सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दोस्तों, “चलो चलें" इस एपिसोड में में आप सुनेंगे अयोध्या के बारे में, जो अयोध्या के साथ ही साकेत और अवधपुरी भी है। यहाँ आप जानेंगे अयोध्या शहर के इतिहास से लेकर भूगोल तक, खाने के ठिकानों से लेकर घूमने की जगहों तक सबकुछ, जानेंगे उस शहर के बारे में उस शहर के लोगों से कि वे क्या खाते हैं और कहां घूमते हैं ? ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें...

सोनपुर नगर पंचायत के पहाड़ीचक ,दुधाइला, परवेजाबाद ,सोनपुर आदम में विद्युत विभाग के टीम ने छापामारी का विद्युत चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है । इस बात की जानकारी देते हुए विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार ने बुधवार को बताया कि सोनपुर आदम के गोवर्धन राय के ऊपर 35539 रुपये जबकि दीनदयाल नाथ पिता जीत लाल नाथ दुधाइला के ऊपर 29705/-- रुपए, सरेखा पंडित पिता नगीना पंडित पहाड़ीचक के ऊपर 29705/-- रुपया ,उपेंद्र राय पिता स्वर्गीय देवी राय पहाड़ी चक के ऊपर 90527 /--रुपये का जुर्माना लगाते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है ।उन्होंने बताया कि उपेंद्र राय जो आईटी तार से टोक फंसाकर अवैध तरीके से चोरी से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़े गए हैं वहीं गोवर्धन राय, सुरेश पंडित दीनानाथ राय इन तीन लोगों ने मैन सर्विस वायर से मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग चोरी से कर रहा था । जिससे विभाग को राजस्व की क्षति हुई है । पकड़े गए कुल चार लोगों के ऊपर नामजद सोनपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर नगर पंचायत के सोनपुर आदम में पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट में लाठी डंडे के अलावे जमकर चाकू बाजी हुई और इसके आगे फायरिंग भी हुई। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए इनमें से चार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी सोनपुर पुलिस को हुई । सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी नवल किशोर ,सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन तथा हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अमित कुमार राम बुधवार को पहुंच गए। इस घटना के बाद वहां तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही थी। इस संबंध में डीएसपी ने बताया की पूर्व के विवाद को लेकर सबलपुर पश्चिमी पंचायत के मितलेश राय तथा उसके पड़ोसी चंद्रमा राय के बीच पूर्व के विवाद को लेकर सोनपुर नगर पंचायत के आनंदपुर विद्यालय परिसर में पंचायत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी के बाद मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया की कुछ दिनों पहले वहां बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था इस झगड़े को लेकर चंद्रमा राय तथा मितलेश राय के तरफ से लोग आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मुद्दे को लेकर सुलह के लिए बुधवार को पंचायत बुलाई गई थी। घायल में चंद्रमा राय, चंद्रकेत राय ,रामेश्वर राय, शिवचंद्र राय, राजेश सिंह, हर्ष कुमार, कमलेश राय सहित अन्य लोग घायल है। दोनों पक्षों के तरफ से खबर लिखे जाने तक आवेदन थाना में नहीं दी गई है वहीं पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए आगे के कार्रवाई में जुट गई है ।

*अभाविप के द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मे 2145 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा* सोनपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनपुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ। सोनपुर के पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय में परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से पहले पाली में 967 जबकि दूसरी पाली में 1178 कुल 2145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया इसका परिणाम प्रकाशित 24 जनवरी 2024 को किया जाएगा इसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा । जिसमें मुख्य रूप विश्वविद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार,जिला संयोजक रविशंकर चौबे ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत कुमार ,नगर मंत्री टूनटून कुमार प्रान्त संयोजक धर्म जागरण डाॅ अवधेश कुमार भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी आशुतोष कुमार, अभय आनंद ,चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.