Transcript Unavailable.
महदलीचक में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर हुआ नष्ट सोनपुर । नयागांव थाना क्षेत्र के महदल्ली चक के वार्ड संख्या 14 में बुधवार को आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। यह आग झोपड़ी का बथान में लगी। आग लगने के खबर सुनते ही वहां लोगों की काफी भारी इकट्ठा हो गई लोग अपने स्तर से आंग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर से अग्निशमन दस्ता भी वहां पहुंच गया। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान वहां के भगवान पासवान का पुत्र दिलीप पासवान, सरवन पासवान तथा रमेश पासवान का बथान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में अनाज तथा अन्य घरेलू सामान के साथ-साथ दो साइकिल भी जल गए। अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के हर जगह पर आग से बचाव, सुरक्षा ,सावधानी की विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है फिर भी घटनाएं घट रही है ऐसे में लोगों को आग नही लगे इसके लिए सचेत रहने की जरूरत है।
विद्युत चोरी करने के आरोप में 4 लोगो के खिलाफ नयागांव थाने में विद्युत विभाग ने किया एफआईआर सोनपुर । विद्युत विभाग के टीम लगातार विद्युत चोरी करने वाले के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है साथ ही विद्युत बकाया राशि रखने वाले वैसे उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद भी कर रही है । यह आदेश सोनपुर सहायक विद्युत अभियंता शंभू कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग के टीम ने नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 लोगो को विद्युत चोरी करते पकड़े गए । इस बात के जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के महदलीचक वार्ड नंबर 14 के नवल किशोर सिंह पिता स्वर्गीय सतनारायण सिंह के यहां विद्युत चोरी करते पकड़े गए जिससे विभाग को 31090/- की क्षति हुई है। महदलीचक निवासी वार्ड 14 के पूजन हाजरा के पुत्र संतोष हजरा जो विद्युत चोरी करते पकड़े गए इनके ऊपर 16721/-जबकि सीताबगंज में सीताराम राय के पुत्र रामदेव राय जो बिना कागजात के चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को 11347 /-रुपए की क्षति हुई है वही सिताबगंज के धर्मदेव पंडित के पुत्र रमेश पंडित के यहां विद्युत बकाया 6026/ बकाया था जहां उसे 21.3.23 को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था । विधुत बकाया राशि दिए बिना रमेश पंडित ने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़े गए जिससे विभाग को 10142 रुपया की क्षति हुई है । इनके ऊपर कुल 16168 /-रुपया की क्षतिपूर्ति करनी है । कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद नयागांव थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर में नोकझोंक व हंगामे के बीच हुई बीडीसी की बैठक सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिना चुमावन के नहीं होती कोई कार्य --समिति सदस्य सोनपुर । सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामुदायिक भवन में मंगलवार को आयोजित बीडीसी की बैठक तीखी नोकझोंक एवं हंगामे के बीच संपन्न हुई। प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के समिति सदस्य व उनके प्रतिनिधि,मुखिया,सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । बैठक में उप प्रमुख रंजीत राय , बीडीओ ओरमा मोदी ,सीओ आदिति श्रुति, बीपीआरओ चंद्र भूषण सिंह ,सीडीपीओ स्वेता कुमारी, एमओ डॉ सौम्या सिंह , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश साह , मनरेगा पंचायत तकनीकी सहायक कन्हैया लाल शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी , आवास पर्यवेक्षक राकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार ,भृमनशील पशुपालन पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ,जीविका अंकु प्रिया ,विधुत विभाग से हिमांशु नरायण , स्वच्छता पर्यवेक्षक खुर्शीद आलम ,पीएचडी जेई ,सीएलओ प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पंचायत के समस्याओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या वर्तमान में भूमि संबंधित समस्यओं है।हर पंचायत में शिविर लागकर जमाबंदी कायम करने की जरूरत है । कई पंचायत में नलजल में समयनुसार जल की सप्लाई नही होती हैं कई वार्ड में नलजल खराब हो गया है उसे मरम्मत करने की माँग की । जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा , मनरेगा, बिजली, स्वास्थ केंद्र में समयनुसार डॉ के उपस्थिति नही होना, जनवितरण प्रणाली में कम राशन वितरण होना,पशुपालन और आंगनबाड़ी सहित सरकार प्रायोजित कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनसे संबंधित शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा लाई गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में अनेक समस्याएं हैं जिसे विभागीय कर्मी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत में सड़क मार्ग निर्माण,आंगनबाड़ी निर्माण, आंगनवाड़ी में बच्चों को मिलने वाली पौष्टिक आहार में सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। पंचायत में सौर ऊर्जा लगाने का भी मुद्दा उठाया गया । पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण, शौचालय निर्माण भुगतान में गड़बड़ी, आवास योजना में कमीशन ,सही लाभुकों को आवास नहीं उपलब्ध होना, भरपुरा में सड़क पर गंदे नाले की पानी बहाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी, सरकारी भूमि को अतिक्रमण करने, श्रमिकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत नहीं करना एवं सबसे बड़ा आरोप जनप्रतिनिधियों ने लगाया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिना चुमावन के कार्य नहीं करते हैं कर्मी ।यहां जन्म से लेकर मरने के बाद भी बिना चुमावन के कोई भी कार्य नही होता है । भरस्टाचार के भेंट चढ़ गया प्रखंड सह अंचल कार्यालय ।पंचायत क्षेत्र के जनसमस्याओं के निदान करने की माँग उपस्थित अधिकारियों से की । मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों ने सभी मुद्दों को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुखिया रामाशंकर प्रसाद राय ,बबलू सिंह, राजा सिंह ,अनिल राय ,अशोक राय ,समिति सदस्य प्रेमचंद सिंह, राहुल कुमार ,डॉ रणजीत सिंह, पंकज राय ,बम भोली राय, अशोक राय, अशोक शर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंह,चुन्नू,विकास सिंह,मंजू देवी,मितलेश्वरी देवी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
