सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला स्थित पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से मंगलवार को दिवाकालीन कार्यक्रम के तहत सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाई स्कूल,अमनौर के संगीत शिक्षक हरिशंकर वर्मा ने गणेश वन्दना एवम भजन से की। इसके बाद आदर्श युवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बरुआ,दरियापुर के संगीत शिक्षक अजय कुमार राम ने शिक्षा आधारित गीत की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में राजेंद्र विद्या मंदिर, मकेर के संगीत शिक्षक अरविंद कुमार ने गजल की प्रस्तुति की। वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,चैनवा नवादा की संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा ने सैया मिले लड़कैया मैं का करू गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जान डाल दी। इसके आलावे बीबी राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,नगरा की संगीत शिक्षिका हैप्पी श्रीवास्तव ने लोकभजन ये पहुना यही मिथिले में रहू न गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वही राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,छपरा की संगीत शिक्षिका ज्योत्सना ने विवाह गीत की प्रस्तुति की। इन सब कलाकारों के साथ की बोर्ड पर गोगल सिंह इंटर स्कूल,नयागांव के संगीत शिक्षक देवानंद ठाकुर,ढोलक पर रघुवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,महदलीचक के संगीत शिक्षक मनोज कुमार सुमन,तबला पर हाई स्कूल,अमनौर के संगीत शिक्षक सुरजीत सिंह एवम बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,त्रिलोकचक के संगीत शिक्षक अमित रंजन,पैड पर जेडी प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय,परसौना,परसा के संगीत शिक्षक राकेश कुमार,इफेक्ट पर संन्यासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कोपा सम्होता के संगीत शिक्षक संजीव कुमार ने संगत कर कार्यक्रम चार चांद लगा दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
