बाईस जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, उद्घाटन से पहले हर कोई राम नाम की लूट में लगा हुआ है। इस लूट में सबका हिस्सा है, लड़ाई उसके बाद भी है क्योंकि इसमें शामिल पार्टियों को लग रहा है कि उन्हें इस लूट का कम हिस्सा मिल रहा है। इस लड़ाई के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं धर्म और राजनीति जो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चारों पीठों के शंकराचार्यों में से एक का कहना है कि राम मंदिर का उद्घाटन अगर प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे तो हम वहां ताली बजाएंगे क्या? प्रधानमंत्री जिनके प्रयासों से यह सब हो रहा है, उनके समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने तो आज से तीस साल पहले कसम खाई थी कि जब तक राम लला को भव्य मंदिर में नहीं बिठा देंगे वह अयोध्या नहीं आएंगे। अब वे राम जी को लेकर आ रहे हैं।
बाईस जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, उद्घाटन से पहले हर कोई राम नाम की लूट में लगा हुआ है। इस लूट में सबका हिस्सा है, लड़ाई उसके बाद भी है क्योंकि इसमें शामिल पार्टियों को लग रहा है कि उन्हें इस लूट का कम हिस्सा मिल रहा है। इस लड़ाई के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं धर्म और राजनीति जो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चारों पीठों के शंकराचार्यों में से एक का कहना है कि राम मंदिर का उद्घाटन अगर प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे तो हम वहां ताली बजाएंगे क्या? प्रधानमंत्री जिनके प्रयासों से यह सब हो रहा है, उनके समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने तो आज से तीस साल पहले कसम खाई थी कि जब तक राम लला को भव्य मंदिर में नहीं बिठा देंगे वह अयोध्या नहीं आएंगे। अब वे राम जी को लेकर आ रहे हैं।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नजरमीरा पंचायत के उप मुखिया रागिनी देवी पति जालंधर राय के खिलाफ पंचायत के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने ,योजनाओं की जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं देने साथ ही विकास कार्य को अनदेखी करने के कारण गांव के सभी वार्ड का विकास कार्य बाधित रहने एवं दो वर्षों तक उप मुखिया के द्वारा कभी भी वार्ड सदस्यों की बैठक नहीं बुलाने के अलावा पंचायत में हो रहे विकास या चल रही योजनाओं की जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं देने जैसे अनेक समस्याओं को लेकर आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्य माधुरी देवी पति अखिलेश कुमार ,धर्मेंद्र कुमार ,नागेंद्र शाह ,किरण देवी, समरेश राय ,रविंद्र कुमार सहित आधे दर्जन से ऊपर वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया रागिनी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी सारण ,सोनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंचायती राज पदाधिकारी सोनपुर ,नजरमीरा पंचायत के,मुखिया, पंचायत सचिव के यहां आवेदन देते हुए उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए उप मुखिया के खिलाफ चुनाव कराने के लिए तिथि निर्धारित करने की भी मांग की है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
सोनपुर सीओ ने चतुरपुर में लगायी गयी शिविर का किया औचक निरीक्षण चतुरपुर में शिविर लगाकर भूस्वामियों के जमीन को अंचल कर्मियों ने आधार व मोबाइल से किया पंजीकृत सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत चतुरपुर पंचायत के मुखिया वंदना सिंह के आवास पर अंचल कर्मी अभिषेक आनंद ने शिविर लगाकर पंचायत वासियों के भूमि को सुरक्षित व विचौलियों से बचने के लिए उनके भूमि के जमाबंदी को आधार व मोबाइल से लिंक करने के लिए शिविर लगाकर सैकड़ो ग्रामीणों को पंजीकृत किया गया। ग्रामीणों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने-अपने भूमि लगान रसीद व भूमि दस्तावेज को अंचल कर्मी से आधार व मोबाइल नंम्बर को भूमि के जमाबंदी से पंजीकृत कराया । इस शिविर का निरीक्षण करने सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने भी पहुंचकर मंगलवार को लग रहे शिविर में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि भूमि से किसी भी तरह के छेड़छाड़ कोई करता है तो इसकी जानकारी एसएमएस के द्वारा मोबाइल से भू स्वामियों को मिल जाएगी इसके लिए सभी भू स्वामी अपने-अपने भूमि के जमाबंदी में अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर जरूर पंजीकृत कराये । यह शिविर सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत में आंचल कर्मियों द्वारा लगाई जा रही है। सभी भूस्वामियों से आग्रह है कि शिविर या अंचल कर्मियों से मिलकर अपने भूमि के जमाबंदी में आधार नंम्बर व मोबाइल नंबर जरूर पंजीकृत कराये । इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, निशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
