Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
Transcript Unavailable.
कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई 20 जनवरी 2024 तक रहेगी स्थगित सोनपुर । सारण जिला में पर रहे कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सारण अमन समीर ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक आंगनबाड़ी केंद्रों के सहित की पढ़ाई को 17 से 20 जनवरी तक स्थगित रखने से संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। उक्त बात की जनकारी देते हुए सोनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार साह ने बताया कि वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक की कक्षाएं 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2024 तक स्थगित रहेंगी। आदेश में बताया गया है कि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 10:00 बजे प्रातः काल से 3:30 अपराह्न तक चलेंगी ।मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित कक्षाएं पूर्वक चलेंगी। इस आदेश के अवहेलना करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
सोनपुर एसपीएस सेमनरी स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन जन संवाद कार्यक्रम में छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के एसपीएस सेमिनरी स्कूल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चा सिंह के नेतृत्व में 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार आनंद ेरहे । शिक्षा विभाग द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी बीडीओ ने उपलब्ध करायी । बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजना मुख्यमंत्रीबालक-बालिका साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्था योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, प्री तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना तथा स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। सरकार की अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं उद्योग विभाग आदि की फ्लैगशीप योजनाओं की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में अमरनाथ ओझा , राकेश कुमार मुकेश कुमार राजेश शुभांगी अजय कुमार अजीत सिंह मनोज कुमार,स्नेहलता सहित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी व उनके अभिवावक उपस्थित रहे ।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नियम क्या हैं, ये क्यों बनाए जाते हैं और इनसे क्या बदलता है... इन तीनों सवालों से अक्सर जनता परेशान रहती है, जनता की परेशानी उसे मिलने वाले नित नए सबक के बावजूद भी बनी रहती है। परेशान जनता यह मानना ही नहीं चाहती है नियम उसकी भलाई के लिए ही होते हैं।हमारे देश में नियमों की तब तक ही अहमियत होती है जब तक वे हमारी मौज मस्ती में बाधा नहीं बनते, एक बार अगर ये नियम हमारी मौज मस्ती में बाधा बनने लगते हैं तो हम बिना इनके बारे में सोचे और भविष्य की परवाह किए इनसे बचने की तरकीबें निकालने लगते हैं। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि सरकारों को इस पर पूर्णत प्रतिबंध लगा देना चाहिए, या फिर ऐसे ही थोड़े से पैसे के लालच में उन व्यापारियों को खुली छूट होनी चाहिए जो इसका व्यापार करने में लगे हैं।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
Transcript Unavailable.
