ग्रामीण महिला खेती से अपना ग्रस्त चलाते हुए

सारण जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर दिए हुए समाचार को पढ़े और इसके संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ले।।फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) को लेकर जिले में पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन शुरू: दरियापुर के ककरहट एचडब्ल्यूसी पर फाइलेरिया के मरीजों का बनाया गया पेशेंट प्लेटफॉर्म: छपरा, 18 जनवरी। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विभिन्न स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में हाथीपांव के मरीजों को जोड़कर पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत ककरहट गांव स्थित हेल्थ एंड वेसनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर स्थानीय क्षेत्र के फाइलेरिया मरीजों को जोड़कर पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन किया गया है। साथ ही, फाइलेरिया के मरीजों को प्लेटफॉर्म कार्यों और सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) के संबंध में विस्तार से बताया गया। बैठक में एएनएम रजनीबाला, पीरामल स्वास्थ्य के प्रखंड समन्वयक तेजनारायण गुप्ता, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के जिला समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड समन्वयक रंजन सिंह सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिया। आगामी 10 फरवरी से आईडीए अभियान का होगा शुभारंभ: वीबीडीसी घनश्याम यादव ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 10 फरवरी से आईडीए अभियान शुरू होने वाला है। जिसको लेकर जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक लोगों को दवाओं का सेवन कराया जाएगा। ताकि, आगे आने पीढ़ियाें को इस भयानक बीमारी से बचाया जा सके। 10 फरवरी से आशा दीदी घर-घर जाकर फाइलेरिया बचाव की दवा खिलाएंगी। ये दवाएं सभी को खानी है। सिर्फ दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और गर्भवती महिलाएं को यह दवा नहीं खानी है। आशा दीदियां डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को खिलाएंगी फाइलेरिया रोधी दवा: सीएचओ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) काजल कुमारी ने फाइलेरिया मरीजों और ग्रामीणों को बताया कि 17 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आशा दीदियां डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अपने सामने कराएंगी। इन दवाओं का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। साथ ही, दवाओं का सेवन करने से फाइलेरिया से बचे रहेंगे। न केवल फाइलेरिया मरीजों के परिजन, बल्कि सभी लोगों को इन दवाओं का सेवन करना जरूरी है। ताकि, सभी को फाइलेरिया से सुरक्षित किया जा सके। जागरूकता अभियान में सभी लोगों का सहयोग जरूरी: मुखिया बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय मुखिया सुनिल कुमार राय ने कहा कि फाइलेरिया जैसी भयानक बीमारी समाज के लिए एक अभिशाप से कम नहीं है। इसलिए इसको नष्ट करना बेहद जरूरी है। लेकिन इस पुनीत कार्य में आप सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और अन्य सहयोगी संस्थान के द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान पंचायत के फाइलेरिया मरीजों के साथ हीं स्थानीय ग्रामीणों का भी सहोग मिलेगा। इसीलिए हम सभी लोग एक साथ मिलकर स्थानीय लोगों को आईडीए के दौरान दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे। इस दौरान बैठक में शामिल स्थानीय ग्रामीण देवेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान में भरपूर सहयोग करने की बात कही गई। मील का पत्थर साबित होगा पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन: एमओआईसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेजर एसके सिंह ने कहा कि फाइलेरिया मरीजों को मिलाकर पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन और उनके माध्यम से लोगों को आईडीए के दौरान लोगों को जागरूक करने का कार्य काफी सराहनीय है। इससे आम लोग भी फाइलेरिया के दुष्प्रभाव को समझेंगे और अनिवार्य रूप से दवाओं का सेवन करेंगे। जो मील का पत्थर साबित होगा। यदि सभी लोग दवाओं का सेवन करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाया जा सकता है। पेशेंट प्लेटफॉर्म अपने आप में सराहनीय कदम: डॉ दिलीप सिंह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आईडीए अभियान के दौरान पिछले दो-तीन वर्षो से सिफार के द्वारा गठित पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। इसी को देखते हुए जिले में फाइलेरिया मरीजों का पेशेंट प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। जो अपने आप में सराहनीय कदम है। जिन प्रखंडों में पेशेंट सपोर्ट ग्रुप का गठन नहीं हो पाया है। वहां पर पेशेंट प्लेटफॉर्म की मदद से जागरूकता फैलाई जाएंगी।

हाजीपुर--छपरा एनएच 19 पथ के अंतर्गत सोनपुर के गोविन्दचक स्थित रेलवे फाटक संख्या 4 के पास लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिलेगी। रेलवे द्वारा वहां 13 करोड़ से अधिक की लागत से अंडरपास (सबवे) का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए 2.0X5.0X4.0 की सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण का आदेश निर्गत किया है। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेल अंतर्गत सोनपुर मंडल की संसदीय समिति की बैठक में सबवे निर्माण का निर्णय हुआ था जिसकी स्वीकृति रेलवे द्वारा दी गई है। जब रेलवे ढाला बंद होती हैं तब गोविंदचक से त्रिभुवन चौक तक आये दिन जाम हो जाती हैं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे ढाला बंद होने से एम्बुलेंस में जिन्दी और मौत से जूझ रहे मरीजों व उनके परिजनों को होती हैं । अंडर ग्राउंड सड़क मार्ग निर्माण होने के बाद से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार देना चाहिए

