सोनपुर राष्ट्र पुनर्निर्माण में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की अहम योगदान का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। डॉ राजेंद्र प्रसाद देश को स्वाधीन करने के लिए सतत संघर्षशीलता के साथ-साथ भारत की वैधानिक परंपराओं के निर्माण करता थे। उक्त बातें पहलेजाघाट ओपी के पूर्व प्रभारी विश्वमोहन राम ने रविवार को भारत रत्न देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में अपने संबोधन में बताएं। अमर शहीद खुदीराम बोस एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद को 1962 में अपने राजनीतिक और सामाजिक योगदान के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था ।वे सादगी पसंद दयाल एवं निर्मल मन के महान व्यक्ति थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद छात्र जीवन में ही अलौकिक प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे वह दूरदर्शी व सच्चा राष्ट्रभक्त के साथ-साथ सादगी और क्रमशीलता के प्रति मूर्ति थे।उनके सादा जीवन उच्च विचार और उनके बताए रास्ते पर चलने का युवाओं को अवाहन किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर अनुमंडल प्रशासन से वार्ता के बाद पिछले चौबीस घंटे से बंद हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला शुरू हो गया है। मेला को थियेटर ,झुला संचालकों और अन्य खेल तमाशा दिखाने वालों को इसे चलाने के लिए लाइसेंस नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार के देर शाम से बंद का आह्वान किया था। जहां शनिवार की दोपहर तक मेले में लगाए गए सभी दुकान बंद रहे । बंद की खबर जैसे ही प्रशासन को मिली वैसे ही प्रशासन मेला समिति के सदस्यों से वार्ता करते हुए बंद रहे सोनपुर मेला को पुनः दुकानदारो द्वारा दुकान खोलने के बाद स्थानीय भाजपा नेता विनोद सम्राट ने शनिवार शाम को बताया कि 11 सदस्यीय दल से स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी निशांत विवेक से वार्ता होने के बाद मेला के बंद किये जाने की घोषणा को वापस ले लिया गया है। श्री सम्राट ने बताया कि मेले को शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है लेकिन थियेटर, झूला, खेल तमाशे लाइसेंस के अभाव में शुरू नहीं हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

Transcript Unavailable.

जिला प्रशासन सारण द्वारा स्थानीय डाक बंगला मैदान सोनपुर में आयोजित हरिहरनाथ सोनपुर मेला कप 2023 के महिला वर्ग में छपरा 30 ने एकमा 13 को 17 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में शनिवार को प्रवेश किया । वही दूसरे महिला गरखा 27 ने मढ़ौरा (25) को 8 अंको से पराजित कर गहखा 2 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां रविवार को छपरा सदर टीम का मुकाबला गड़खा से होगा। वही पुरूष वर्ग में परसा (33) ने मशरख (25 ) को 8 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वही पुरुषों के दूसरे सेमीफाइनल में सोनपुर (55) ने दिघवारा (34 ) को 21 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया । आज पुरूष का फाइनल सोनपुर एवं परसा के बीच खेला जायेगा । शनिवार को चारो सेमीफाइनल काफी कसमकस एवं जोड़दार रहा । प्रतियोगिता के आयोजन में नच्छ नफरत उपसमाहर्ता रजनीश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक. जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, कबड्डी सयोजक सुशील कुमार ,इवेंट मैनेजर डा० राजेश शुभांगी, उप संयोजक सुजीत कुमार, तकनिकी अधिकारी सुशील कुमार ,सूरज कुमार, रोहित कुमार ,मूत्युंजय सिह एवं मुकेश कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर आपदा के बारे में सभी लोगों को जागरूक कर आपदा से होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है। बच्चों से लेकर वृद्ध लोगों को आपदा से कैसे बचे ,कैसे सुरक्षा करें और किन-किन बातों को ख्याल रखें इन सारी बातों को जानकारी दी जा रही है साथ ही उन्हें निःशुल्क पंपलेट वितरण कर उन्हें जानकारी दी जा रही है । पवेलियन में यह भी जानकारी दी गई कि आपदा के समय कोई भी व्यक्ति अगर मालवा में फंस जाते हैं तो उन्हें किस तरह से स्वांग डॉग उसे खोज करते हैं और उसे किस तरह से निकलते हैं इसकी भी जानकारी दी गई। पवेलियन में इसके लेकर