हंटरगंज प्रखंड के दंतार पंचायत में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत का भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। यह कार्यक्रम महावीर स्थान के प्रांगण से प्रारंभ कर पंचदेव मंदिर एवं पंचायत के सभी मठ मंदिरों में पूजा अर्चन करते हुए गांव के मुख्य मार्ग में हजारों की संख्या में अक्षत कलश लेकर शोभा यात्रा निकाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान जी उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं प्रखंड मंत्री बिट्टू सिंह, जिला परिषद सदस्या शांति देवी तथा ग्राम पंचायत मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति संतोष भारती एवं पोषण कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार के द्वारा किया गया। विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ के द्वारा पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को पूजित अक्षत कलश देकर सम्मानित किया गया। प्रांत के अधिकारी अमित पासवान जी ने कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं राम का विरोध करने वाले कान खोल के सुन ले यह देश राम के आदर्शों से चलेगा बाबर और औरंगजेब के औलादों से नहीं । इस कार्य में मुख्य भूमिका में रहे विश्व हिंदू परिषद एवं संघ के अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता सुबोध कुमार साहू प्रखंड प्रमुख, विजय प्रसाद पंचायत मंत्री, प्रीतम कुमार, सुनील मिश्रा, विपिन बिहारी सिंह, अभिषेक कुमार, रौनक सिंह, कृष्णा यादव, विजय यादव, बलजीत कुमार, निरंजन मिश्रा, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता के साथ सैकड़ो बजरंगी कार्यकर्ता एवं माता बहने उपस्थित हुए।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बेर की फसल में फल गिरने की समस्या के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

हिटलर जो सोच और करना चाह रहा था उसे तानाशाही कहते हैं, यह सोच किसी भी व्यक्ति में तब आती है जब उसके अनुयाई मानने वाले लोग आंख मूंदकर उसके सही और गलत हर फैसले को मानने लगते हैं। ऐसा करने के लिए आवश्यक होता है कि अनुयाइयों को इसकी आदत लगा दी जाए, जैसा कि इन दिनों भारत में हो रहा है।

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर --पाटलिपुत्रा रेलखंड के भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर दूर -दराज से आ रहे यात्रियों को आधे दर्जन सवारी एवं एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव स्टेशन पर नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भरपुरा पहलेजा घाट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 6 जोड़ी गाड़ी का ठहराव की मांग यात्री से लेकर ग्रामीणों ने रेल मंडल सोनपुर से की है। गाड़ी संख्या 12529 अप व डाउन पाटलिपुत्र --लखनऊ एक्सप्रेस ,15515 दानापुर --रक्सौल ,03215 पटना-- गोरखपुर, 15555 दानापुर-- रक्सौल, 13226 दानापुर --जयनगर इंटरसिटी , 13205 पाटलिपुत्र-- सहरसा ,15550 पटना --जयनगर अप व डाउन ट्रैन के ठहराव नहीं होने से यात्रियों से लेकर उनके परिजनों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल प्रबंधक को सत्येंद्र सिंह, रणजीत सिंह, संजय सिंह, संजीत कुमार ,अमरजीत कुमार, पहलाद साह, नागेंद्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह, सुनील यादव, आलोक , सोनू कुमार,कामख्या नारायण सहित अन्य लोगों ने भी माँग की है वही जनप्रतिनिधियों को भी इस गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया था यहाँ तक कि सारण सांसद ,स्थानीय विधायक को भी अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक एक भी ट्रेन का ठहराव नहीं हुई । न ही छपरा से पटना तक अप एवं डाउन सवारी गाड़ी का परिचालन हुआ जिसके कारण कर्मचारी एवं विद्यार्थी स-समय से अपने कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं । जिससे लोग सड़क मार्ग के रास्ते आने जाने के लिए विवश है। वही दूसरी ओर स्टेशन परिसर में शौचालय, मूत्रालय के अलावा स्टेशन प्रांगण में लाईट नही रहने से यात्रियों से लेकर उनके परिजनों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । एक तरह केंद्र की सरकार या रेल मंत्रालय स्वच्छता व विकास की बात करती है तो दूसरे तरफ स्वच्छता अभियान को लेकर , शौचलय के निर्माण के लेकर लोगो मे जागृत करने के लिए करोड़ो रुपये विज्ञापन पर खर्च करती है जब कि इस स्टेशन का विधिवत उद्घाटन 3 फरवरी 2016 को हुई थी। 