जन्म के एक घंटे के अंदर बच्चे को दूध पिला दे

हमारे देश में सभी को शिक्षा का अधिकार है लेकिन लड़कियों को इसके लिए कहीं अधिक संघर्ष करना पड़ता है। कई बार घर के काम के बोझ के साथ स्कूल के बस्ते का बोझ उठाना पड़ता है तो कभी लोगों की गंदी नज़रों से बच-बचा के स्कूल का सफर तय करना पड़ता है। जैसे-तैसे स्कूल पहुंचने के बाद भी यौन शोषण और भावनात्मक शोषण की अलग चुनौती है जो रोज़ाना उनके धैर्य और हिम्मत की परीक्षा लेती है। ऐसे में लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के साथ साथ समाज की भी है। तब तक आप हमें बताइए कि * -----लड़कियों के स्कुल छोड़ने के या पढ़ाई पूरी ना कर पाने के आपको और क्या कारण नज़र आते है ? * -----आपके हिसाब से हमें सामाजिक रूप से क्या क्या बदलाव करने की ज़रूरत है , जिससे लड़कियों की शिक्षा अधूरी न रह पाए।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव वार्ड संख्या 6 के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन को छोड़कर निजी जमीन में जबरदस्ती सड़क बनाने का ठेकेदार पर आरोप लगाया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने उक्त सड़क पर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरा के पानी से सड़क की कटाव हेतु पिलर का निर्माण कराया गया है वह सड़क से काफी नीचे स्तर पर है। जिससे सड़क तुरंत क्षतिग्रस्त हो। लोगों का कहना है कि पीएचडी के द्वारा बिछाए गए पानी के पाइप को सड़क के नीचे दबाया जा रहा है जिससे भविष्य में ग्रामीणों को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि मना करने के बावजूद भी ठेकेदार मनमाने ढंग से सड़क का निर्माण कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ग्रामीणों के निजी जमीन में पूर्व से रास्ता बना हुआ था जो विगत कई वर्ष पहले टूट चुका है। यह सरक लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। अब सरकार के योजना से उक्त स्थल पर पुनः नई सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें सरकारी जमीन को छोड़कर ग्रामीणों के निजी जमीन में सड़क बनाया जा रहा है। इस बात की जानकारी सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी को फोन के माध्यम से दी गई।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

