सोनपुर मेले में अनुसूचित जाति/ जनजाति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जागरूक करने के लिए लगायी गयी प्रदर्शनी
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग के जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सारण प्रमंडल के उप निदेशक विनोद कुमार के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार ,विकास मित्र राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार ,कमलेश कुमार, कुमारी रागनी, नीलम देवी, अनीता देवी ,कमलराज, ममता कुमारी, डोली कुमारी, मुनि कुमारी ,रामप्रवेश प्रसाद ,राजू कुमार सहित अन्य विकास मित्र व कल्याण विभाग से संबंधित कर्मी मौजूद रहे। सारण प्रमंडल के उपनिदेशक विनोद कुमार ने उद्घाटन के उपरांत बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मेलार्थी को लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