सभी लोगों को जागरूक करने के लिए रोचक तरीके अपनाने की जरूरत है। ऐसे ही रोचक तरीके को अपनाते हुए हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन पवेलियन में युगांतर की ओर से पहेलियों, मुकरियां प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन कर मेले में आए दर्शकों से प्रश्न पूछ कर सही जवाब देने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उक्त बातें युगांतर, पटना के जिला समन्वयक विजय उपाध्याय ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लोगों के प्रतिभा में निखार के साथ पुरस्कार प्राप्त करना मेला भ्रमण के उत्साह को बढ़ाने में सफल है। मुकरी को संगीतमय तरीके से गीत गाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आकर्षण बना हुआ है। इसके माध्यम से स्कूली बच्चों को भी आपदा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पवेलियन के मुख्य मंच से मुकरी एवं पहेली प्रतियोगिता के विजेता स्कूली बच्चों को युगांतर की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला स्टॉल पर गुड्डू कुमार, मंकेश्वर पांडेय, राजेश कुमार, टुनटुन पासवान, कृष्णा कुमार, विजय उपाध्याय, अमर कुमार शर्मा, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग जुटे हैं।

सोनपुर मेला में प्रशासन द्वारा व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में सोनपुर के चिड़िया मठ पर ग्रामीणों एवं व्यपारियों की महाबैठक शुक्रवार की गयी।बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह, बिनोद सिंह सम्राट, नवल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अवधेश सिंह, सुधीर सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, शर्मानन्द सिंह, अमन सिंह, रंजन सिंह, टुनटुन सिंह, बबलू सिंह, दिलीप प्रसाद, मो. युसूफ, राकेश मेरठ वाले, संजय मिना बाजार, राजन सिंह, विजय शर्मा, अजय सिंह, कुणाल सिंह चौहान, रोहित कुमार सिंह, अशोक सिंह, बिनय सिंह,मुकेश सिंह सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कहा कि बिहार के राजगीर में कुछ दिन पहले ही मलमास मेला का आयोजन किया था जिसमें पहले दिन से ही खेल-तमासे, झूला, मारुती कुआं सर्कस, थिएटर आदि का लाइसेंस देकर पुरी तरीके से सजाया गया परन्तु विश्व प्रशिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन के सप्ताह भर बाद भी किसी प्रकार का लाइसेंस न देकर मेला को पुरी तरह से समाप्त करने की साजिस रची जा रही है। इतना ही नहीं उद्घाटन के 15 दिनों तक सरकारी व गैर सरकारी स्टॉल का उद्घाटन होने की सिलसिला चलती रहती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर मेला में बिस्कोमान के काउंटर का हुआ उद्घाटन। मेला अवधि के दौरान रियायत दर पर प्याज,चना दाल,चाबल,आटा अन्य खाद्यान्न आम जनता को मिलेगा- विस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला परिसर मे लगाएं विस्कोमान काउंटर का उद्घाटन विस्कोमान अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला घूमने आए लोगों को संबोधित करते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पूरी मेला अवधि के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति एवं आम जनता को रियायत दर पर प्याज,चना दाल,करू तेल,आटा, के साथ-साथ संस्था की ओर से उत्पादित हाफ बोयायल एवं कतरनी चावल निर्धारित कीमत पर बिक्री होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक पहले ग्राहक के तौर पर सरसों तेल एवं चना दाल की खरीदारी किया और निर्धारित राशि का भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया।इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कहा कि आम जनता के हित का ख्याल रखते हुए हमारी संस्था नेफेड के सौजन्य से यह व्यवस्था की गई है ताकि उनकी जेब पर असर कम हो और जरूरतमंद खदान सामग्री सस्ते दर पर खरीद सके।