शीतलहर से नहीं मिली रही राहत, घरों में दुबके रहे लोग ठंड और कनकनी के कारण हर रोज हो रही मौत, घर के परिजन बच्चे और बृद्ध पर रखें विशेष ख्याल सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र ही नही बल्कि जिले भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस वजह से पूरे जिले के लोग इसकी चपेट में आ गए हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मकर संक्रांति के बाद से लगातार ढंड से लोग परेशान है । गुरुवार को भी ठंड से राहत नहीं मिली। पूरे दिन प्रखंड व जिला के लोग ठंड की चपेट में रहा। सूर्य देव का दर्शन नहीं हुआ। इसलिए दिन में भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस वजह से भी लोगों को बर्फीली हवा व कनकनी हवा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तापमान 15- 11- डिग्री की गिरावट है । न्यूनतम ठंड के वजह से सुनसान सड़क और आसमान में बादल छाया रहा। सुबह में कोहरा छाए रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कुहासा के वजह से गाड़ियों की रफ्तार कमजोर हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां बंद हो गयी है जिसके वजह से छोटे बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिल गई है। नतीजतन दिन में छोटे बच्चों को ठंड से परेशानी नहीं हो रही है। वे घर पर हीं रह रहे हैं। हालांकि 9 वीं से ऊपर क्लास के बच्चों को अभी भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। इसी तरह अगले दिन शुक्रवार को सुबह में कोहरा छाए रहेगा। बढ़ते ठंड के कारण लोग घरों में दुबक कर रह रहे हैं । कई महत्वपूर्ण जगहों पर ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने शाम को अलाव की व्यवस्था तो की है लेकिन संपूर्ण जगह नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना दिनभर करना पड़ रहा है । ठंड से बचाव के लिए लोग अपने अपने घरों में अलाव जलाकर बढ़ती ढंड से बच रहे हैं । बढ़ती ठंड और कनकनी की वजह से बृद्ध लोगों की मौत में बढ़ोतरी हो गयी है। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड के लेकर हर दिन किसी न किसी गांव में एक मौत निश्चित हो रही है जिससे मृतक के परिवार के सदस्यों को काफी परेशानी इस ठंड के मौसम में उठानी पड़ रही है। बढ़ते ठंड को देखते हुए घर के परिजनों को खासकर बच्चे एवं वृद्ध लोगों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा पंचायत के केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक ( + 2 ) विद्यालय गंगाजल में गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम का अध्यक्षता विधालय के प्राचार्य स्मृति कणा ने की । कार्यक्रम का संचालन व उदघोषक शिक्षक प्रभात कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया । शिक्षा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ अवधेश साह , श्रीमती श्वेता कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,डॉक्टर सौम्या सिंह आपूर्ति निरीक्षक सोनपुर , शिक्षक अमरनाथ ओझा रहे । संवाद कार्यक्रम में विधालय के शिक्षक संतोष कुमार, रामदेव मंडल ,सुधीर कुमार ईश्वर ,सुबोध नारायण सिंह ,विनोद कुमार राय, बालेश्वर कुमार यादव ,शिक्षिका रीना देवी ,सोनी कुमारी, कुमारी संगीता, कुमारी शालिनी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका, छात्र, छात्राएं एवं विधालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के बीच शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तार से विभागीय अधिकारी व स्कूल के शिक्षक गणों ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सरकार से मिलने वाली सहायता व योजनाओं को विस्तार से क्रमबद्ध तरीके से संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी । संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश साह ने कहा कि यह शिक्षा जन संवाद अभिभावक के साथ हमेशा किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षा संबंधित चलायें जा रहे सभी योजनाओं को बच्चों के अभिभावक के साथ साझा किया जा सके एवं विद्यालय संबंधित होने वाला असुविधा को अभिभावक से जानकारी प्राप्त हो सके। कुछ महत्वपूर्ण शिक्षा संबंधित मिलने वाले योजना को शिक्षा पदाधिकारी ने साझा भी किया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं की जीवन में कुछ बनना है तो शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है ।विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए कई योजनाएं सरकार चला रही है आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार योजनाओं के तहत कई सहायता उपलब्ध करा रही है। जिन योजनाओं का लाभ विद्यार्थी समय से स्कूल पहुंचे और शिक्षा ग्रहण करें तो निश्चित ही योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं । सोनपुर आपूर्ति निरीक्षक डॉक्टर सौम्या सिंह ने कहे कि विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा से बड़ा कोई चीज नहीं है। शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगन मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी है तभी मुकाम हासिल कर सकते हैं । विद्यालय के प्नाचार्य स्मृति कणा ने अपने संबोधन में कहि कि शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी छात्र-छात्राओं के सुविधा हेतु बिहार सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाएं जा रहे हैं। जिसमें नौ क्लास में प्रवेश करने पर साइकिल योजना है ,इस योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को तीन हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति योजना इस योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को अठारह सौ रुपए, किशोरी स्वास्थ्य योजना इस योजना के तहत छात्राओं को तीन सौ रुपए प्रदान की जाती है। दसवीं पास करने पर सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को दस हजार रुपए प्रदान किया जाता है। द्वितीय श्रेणी में पास करने वाले अनुसूचित जनजाति श्रेणी के छात्र छात्राओं आठ हजार रुपए प्रदान किया जाता है। इंटरमीडिएट पास करने पर छात्राओं को पच्चीस हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए प्रदान किया जाता है, एवं ग्रेजुएशन पास करने पर सभी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए पचास हजार रुपए अनुदान राशि प्रदान किया जाता है, इसके लिए छात्राओं को शादी नहीं होने की पुष्टि करनी होती है । विद्यालय के प्रचार्य ने अभिभावक लोगों से सुझाव भी ली ।वही शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव,रिंकू कुमारी ने कहीं की बच्चों को पठान पठान में अभिभावक की भी अहम भूमिका होती है जिसे सही मार्ग के साथ उन्हें सही संस्कार दे जिससे वह आगे बढ़ सके। शिक्षक मार्गदर्शक होते हैं लेकिन विद्यार्थी को राही बनना पड़ेगा तभी वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है । वही शिक्षक रामदेव मंडल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को एक गीत के माध्यम से उन्होंने कहा कि पढ़ना लिखना सीखो बच्चों शिक्षा से बंजर भूमि हरियाली बन जाती है पढ़ोगे तो निश्चित हर योजना को लाभ तुम्हें मिले जाएगा, जिंदगी में खुशहाली आ जाएगी। वही कार्यक्रम में संगीतमय की प्रस्तुति हुई जिसमें संतोष कुमार हारमोनियम एवं छात्रा खुशी शर्मा ,खुशी कुमारी ने वेहतरीन गीत गाकर उपस्थित लोगों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। स्कूल के शिक्षकगणो ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजना जैसे मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना ,किशोरी स्वास्थ्य योजना ,बालिका प्रोत्साहन योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तार से जानकारी दी । श्रम संसाधन विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग आदि की फ्लैगशिप योजनाओं की जनकारी दी गयी । विद्यार्थियों से लेकर अभिभावक ने हर योजनाओं की जानकारी दी साथ ही कई योजनाओं के बारे में अभिभावक ने भी उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली ।अभिवावकों ने अपने बच्चे के स्कूल में उपस्थिति व पठन-पाठन के विषय में शिक्षक से जानकारी लिया ।