हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के छाता,छपिया,टेढ़ीघाट,सहित सभी बाजारो पर छात्र छात्राओं की व लोगो की झंडा खरीदने के लिये काफी भीड़ देखी गयी,वही दुकानदारों ने बताया कि 10 रुपये से 200 तक के तिरंगे उपलब्ध है,जिसको काफी लोग खरीदने पहुंच रहे है।

गोपालपुर में युवाओ के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के गोपालपुर में युवाओ के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी,जिसमे सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद रहे,वही भाजपा नेता मिथलेश यादव भी मौजूद रहे जिन्होंने युवाओ में उत्साह भरा व स्वत्रंता संग्राम के वीरो को भी याद किया गया।

कांग्रेस के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के प्रखण्ड कार्यालय पर आज कांग्रेस के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ो कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे,वही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सभी जनता व युवाओ को बेरोजगार कर दिया है,और कोई रोजगार नही दे रहा है।

दिलीप कुमार श्रीवास्तव साकीन मोतिछापर थाना मैरवा अजय कुमार गिरि पिता कैलाश गिरी साकिन सहुली दोनों व्यक्तियों को दूसरे की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में आज जेल भेजा गया है। आवेदन अरेल महीने में सहूली निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने देकर आरोप लगाया था जिसमे एफआईआर हुसैनगंज थाने में पूर्व में दर्ज की गई थी।

मोहर्रम के दिन हुई मारपीट के मामले में छाता के व्यक्ति ने दर्ज कराई प्राथमिकी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता में पिछले दिनों मोहर्रम के अखाड़े में जमकर मारपीट की घटना हो गई जिसमें छह नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वहीं प्राथमिकी मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि सदा के रहने वाले मोहम्मद अली ने थाने में आवेदन दिया है साथ ही उन्होंने महुआल निवासी अब्दुल सलाम राजू आंसर एक शाहनवाज मोहम्मद रफी को नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हथियार के बल पर ई रिक्शा को अपराधियों ने लूटा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले अमन सिंह का ई रिक्शा की गाड़ियां चलती है एक ई रिक्शा 11 अगस्त 2022 को सिवान रेलवे स्टेशन के पास से दो सवारियों को रिजर्व लेकर सांठी गांव में गया,जहां पर अज्ञात अपराधियो के द्वारा बंदूक के बल पर चालक विकाश कुमार शाह से ई रिक्शा व रुपये छीन लिए गए,व ड्राइवर को सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया,वही ई रिक्शा का नम्बर BR 29 ER 0585 है,वही परिजनों प्रभाकर सिंह,विनय सिंह व अमन सिंह के द्वारा प्रशासन से ई रिक्शा बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट एक दर्जन लोग हुए घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांप गांव में बच्चों को विवाद में जमकर मारपीट हो गई विवाद काफी बढ़ गया जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घायलों का इलाज सांसद अस्पताल में कराया गया मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई एक तरफ से सब रखा तुम शबनम खातून शबाना खातून बब्बी खातून गुफरान सही कलमा खातून आचार संहिता बादशाही तथा दूसरे पक्ष के कौशल साईं बिंदास आना रुखसार अल्लाह रखा ओम शांति खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है बुरी तरह से सभी लोग घायल हैं।

माहपुर के व्यक्ति की बाइक जलालपुर से दरवाजे पर से चोरो ने उड़ाया हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी मो आफताब आलम की पत्नी सबनम परवीन ने mh नगर थाने में दिया आवेदन,जलालपुर में मो अली रिश्तेदार के यहां गए थे,जहां खाना खाकर सोने चले गए,सुबह उठे तो देखा कि बाइक गायब थी

सड़क सुरक्षा के तहत अपने विचारों को रखने पर किया गया सम्मानित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के रायसिंह कॉलेज के पास रहने वाले युवक विनोद कुमार सिंह को सड़क सुरक्षा पर अपने विचार रखने को लेकर सम्मानित किया गया इस मौके पर डॉ रामेश्वर सिंह डॉक्टर रामा जी चौधरी नव्या महिपाल गुप्ता डॉक्टर सुनील कुमार समेत जिले के कई बड़े डॉक्टर मौजूद रहे वही विनोद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है इसके लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से सभी को करना चाहिए।

युवाओं के द्वारा दुर्गा मंदिर पर आयोजित किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम मौजूद रहे सैकड़ों ग्रामीणों हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में दुर्गा माता मंदिर परिसर में युवाओं की टीम के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर परिसर में दीप जलाया गया वहीं मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि समय-समय पर दुर्गा मंदिरों पर पूजा अर्चना आयोजित की जाती है साथ ही साथ दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के गांव से भी लोग पहुंचते हैं वही दुर्गा मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण मौजूद रहे जो ने अपने हाथों से दीप जलाया।