इस दौरान गुरुवा के विधायक विनय कुमार यादव उपाध्यक्ष गोपाल गिरी बिस्कोमान के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह,उप प्रबंध निदेशक लल्लू प्रसाद सिंह,सोनपुर के अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार सिंह, बीडीओ सुदर्शन कुमार, टुनटुन सिंह,नेफेड प्रतिनिधि विकास कुमार की मार्केटिंग ऑफिसर वीरेश त्रिपाठी,उपभोक्ता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह,काउंटर के नोडल इंचार्ज रवि शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेमचंद सिंह, गोपालगंज कोऑपरेटिव के जिला अध्यक्ष महेश राय आदि के अलावा काउंटर पर प्रति नियुक्त राहुल सिह,रविशं ,अभिषेक आनंद, अभिमन्यु कुमार,निर्मल कुमार सिंह, राहुल कुमार,पुष्पेंद्र कुमार ,रजनीश ,आलोक, सुमित पंकज ,अभिमन्यु ,सुमित मौजूद थे। ज्ञात हो कि अक्टूबर माह में प्याज की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई थी।उसी समय बिस्कोमान रियायत दर पर प्याज के साथ-साथ चना दाल की बिक्री बिहार के कई जिलों में कैंप लगाकर की थी।हरिहर क्षेत्र मेला स्थित बिस्कोमान काउंटर पर प्याज ₹25 प्रति किलो,चना दाल ₹60 ,करु तेल प्रति लीटर बोतल में 156 रुपये,जबकि पाउच में 1 लीटर 154 रुपए, चावल कतरनी हाफ बॉयल 25 किलोग्राम का बैग की कीमत 1237 जबकि 5 किलोग्राम वाला 265 रुपए तथा 10 किलोग्राम का 509 रुपए रखा गया है।आटा 27 रुपए 50 पैसे प्रति किलो उपलब्ध है। सामान बिक्री के लिए काउंटर खुलते ही सबसे ज्यादा प्याज, चना के दाल सहित अन्य सामग्री की खरीदारों की भीड़ उभर पड़ी ।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन 25 नवंबर को होने को उपरांत युवाओं को मनोरंजन के साथ खेलकूद के बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने विभिन्न खेलों का कार्यक्रम अलग -अलग दिनों में आयोजित किया गया है । जिसमें गुरुवार के बिहार सरकार के कला-संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के डाकबंगला मैदान में आउटडोर स्पोर्ट्स का कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया । इसके पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय जिलाधिकारी सारण अमन समीर ,जिला खेल पदाधिकारी समीम अंसारी ,सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर नवल किशोर को पौधा व प्रतिक चिन्ह देकर उन्हें स्वागत किया। मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें प्रथम टीम में ईश्वरपुर और छपरा सदर के बीच खेला गया दूसरा सोनपुर और अमनौर तीसरा दिघवारा -इशुआपुर के बीच खेला गया। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि डाक बंगला मैदान में आउटडोर स्पोर्ट्स 30 नवंबर से 24 दिसंबर 2023 तक चलेगा।आउटडोर स्पोर्ट्स के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो,शतरंज, नौका दौड़, तीरंदाजी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, दंगल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें मी मौजूद रहे ।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग के जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सारण प्रमंडल के उप निदेशक विनोद कुमार के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार ,विकास मित्र राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार ,कमलेश कुमार, कुमारी रागनी, नीलम देवी, अनीता देवी ,कमलराज, ममता कुमारी, डोली कुमारी, मुनि कुमारी ,रामप्रवेश प्रसाद ,राजू कुमार सहित अन्य विकास मित्र व कल्याण विभाग से संबंधित कर्मी मौजूद रहे। सारण प्रमंडल के उपनिदेशक विनोद कुमार ने उद्घाटन के उपरांत बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मेलार्थी को लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखण्ड कार्यालय से विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री के अनुमोदन के उपरांत एलईडी टीवी से मुक्त वाहन को गुरुवार के कार्यालय परिसर से मो० क्युम अंसारी निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण छपरा द्वारा हरी झंडा दिखाकर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर, शिकारपुर, दुधैला, शाहपुर दियारा, नजरमिरा एवं जॉहागीरपुर पंचायत के लिए रवाना किया । रवाना करने वक्त डा० सुदर्शन कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोनपुर , प्रविण कुमार एलडीएम , अंकु प्रिया क्षेत्रीय समन्वयक जीविका, अंशु माला जिला विकास प्रबंधक नावार्ड, छत्रपाल सिंह एनएफएल अलिगढ़, जिला समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक एलएसबीए UBGB बैंक के मैनेजर जेवा, समेश एवं ज्योती साथ ही प्रखण्ड के सभी कर्मी उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।