विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग के जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सारण प्रमंडल के उप निदेशक विनोद कुमार के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार ,विकास मित्र राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार ,कमलेश कुमार, कुमारी रागनी, नीलम देवी, अनीता देवी ,कमलराज, ममता कुमारी, डोली कुमारी, मुनि कुमारी ,रामप्रवेश प्रसाद ,राजू कुमार सहित अन्य विकास मित्र व कल्याण विभाग से संबंधित कर्मी मौजूद रहे। सारण प्रमंडल के उपनिदेशक विनोद कुमार ने उद्घाटन के उपरांत बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मेलार्थी को लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखण्ड कार्यालय से विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री के अनुमोदन के उपरांत एलईडी टीवी से मुक्त वाहन को गुरुवार के कार्यालय परिसर से मो० क्युम अंसारी निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण छपरा द्वारा हरी झंडा दिखाकर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर, शिकारपुर, दुधैला, शाहपुर दियारा, नजरमिरा एवं जॉहागीरपुर पंचायत के लिए रवाना किया । रवाना करने वक्त डा० सुदर्शन कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोनपुर , प्रविण कुमार एलडीएम , अंकु प्रिया क्षेत्रीय समन्वयक जीविका, अंशु माला जिला विकास प्रबंधक नावार्ड, छत्रपाल सिंह एनएफएल अलिगढ़, जिला समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक एलएसबीए UBGB बैंक के मैनेजर जेवा, समेश एवं ज्योती साथ ही प्रखण्ड के सभी कर्मी उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

छोटी सी बच्ची ने पापी पेट के लिए रस्सी पर डांस दिखाकर मेलार्थी को करई रही आकर्षित सोनपुर । सोनपुर मेले में एक से बढ़कर एक खेल तमाशा आये हुये है। सब का आनंद लेने के लिये दर्शक को टिकट कटाना पड़ता है लेकिन यहां एक ऐसे खेल भी आया है जिसको दिख लाने वाली 8 वर्ष की गुड़िया और 29 वर्ष की उसकी मां है। अपने जान को जोखिम में डालकर पोरसा से उपर बांस के दोनो तरफ से बांधे रस्सी पर खड़ा होकर माथे पर थाली रखकर वैलेंस को कन्ट्रॉल करने के लिए दोनो हाथ से लाठी- पईना पकड़े रहती है और अपनी पापी पेट के खातिर चुपचाप अपनी कला की प्रदर्शनी करती है। बीच-बीच में उसकी मां प्यार और दुलार सा गीत गाकर मेलार्थी को अपनी बेटी की कला से आकृष्ट कराती है। लेकिन एक पैसा माँगती नहीं है। रस्सी पर डांस करने वाली प्यारी पुत्री के नीचे थाली रहती है। खेल दिखाती हुई बच्ची के देखकर दर्शक लोग अचंभित हो जाते हैं अगर थोड़ी सी चूक हुई तो बड़ी हादसा हो सकती है लेकिन पापी पेट के लेकर जान जोखिम में डालकर यह करतब मेला में घूम घूम कर दिखाती है। बच्ची की मां बताती है कि कला देखने वाले मेलार्थी कम से कम 2 ,5 10 रुपये देते है । कभी 200 तो कभी 300 तो कभी ₹400 ही भर दिन में कमा पाते हैं। पेट के लिए खेल का क्रम इसी प्रकार चलता रहता है। तब तक जब तक दर्शक उपस्थित रहते हैं।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बच्चों से लेकर नौजवान, बूढ़े के हर मनपसंद चीज की बिक्री होती है और अपने-अपने समर्थ के अनुसार बच्चों से लेकर नौजवान, बूढ़े सामानों को खरीद कर घर ले जाते हैं वही सोनपुर मेले में सबसे बच्चों को आकर्षित कम दाम में बच्चों के अभिभावक बच्चों को बहला फुसलाकर उन्हें मिट्टी के बने सिटी और धिरनी खरीद कर देने से भी नहीं चूकते हैं और इससे बच्चे काफी खुश हो जाते हैं और पूरे मेले में सीटी बजा- बजाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर देते हैं । सोनपुर मेले का प्राचीन मिट्टी की सिटी और धिड़नी आजादी के 75 वर्ष बाद भी अपनी पहचान बनाये हुए है। मेले में इसका करीब 100 विक्री केन्द्र है। विक्रेता सभी अतिगरीब हैं जो निकटम जिला वैशाली के हाजीपुर शहर सहित अन्य जगहों से आते हैं। इसके विक्रेता सड़क किनारे