8 साल बीत गए लेकिन अभी तक स्टेशन पर एक भी शौचालय , मूत्रालय नही है । केंद्र की सरकार व रेलवे विभाग कार्य के लेकर कितने गम्भीर है इसी बात से अनुमान लगया जा सकता है । विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के वजाय अगर शौचालय , मूत्रालयों का निर्माण होती तो निश्चित ही यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता । भरपुरा पहलेजा घाट स्टेशन पर महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव नहीं होने से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की पटना से छपरा और छपरा से पटना के लिए सवारी गाड़ी नहीं रहने से विद्यार्थियों से लेकर सरकारी व गैर सरकारी नौकरी में कार्य करने वाले यात्रियों सड़क मार्ग से आवागमन करने के लिए विवश हैं । लेकिन इस पर रेलवे विभाग पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण यात्री परेशान है । जबकि रेलवे विभाग कहती है कि लगातार यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है और इसके लेकर समय-समय पर सांसदगण के साथ बैठक कर रेल से संबंधित समस्याओं को लेकर निदान करने की पहल करने की बात करती है लेकिन यह बात पर कितनी पहल होती हैं इसी से अनुमान लगाया जा सकता है । इस स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव नही होने के कारण पटना व दिघवारा से यात्री सड़क मार्ग से नयागाँव ,परमानंदपुर , सितलपुर,शिकारपुर,परसा,दरियापुर ,मकेर ,वैशाली जिले निवासियों को भी परेशानी होती है। भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर एक मिनट की ठहराव होती तो यात्रियों को वैशाली जिले के आस- पास के यात्रियों व सोनपुर प्रखंड ,दरियापुर,परसा, मकेर के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए पाटलीपुत्रा या दिघवारा स्टेशन सड़क मार्ग से जाकर पकड़नी पड़ती हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में रविवार को श्री ब्रह्मोत्सव सह महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन हेतु यज्ञ कमिटी द्वारा ,देवस्थान प्रांगण में एक बैठक किया गया। देवस्थानम् के पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी ने बताया कि यह ब्रह्मोत्सव दिनांक 19 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय संत महायोगीराज श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी की मंगलमय उपस्थिति में मनाया जाएगा।श्रीस्वामी जी ने आगे बताए कि महायज्ञ में देश विदेश के प्रतिष्ठित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर जी ,जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य जी सहित अनेकानेक विद्वान का आगमन होगा जहां श्रद्धालु उनके दर्शन कर पाएंगे । बैठक में महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम के लिए कई महत्वपूर्ण बात पर चर्चा की गई।बैठक में मन्दिर प्रबंधक नन्द कुमार राय, मुख्य पुजारी मुकेश पाठक,गोपाल झा , पवन शास्त्री, नन्द किशोर तिवारी, दिलीप झा, ठाकुर अरुण सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह,संजू सिंह,नारायणी सहित मंदिर महायज्ञ स्वागताध्यक्ष समाजसेवी लालबाबु पटेल श्री ब्रह्मोत्सव के रजत महोत्सव मनाए जाने के लिए विचार-विमर्श किए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित संकटमोचन मंदिर ,तपोभूमि,में धर्म जागरण समन्वय के द्वारा राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महायज्ञ के आयोजन हेतु रविवार को बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्म जागरण के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार जी ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है । यज्ञ से वातावरण,व्यक्ति का मन ,विचार ,व्यवहार सब शुद्ध हो जाता है । यज्ञ से समाज मे समरसता और एक जुटता आती है । धर्म जागरण के प्रांत संयोजक डॉ अवधेश कुमार ने कहा कि यह यज्ञ 29 मार्च 2024 से शुरू होगी 4 अप्रैल 2024 तक चलेगी । यज्ञ में 5 लाख 51 हजार रुद्राक्ष से शिवलिंग का निर्माण होगा और प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा साथ ही प्रत्येक दिन संध्या में कथा और भंडारा का आयोजन होगा । 28 जनवरी को यज्ञ का ध्वजारोहण होगा । जिसमें समस्त सनातन श्रद्धालु आमंत्रित है । इस बैठक में सारण ,पटना ,वैशाली,सिवान,मुजफ्फरपुर जिले के क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों की इस यज्ञ में सहभागिता हो इसपर भी विचार विमर्श हुआ । इस यज्ञ में काफी संख्या में संतो का भी आगमन होगा । इस बैठक में आशुतोष कुमार , प्रवीण कुमार ,पिंटू,संजीव कुमार,यशवन्त कुमार, मुन्ना कुमार,श्याम बाबू,अभिषेक कुमार,भोला शर्मा,सर्वजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।