हथौडा़ केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में जन्माष्टमी एवं महावीरी मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीकांत धाम बांके बिहारी मंदिर में होगा आयोजित सीवान। हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव में केंद्रीय खड़ा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें श्री बांके बिहारी प्रकट उत्सव एवं महावीरी अखाड़े को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कई समिति का गठन किया गया। कोरोना काल में दो वर्ष के बाद हो रहे इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह बहुत देखा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री कटही हनुमंत नगर में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में है विधिवत पूजा अर्चना के साथ जन्माष्टमी के दिन महावीरी अखाड़ा जुलूस के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाएगी और साथ ही हथौड़ा मौजे कोइरी टोला एवं बड़का टोला में जन्माष्टमी के दिन है महावीरी अखाड़ा का पूजा संपन्न हो जाएगा। बैठक में श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय ने बताया कि श्री बांके बिहारी प्रकट उत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में दो दिवसीय प्रकट उत्सव के क्रम में 19 अगस्त को प्रातः काल 24 घंटे का श्री राम नाम जप अष्टयाम शुरू होगा और दोपहर मंदिर परिसर स्थित है लक्ष्मेश्वर महादेव का दुग्ध अभिषेक एवं जलाभिषेक होगा। शाम को कथावाचक एवं संगीतकार टुनटुन हलचल द्वारा झांकी सहित श्री बांके बिहारी जन्म कथा प्रस्तुत की जाएगी। दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति और महाप्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि समस्त कर्मकांड अजय पंडित द्वारा संचालित होगा। इस अवसर पर मुखिया विजय चौधरी पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव, बीडीसी प्रेम कुमार अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचंद्र यादव, अमरजीत यादव, बिंदेश्वरी चौधरी अनिरुद्ध साह चंदन यादव आदि मौजूद थे।
ट्रांसफार्मर के जर्जर हालत से ग्रामीण परेशान कंप्लेन पर भी कोई करवाई नहीं हुसैनगंज प्रखण्ड के खैराटी गांव में कितने दिनों से लाइट का समस्या सामने आ रहा है समस्या से परेशान हो कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास जो फ्यूज के नीचे तीनो मेन केबल एक में सट चुका है जिसके कारण फ्यूज बार बार कट जा रहा है। जिसके ओजह से पूरे गांव की लाइट कट जा रही है जिसके वजह से ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे और बूढ़े व्यक्तियो को हो रहा है क्यों की गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रहा है। मरमत के लिए कितने दिनों से JEE के पास कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं कर रहे है एवं व्हाट्सएप पर मैसेज करने पर भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे है कितने बार कंप्लेन करने पर को नहीं सुन रहा है सिर्फ बिजली बिल के लिए बिजली विभाग कड़ी करवाई करता है। लेकिन कोई समस्या होता है तो गांव के लोग चंदा लगा कर प्राइवेट मिस्त्री को बुला कर हमेशा पैसा देकर मरमत कराते है। कितनी बार ये भी समस्या आया है की किसानों की भैंस एवं गाये मार जाति है पोल में सट कर और कोई मौजा नहीं मिलता है।
बिहार राज्य के सिवान जिला के हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र से रोहित सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि हुसैनगंज के सरकारी विद्यालयों में आज जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडेय व अन्य चिकित्सको की देखरेख में कोविड जागरूकता विद्यालयों में फैलाई, इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ध्यानपूर्वक उनकी बातें सुनी व मास्क का प्रयोग करने की भी बात कही।
बड्डरम उच्च विद्यालय को मिला इंटर कॉलेज का दर्जा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बड्डरम उच्च विद्यालय को प्लस 2 कोड व इंटर कॉलेज का दर्जा मिलने से अभिभावकों में खुशी की लहर है वह ग्राम पंचायत व आसपास के गांव के बच्चों को प्लस टू की पढ़ाई में नामांकन के लिए दूसरी जगह भटकना नहीं पड़ेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार अशोक कुमार पवन कुमार आनंद कुमार आदि के अथक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त हुई है जिससे आसपास के गांव के बच्चे अब इंटर की पढ़ाई अपने नजदीकी गांव में ही कर पाएंगे।
4 महीने से लापता शहबाजपुर के बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहबाजपुर के रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे मुकेश कुमार खेलने के लिए घर से निकला और तब से गायब है इस संबंध में बच्चे के पिता शंकर कुमार ने बताया कि शंकर थाने को आवेदन दिया गया है साथ ही साथ एसपी को भी आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक 4 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और मेरे बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है।