मटमैला चादर बिछाकर उसके आगे बांसका छोटी टोकड़ी या चादर पर ही रखकर बेचते हैं। सभी स्तर के लोग मिट्टी की सीटी और घिड़नी खरीद रहे हैं। हाँ। सच तो यह है कि मेला में आये विदेशी पर्यटक भी इस अनोखे और अलबेला चीज देखकर दुकान के सामने ठुमक जाते हैं तथा अपने देश खरीद कर ले जा रहे हैं । कई महिला एवं बच्चों वृद्ध इस मिट्टी के बने गिनी और सिटी के बारे में बताया कि पहले जितनी सिटी घिड़नी बिकती थी उतनी अब नहीं बिक रही है लेकिन आज भी बच्चे एवं उनके अभिभावक मेला से कम दाम में बच्चों के मनोरंजन के लिए घिड़नी और सिटी खरीद कर ले जाने से नहीं छुपाते हैं । मिट्टी के बने सिटी और घिड़नी विक्रेता ने बताये की इतनी महंगाई में मिट्टी एवं अन्य सामग्री खरीद कर जितनी लागत होती है उतनी नफा नहीं होती है । आज भी मिट्टी के बने घिड़नी और सिटी ₹10 में 4 बिक्री होती है जिसमे 2 सिटी व 2 घिड़नी बिक्री कर किसी तरह से अपना जीवकोपार्जन चलाते हैं । सरकार के तरफ से कुम्हारों लोगों के लिए कोई सहायता नहीं मिलती है। जिसके कारण अपना पुश्तैनी धंधा बरकरार रख कर अपने परिवार का किसी तरह से भरण पोषण करते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला स्थित पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से मंगलवार को दिवाकालीन कार्यक्रम के तहत सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाई स्कूल,अमनौर के संगीत शिक्षक हरिशंकर वर्मा ने गणेश वन्दना एवम भजन से की। इसके बाद आदर्श युवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बरुआ,दरियापुर के संगीत शिक्षक अजय कुमार राम ने शिक्षा आधारित गीत की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में राजेंद्र विद्या मंदिर, मकेर के संगीत शिक्षक अरविंद कुमार ने गजल की प्रस्तुति की। वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,चैनवा नवादा की संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा ने सैया मिले लड़कैया मैं का करू गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जान डाल दी। इसके आलावे बीबी राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,नगरा की संगीत शिक्षिका हैप्पी श्रीवास्तव ने लोकभजन ये पहुना यही मिथिले में रहू न गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वही राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,छपरा की संगीत शिक्षिका ज्योत्सना ने विवाह गीत की प्रस्तुति की। इन सब कलाकारों के साथ की बोर्ड पर गोगल सिंह इंटर स्कूल,नयागांव के संगीत शिक्षक देवानंद ठाकुर,ढोलक पर रघुवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,महदलीचक के संगीत शिक्षक मनोज कुमार सुमन,तबला पर हाई स्कूल,अमनौर के संगीत शिक्षक सुरजीत सिंह एवम बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,त्रिलोकचक के संगीत शिक्षक अमित रंजन,पैड पर जेडी प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय,परसौना,परसा के संगीत शिक्षक राकेश कुमार,इफेक्ट पर संन्यासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कोपा सम्होता के संगीत शिक्षक संजीव कुमार ने संगत कर कार्यक्रम चार चांद लगा दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हरिहर क्षेत्र मेला ग्राउंड स्थित रेल ग्राम परिसर पूरी तरह सज धज कर तैयार* *महाप्रबंधक, पूमरे आज करेगे संध्या 06 बजे उद्घाटन* *मेला में आने वाले दर्शनाथियों के लिए इस परिसर में उपलब्ध होगी विभिन्न विभागों की ढेर सारी प्रदर्शनियां* *बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन भी सज धज का तैयार* सोनपुर,: सोनपुर मंडल के अंतर्गत हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड में स्थित रेलग्राम परिसर में मेला के दर्शनार्थियों हेतु कई सारी प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं। जिसमें लोगों को रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। सोनपुर मंडल के