Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो पटना के जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्ले-स्कूल कोऑर्डिनेटर के पद पर मासिक 10,000 रुपए से 12,000 रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। न्यूनतम इंटर या स्नातक पास इच्छुक अनुभवी उम्मीदवार जिनके पास इस क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त हो वे आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस नम्बर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं,नंबर है - 933346 42349. आवेदनकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।इच्छुक उम्मीदवार इस पते पर जाकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पता है - बरैली रोड, प्रियदर्शी नगर, कलिकेत नगर , पटना, बिहार। पिन कोड है 801503।.तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबायें साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
युवती से छेड़खानी मामले में एक आरोपित भेजा गया जेल। संसू,हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में 17 जनवरी को दोपहर लड़की से छेड़खानी मामले में दो भाई चाकूबाजी में घायल हो गए थे। इस संबंध में घायल खालिद अनवर ने थाने में आवेदन देते हुए आपने ही गांव के यूसुफ उर्फ भोलू पर बुरी नीयत से युवती से छेड़खानी करने का प्राथमिकी कराया था। तथा पांच अन्य पर मारपीट करने का प्राथमिकी कराया था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 6 आरोपितों में एक यूसुफ उर्फ भोलू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही अन्य 5 को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
ह 15 फरवरी माले की रैली पटना में होने जा रही है। माले नेता जयनाथ यादव के नेतृत्व में हरिहाँस गांव में पदयात्रा की और रैली में चलने के लिए आमंत्रित भी किया।यात्रा पूरे गांव में भर्मण किया गया और नारे भी लगाए गये। माले नेता जयनाथ यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा की यह रैली देश में फासीवादी गिरोहों के खिलाफ लोकतंत्र व देश को बचाने हेतु आयोजित की गई। केन्द्र सरकार द्वरा आम जानता के जन कल्याणकारी योजना में दिन प्रतिदिन कटौती की जा रही हैं। आने समय गरीब कमजोर के लिए कठिन हो जायेगा। भाजपा का पोल अब खुल चुका है। इसका जबाब माले की रैली 15 फरवरी पटना में दिखेगी। पदयात्रा के माध्यम से न्याय पसंद नागरिक को रैली में चलने की आमंत्रित करते है। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन ने तीन कृषि कानून पर मोदी सरकार को पीछे हटने को बाध्य किया था. रैली में इसका भी प्रतिबिम्बन होगा. यह रैली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक देशव्यापी संदेश देगी। गांधी मैदान में भगत सिंह-अंबेडकर भी आदर्श होंगे। यात्रा मे जिला कमिटी सदस्य प्रदीप कुशवाहा,प्रखंड कमिटी सदस्य अरविंद राम, महफूज आलम, बीरेन्द्र यादव,मैनुदीन,खालिद,ललन बलिस्टर,मोतीलाल, नजीर इत्यादि सैकड़ो महिला पुरष शामिल थे।
Transcript Unavailable.
सोनपुर--सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत शिरोमणि गुरू रविदास की 646 वीं जयंती सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ रविदास जयंती गाजे बाजे के साथमनाई गई । सभी लोगों ने उनके तैल चित्र एवं प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । बतादे कि संत शिरोमणि रविदास ने शिक्षा ,संस्कार,मानव कल्याण ,धर्म के प्रति आस्था रखने को महत्वपूर्ण मानते थे । संत शिरोमणि रविदास का जन्म माघी पूर्णिमा के रविवार के दिन 1338 में वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था । उनके पिता का नाम राहू और माता का नाम करमा था जबकि पत्नी का नाम लोना बताया जाता है। रविवार के जन्म होने के कारण उनके पिता ने रविदास कह कर पुकारते थे । उन्हें क्या पता था कि उनका पुत्र एक समाज सुधारक के साथ ज्ञान वर्धक बातों के अलावा ईश्वर के प्रति आस्था रखने की प्रेरणा देने वाला संत शिरोमणि कहलाएंगे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर---बिहार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर बिहटा पटना, में आयोजित 07 वां बैच अररिया, सामुदायिक ब्लंटिईयर आपदा मित्रों के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षुओं को आग से बचाने और बचने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । अरविंद पांडे पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा आयुक्त, बिहार के नेतृत्व में यह प्रक्षिक्षण हुआ । इस बात के जनकारी देते हुए रविवार को इंस्पेक्टर ओझा ने बताया की आग जैसी आपदाओं के समय धैर्य से काम लेना चाहिए, आग लगने की स्थिति में शांत रहते हुए जल्दी बाहर निकले, अपने घर में मौजूद हर व्यक्ति को सावधान कर दें, देर ना करें, सभी को बाहर निकाले, कीमती सामानों को ढूंढने और बचाने में समय ना गवाएं, दरवाजा खोलने से पहले हाथ के पिछले हिस्से से उसकी जांच करें अगर यह गर्म है तो इसे ना खोलें, याद रखें अगर संभव हो तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी एसडीआरएफ बिहार के कार्मिक और नागरिक सुरक्षा के कार्मिक और समादेष्टा की कर्मी उपस्थित रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