आठवी राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हुसैनगंज के खिलाड़ी लेंगे भाग हुआ ट्रायल हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के युवा ग्रैपलिंग खिलाड़ी पटना में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे,वही इसको लेकर ट्रायल का आयोजन किया गया,जिसमे युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।
रेनुआ में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन,मौजूद रहे सैकड़ो लोग हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के रेनुआ में सावन माह के मौके पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया,जिसमे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रही,वही इस मौके पर मौजूद युवा प्रभाकर कुमार ने बताया कि सावन में विशेष महत्व रहता है इसीलिए आज पूजा अर्चना हुई,इस मौके पर विद्ववानों पंडितों के द्वारा पूजा करवाई गई।
मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षकों की Nrst के तहत दी गयी ट्रेनिंग हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को सिवान में मास्टर ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग दी गयी,इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चो को विद्यालय से जोड़ने की पहल,गरीब कूड़ा कचड़ा उठाने वाले,ढाबे पर कॉम करनेवाले बच्चो को शिक्षा से जोड़ना है और उन्हें शिक्षित करना है।
जुलूस निकालने के लिए अखाड़ों को जांच कराना होगा लाइसेंस, हुड़दंग पर रहेगा प्रतिबंध। सिटी रिपोर्टर। हुसैनगंज हुसैनगंज थाना में मुहर्रम को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से बीडिओ राकेश कुमार चौबे एवं थाना प्रभारी राम बालक यादव द्वारा किया गया। थाना प्रभारी राम बालक यादव ने कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाएं। मुहर्रम जुलूस में कई चीजों पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जनता शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम जुलूस निकालें। हालांकि उन्होंने सभी अखाड़ा धारियों को जुलूस निकालने के पहले प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र के साथ अध्यक्ष, सचिव सहित 10 लोगों के नाम देने होंगे। इस के साथ बाजा और जुलूस पर नियंत्रण रखने के लिए संयोजक और सभी का ग्रुप तस्वीर थाना में उपलब्ध कराना होगा। यदि मुहर्रम जुलूस निकाला जा रहा है तो प्रखंड कार्यालय में इसके लिए निबंधन कराना होगा। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही कोई भी अखाड़ा जुलूस निकाल सकते हैं। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम समुदाय के लोग मीडियम साइज का ताजिया और निशान निकाले। ताकि वह बिजली तार से नहीं सटे और न किसी तरह की क्षति पहुंचे। लाइसेंस मिलने पर अखाड़ा धारियों को रूट के अनुसार जुलूस को ले जाना होगा। ए एस आई श्री ठाकुर ने कहा कि जुलूस में नशीला पदार्थ के सेवन पर रोक रहेगी। जुलूस में शामिल लोग यदि नशीले पदार्थ का सेवन कर उपद्रव करते पकड़े जाएंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर है। इसलिए लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत पोस्ट करने से बचें। टि्वटर, इंस्टाग्रामस व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ग्रुप पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। ताकि विधि व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। यदि माहौल बिगाड़ने को लेकर उनके मोबाइल पर किसी तरह का मैसेज आता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जुलूस के दौरान जो लोग कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेंगे। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में अखाड़ा के लोगों को प्रशासन के नियमों का अनुपालन करना होगा। यदि जुलूस के दौरान निजी एवं सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाता है तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी।बैठक में मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि रीजवान अहमद, मुखिया सनाउल्लाह अंसारी,इश्तेयाक अंसारी,सरपंच अर्मानुल्लाह सिद्दीकी, पूर्व प्र. बाबुदीनआजाद,अनुप कुमार, सरपंच शम्भु सिंह, श्रीराम सिंह, नीतीश कुमार,हरे राम यादव,सफी अंसारी, रजनीश सिंह, ज़ुबैर अहमद,जौनुदीन मियां, नन्हे पाण्डेय, संदेश साह,सहित अन्य गणमान्य उपस्थित विभिन्न अखाड़ों के लोग शामिल हुए। विभिन्न अखाड़ा के लोगों ने मुहर्रम के मौके पर 24 घंटे पानी, बिजली आदि आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मासिक बैठक का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के युवा स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हुसैनगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार के द्वारा इस में भाग लिया गया वहीं आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा को लेकर 1 ने कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई जिसमें सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