रेलग्राम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के द्वारा अध्यक्षा, पूर्व मध्य रेल, महिला कल्याण संगठन श्रीमती रेखा खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आज संध्या 06.00 बजे शुभारंभ किया जाएगा। विदित हो कि इस बार रेल मेला ग्राम में कई प्रदर्शनियाँ भी लगाई जा रही है इसमें मेला में आने वाले दर्शकों के लिए कई सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी । इस अवसर पर सोनपुर मंडल द्वारा रेल मेल ग्राम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जा रही है। इसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन के विकास के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा तथा इससे संबधित फ़िल्म भी दिखाई जाएगी । इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कोंकण रेलवे द्वारा बनाई जा रही रक्सौल- काठमांडू नई रेल लाइन के मॉडल की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं वाणिज्य विभाग द्वारा रेलवे के नियमों से संबंधित जानकारियां से भरपूर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। रेलवे के कर्मचारी किस तरह काम करते हैं, इस बारे में लोगों को जिज्ञासाओं को शांत करने वाले ज्ञान तथा जानकारी से भरपूर प्रदर्शनी यांत्रिक विभाग लगाई जा रही है । इसके अतिरिक्त रेलग्राम परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष की एक टॉय ट्रेन का परिचालन होगा जिसमें लोग आवश्यक शुल्क देकर इसके राइड का आनंद ले सकते हैं । इस रेल ग्राम परिसर में ही रेलवे की तरफ से अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं जहां से मेला में आने वाले यात्री टिकट लेकर ट्रेनों के माध्यम से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं । यहां पर टिकट लेने से यात्रियों को स्टेशन पर लगने वाली भीड़ भाड़ से बचने में सहूलियत होगी। इस बार रेल ग्राम में सेल्फी बूथ भी बनाया जा रहा है जिसमें रेलवे के इंजन का मॉडल लगाया जा रहा है जहां पर लोग रेलवे से जुड़ी यादों को संजोने के लिए सेल्फी ले सकते है।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति बनी सोनपुर मेला का सबसे बड़ा आकर्षण सोनपुर: भारत की कला संस्कृति को विदेशों में पहचान एक विशिष्ट पहचान दिलाने वाले देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के बिहार के मिट्टी में उपजे विश्वभर में प्रसिद्ध रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का सैंड आर्ट विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में एक बार फिर से रेत पर अपना बिहार की धमाकेदार कलाकृति धूम मचा दी है। इस कला को देखने से ऐसा लग रहा है मानो रेत बोल उठी हो। जिसे देख हर कोई मोहित हो रहा हैं। सोनपुर मेला उद्घाटन उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर के आदेश पर वर्ल्ड फेम सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपना बिहार हरिहर क्षेत्र सोनपुर की धमाकेदार कलाकृति को एक ट्रक बालू की रेत पर मेले में डीएम आवास पर बने मुख्य सांस्कृतिक मंच के ठीक सामने गज और ग्राह की युद्धरत प्रतिमा बनाकार अपनी इस अद्भुत कलाकारी की बेमिसाल नमूना पेश किया हैं। यह सोनपुर मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। अतिथियों द्वारा अपने कैमरे और मोबाइल फोन में सेल्फी भी ले रहे हैं। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के अंग्रेजी बाजार में आजादी के पूर्व से राजा महाराजाओं का शिविर फिर अंग्रेजो का शिविर तत्पश्चात आजादी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का शिविर लगता चला आ रहा हैं। लेकिन मेले के इतिहास में पहली बार वर्ष 2022 में पूर्व जिलाधिकारी राजेश मीणा के आदेश पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने देखो अपना देश की विशाल रेत कलाकृति बनाई थी। उसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा इस वर्ष भी उनके भव्य शिविर प्रांगण में गज और ग्राह की अद्भुत सैंड आर्ट का प्रदर्शन किया गया है।

