार शायर समसाद कमाली,नसीम आरफी,मो सरफूददीन आरफी, तशरीफ़ लाए हुए थे। मौलाना ने कहा कि अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ दिनी तालीम देना बहुत जरूरी है। जब बच्चे मां बाप का फरमान बनेंगे। उसके इलावा बुजुर्गों के मजारो पर मन्नत एवं दुआएं मांगनी चाहिए बल्कि सजदे नहीं करना चाहिए। औरतों को मजारों पे जाने से बचना चाहिए। दादा की मजार पर सामूहिक रूप से चादरपोशी की गई। सालाना उर्स पर भीड़ के चलते आयोजित मेले में तमाम दुकानें भी लगाई गईं थीं। आयोजकों द्वारा रात में कौव्वाली मुकाबले का भी आयोजन किया गया। देर रात शायरों ने एक से बढकर एक नाते रसूल सुनाई। इस मौके पर अब्दुल हमीद अधिवक्ता,सेक्रेटरी मोहम्मद आशिक, सरपंच प्रतिनिधि शम्भु सिंह,बिडिसी प्रतिनिधि इमामुद्दीन शाह,मोहम्मद अजीज मदन हवारी,(सदर)मोहम्मद सलीम,मुन्ना हवारी,क्यामुद्दीन,कुर्बान अली,सलीम अली गाजी मोहम्मद सहित क्षेत्र सभी लोग सहयोग कर शामिल रहे।इस दौरान नियाज का आयोजन किया गया।
दरौली प्रखंड क्षेत्र में कपड़ा बेचकर सिवान श्रीनगर लौट रहे फेरीवाले को दरौली मैरवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कपड़ा फेरीवाले को मौजूद लोगों द्वारा आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभाकक्ष में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के आशा कर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक आनन्द शंकर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मधुरेन्द्र कुमार ने उपस्थित आशा कर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अल्बेंडाजोल की खुराक व डीइसी की गोली खिलाने के नियम से अवगत कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र में विधायक सत्यदेव राम ने तियर, बलहुँ, लछुमनचक , गौरी, गुमहवर समेत लगभग आधा दर्जन गांवो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से विधायक ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ लोगों को अपने पार्टी के 15 फरवरी को पटना में होने वाले लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
असांव थाना क्षेत्र के असांव बाजार में बिते दिन व्यवसायियों पर हुए हमला मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर व्यवसायियों ने शनिवार सुबह से बाजार बंद कर रखा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली प्रखंड क्षेत्र के दरौली गांव में वर्ष 1989 में स्थापित नवयुवक संघ सेवा समिति सह जागृति क्लब का 34वाँ वर्षगाँठ शनिवार को क्लब के कार्यकारी सदस्यों के द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। वर्षगांठ के समारोह में सभा का संचालन प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता रामदेव राम ने किया। वही सभा की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष बाल्मीकि कुशवाहा के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों को लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत चयनित किया गया है। जिसमें घर घर से स्वच्छता कर्मी कचरा उठाओ का कार्य करेंगे यह पंचायत दरौली प्रखंड के बेलाव और चकरी है। बीडीओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दोनों पंचायत ही दरौली प्रखंड को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
