बिहार राज्य के सारण जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लाखों रुपए विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं इतना ही नहीं स्वच्छता के प्रति करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन धरातल पर स्वच्छता के प्रति कितनी कार्य सही तरीके से होते हैं और उसका अम्ल कैसे होती है और कैसे पैसे की बर्बादी होती है इसका उदाहरण हरिहर क्षेत्र सोनपुर के ऐतिहासिक कालीघाट के पास नारायणी के तट पर वर्षो पूर्व करीब 28 लाख की लागत से बनाया गया मुक्तिधाम बिना उद्घाटन के अपनी बदहाली पर 10 वर्षो से बिलखप रहा है । इसमें विभाग का जो मोटी राशि लगी वह नारायणी नदी में बिना सोचे समझे फेंकने जैसा प्रमाणित हो रहा है । सच तो यह है कि नारायणी नदी व आस पास के स्थलों को प्रदूषित होने से बचने के लिए मुक्तिधाम बनाया गया है । कालीघाट पर आए लाश को जलाने में लकड़ियों की बेदहासा इस्तेमाल तथा इससे निकले धुएं एवं राख से बढ़ने वाला प्रदूषण से सुरक्षा के ख्याल से मुक्तिधाम का निर्माण किया गया है । सोनपुर का मुक्तिधाम जब से यह बना तब से अब तक कितने बार सांसद और विधायक बने लेकिन इन दोनों में किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया न हीं नगर पंचायत को। परिणाम स्वरूप आज भी कालीघाट पर जो लाश आती है लकड़ी से ही जलाई जाती है जिससे प्रदूषण जैसे पहले फैलता था वैसे आज भी फैल रहा है।नारायणी नदी प्रदूषित हो रही हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग और नगर पंचायत सोनपुर के रहनुमाओं की शिथिलता एवं लापरवाही के कारण सोनपुर कालीघाट पर बना मुक्तिधाम उद्घाटन के अभाव में कराह रहा है। इसके निर्माण के लिए दिए गए भूमि वाले भु दाता को भी मलाल है कि जनकल्याण के लिए जमीन तो दे दिए निर्माण पर मोटी राशि भी लगी लेकिन उद्घाटन आज तक नहीं हुआ । यह एक गंभीर लापरवाही है । सच तो यह है कि लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत शिरोमणि विष्णु दास उदासीन उर्फ़ मौनी बाबा मुक्तिधाम के नाम पर करीब 6 कट्ठा जमीन मुफ्त में दिए हैं। जमीन दिए 10 वर्ष से अधिक हो गया लेकिन मुक्तिधाम अब तक के चालू नहीं हुआ इसका भी बाबा को मलाल है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सोनपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं कि परसा ब्लॉक क्षेत्र बारिश न होने के कारण किसान खेत में धान का बिचड़ा नहीं लगा पाए हैं। क्षेत्र के कुछ ही किसान हैं, जो संसाधन की मदद से धान का बिचड़ा खेत में डाले हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सोनपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार जानकारी दे रहे हैं कि पिछले पखवाड़े से चल रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। चिलचिलाती गर्मी के कारण आम लोग बहुत परेशान हैं, जबकि चिलचिलाती गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण मवेशी और जानवर, पक्षी और मनुष्य भी परेशान हैं। धूप ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में आवश्यक कार्यों के लिए भी बाहर जाना बहुत मुश्किल है
बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि आम तोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की खबर दिवा प्रखंड से लेकर दिवारा पुलिस थाना क्षेत्र की मदु पंचायत तक की विस्तृत खबर है। मनुपुर गाँव के बगीचे में आमों को तोड़ने को लेकर भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान गोलीबारी भी की गई, दोनों पक्षों ने पुलिस स्टेशन में अलग-अलग प्राथमिकताएं दर्ज कीं, जिनमें से 26 लोगों को पुलिस ने साजिश के हिस्से के रूप में नामित किया था।
सोनपुर पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी अपहरण कर्ताओं के चंगुल से अपहृत बालक को किया बरामद। अपने ही ममेरा भाई के अपहरण करने वाले अपहरण कर्ता के चंगुल से सोनपुर पुलिस ने आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करते हुए अपहरण किए गए आयुष कुमार उम्र 7 वर्ष जो सोनपुर थाना क्षेत्र के राहर दियर के मुकेश राय के पुत्र को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर मंगलवार के देर शाम को बरामद कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छपरा के चर्चित पत्रकार प्रभास रंजन हमारे बीच नहीं रहे। हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। जैसे ही इस खबर की सूचना पत्रकार जगत में मिली काफी दुख का माहौल है।
बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि नगर पंचायत स्थित स्टेट लाइट खराब होने से रात्रि में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आम नागरिकों को कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं ठीक कराया गया। दिघवारा टेंपो स्टैंड स्थित लोगों ने अपनी समस्याएं मोबाइल वाणी के साथ साझा की और मोबाइल वाणी में उनकी समस्या को देखते हुए समस्या को प्रसारण किया गया।
बिहार राज्य के जिला सारण से संजीत कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते कि रुपया के लें दें में चली गोली
बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं की तेज आंधी के कारण कई घरों के छत का टीना उड़ गया। साथ ही कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सूबे में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। दोपहर में गर्मी रहने से लोग घर से नहीं निकलते है। लोग निकलते है तो लोगों को लू लगने की संभावना बनी रहती है ,इसके लिए गाइडलाइन भी ज़ारी किया गया है। शाम में जब मौसम में ठंडक होती है तभी ही लोग घर से बाहर बाजार की ओर निकलते है।