सारण डीएम ,एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा हरिहरनाथ में की पूजा अर्चना सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के पावन भूमि पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सारण जिलाधिकारी अमन शमीर ,पुलिस अधीक्षक डॉ गौरब मंगला , डीडीसी प्रियंका कुमारी और एडिसनल एसपी , सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने मंदिर में विधि विधान के साथ बाबा हरिहरनाथ के पूजा अर्चना किया और जिला और प्रदेश की खुशहाली की कामना की । पूजा अर्चना के उपरांत जिला अधिकारी ने कहा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो 32 दिनों तक सरकारी स्तर पर चलती है । इस मेल में आए सभी मेलार्थियों को स्वागत करते हैं । हम सभी लोग मिलकर मेला को शांति पूर्ण तरिके से संपन्न करे इसमें आमजनों के सहयोग की जरूरत है । मेले में आए हुए मेलार्थियों को किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है । मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध है जो मुख्य पंडाल में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित होते हैं । सोनपुर मेला ऐतिहासिक मेला है इस लिए तैयारी भी अच्छी तरह से किया गया है जिससे आये हुए लोगो को कोई परेशानी न हो । इसके सभी जगह जगह प्रसाशन का व्यवस्था किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे व प्राप्त मात्रा में पुलिस बल्कि तैनाती की गई है। मेलार्थी मेला का आनंद ले । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ,मंदिर सचिव विजय लाला ,मंदिर कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह, मंदिर के पुजारी बमबम बाबा ,भूटकून बाबा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

नारायणी नदी तट पर महाआरती का हुआ आयोजन सोनपुर । हरिहरनाथ मंदिर के नारायणी नदी तट पर महाआरती का आयोजन मंगलवार के दिन किया गया ।जिसमें प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था के साथ शांति पूर्ण तरिके से नारायणी गंगा आरती धनुष कुटी आश्रम के संत बालक बाबा के नेतृत्व में श्री श्री 108 महंत विनोद दास जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर नारायणी महा आरती का शुभारंभ किया गया साथ में श्री भगवान राम ,श्री महंत रघुवर दास जी महाराज, प्रधान पुजारी बोधू दास ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शंख ध्वनि के साथ विद्वान पंडितो द्वारा गंगा आरती किया गया इसमें सैकड़ो लोग गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा से प्रार्थना किया वही मिट्टी के दिए से जगमग करते हुए रोशनी गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर उपस्थित रहे समाजसेवी लाल बाबू पटेल, महाकाल बाबा पारले पांडे त्रिवेणी पांडे बब्बन पांडे बौद्ध बाबा अनिल पांडे सोहन कुमार मिथिलेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे ।

सोनपुर नयागांव के निजाम चक के समीप से चिमनी पर काम कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस बीच युवक के धक्का मारने वाला चार चक्का वाहन चालक मौके के फायदा उठाकर भाग निकला। नयागांव थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन ने मंगलवार को बताया कि उक्त मजदूर यहां के बरियारचक के मुकेश कुमार सिंह पिता गणेश सिंह का पुत्र था। वह निजामचक्र स्थित एक भट्ठा पर काम करता था। वहां से कम कर वह लौट रहा था इसी बीच किसी अज्ञात बाहर ने उसे ठोकर मार दी। घटनास्थल पड़ ही उसकी मौत हो गई। उधर परिवार वालों को जैसे ही हृदय विदारक इस घटना की जानकारी हुई वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक मुकेश अत्यंत ही गरीब परिवार का सदस्य था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका भविष्य अब अंधकार में हो गया है। थानाध्यक्ष बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।