नयागांव में अमर शहीद रहे राजेन्द्र सिंह के मनायी गयी 99 वे जयन्ती। पटना सचिवालय के समक्ष स्थापित 7 शहीदों की मूर्ति देशभक्तों के लिए है प्रेरणा सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के नयागांव रेलवे स्टेशन परिसर मे 1942 में पटना के सात शहीदों में से एक अमर शहीद रहे राजेन्द्र सिंह के 99 वे जयन्ती के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी सोमवार को भाजपा व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने शहीद राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद राजेंद्र सिंह 4 दिसंबर 1924 को सोनपुर प्रखंड के रसूलपुर पंचायत स्थित बनवारी चक गांव में किसान।शिवनारायण सिंह व माता जीरा देवी के घर में इनका जन्म हुआ था। उनकी शादी सुरेश देवी के साथ हुई थी । 18 वर्ष के उम्र में पटना सचिवालय पर तिरंगा झंडा फहराने के दौरान अंग्रेजों के गोलियों से उनकी मौत हो गई थी। इतनी कम उम्र में ही उनकी शादी हुई थी । शहीद राजेंद्र बाबू पटना उच्च अंग्रेजी स्कूल के दसवीं वर्ग के छात्र थे। सोनपुर के कई ऐसे देश भक्त हुए हैं जिन्होने अग्रेजो से लोहा लेकर अपनी प्राण न्यौछावर करते हुए शहीद हुए हैं इसमें से एक नयागांव के ऐसे ही क्रांतिकारी शहीद राजेंद्र बाबू ने अपने छह साथियों के साथ पटनासचिवालय में ब्रिटिश झंडा को हटाकर तिरंगा झंडा फहराया था वही अंग्रेजों के गोली खाकर हंसते-हंसते अपने शहादत दे दी । आज भी पटना सचिवालय के समक्ष स्थापित 7 शहीदों की मूर्ति देशभक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।
पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज सोनपुर के कर्मियों ने कॉलेज में लगाया ताला कर्मियों ने विश्वविद्यालय में देंगे धरना सोनपुर । सोनपुर का इकलौता डिग्री कॉलेज "पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय सोनपुर" के शिक्षक एवं शिक्षकों कर्मियों ने मंगलवार को महाविद्यालय में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारा लगाते हुए कॉलेज में ताला लगा दिया | ये कर्मचारी बुधवार से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्यालय के समक्ष अपनी मांगो के समर्थन में मांग की पूर्ति होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे |कालेज कर्मियों का कहना है कि उनकी राशि 2 वर्ष से आकर पड़ा है लेकिन संबंधित अधिकारी इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पी.आर कॉलेज सोनपुर के कर्मियों के साथ संबंधित अधिकारी जितना सौतेलापन व्यवहार कर रहे हैं ऐसा अंग्रेज भी अपने शासनकाल में नहीं करता था। तालाबंदी कार्यक्रम में अरविंद कुमार शर्मा, निरंजन कुमार सिंह ,राजदेव राय, हरिकांत वरूवा, विजय कुमार राय , राम नाथ राय, सुधांशु शर्मा, प्रो. गोविंद कुमार सिंह, प्रो.पप्पू कुमार राय, सुदीश कुमार भूषण सिंह, शिव कुमार महतो सहित अन्य कॉलेज कर्मी शामिल थे।
आपदा प्रबंधन विभाग मनोरंजन के माध्यम से सोनपुर मेले में मेलार्थी को दे रहे सड़क सुरक्षा व अस्पताल पूर्व चिकित्सा का संदेश सोनपुर । सड़क दुर्घटना एक बड़ी आपदा के रूप में आज हमारे सामने है। सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में मनोरंजन के माध्यम से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एन०सी०सी उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में रोड सेफ्टी थियेटर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। आपदाओं के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से प्राधिकरण के पेवेलियन में नाटक मंचन, पपेट (कठपुतली) शो, बाइसस्कोप और पहेलियां-मुकरियां प्रतियोगिता जैसे विविध आयोजन किए जा रहे हैं। मध्य विद्यालय शिशु संघ, सोनपुर के बच्चों ने मंगलवार को प्राधिकरण के पेवेलियन का भ्रमण किया और आपदाओं के प्रति सचेत और सतर्क रहने की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पहुंचे करीब 50 बच्चों के दल ने पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। रोड सेफ्टी थियेटर में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कार्टून , वीडियो के द्वारा छोटे बच्चों को सड़क सुरक्षा की महत्ता को बताया जा रहा है एवं व्यस्क आगंतुकों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित 4इ (4म्) एजुकेशन (म्कनबंजपवद), इंफोर्स्मेंट (म्वितबमउमदज), इंजीनियरिंग (म्दहपदममतपदह), एवं इमरजेंसी केयर ऑफ रोड एक्सीडेंट के बारे में रोड सेफ्टी थियेटर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ दुर्घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति को कैसे हम जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुँचायें, इससे सम्बंधित प्रशिक्षण (अस्पताल पूर्व चिकित्सा) भी पेवेलियन में आयोजित की जा रही है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को एन०सी०सी उड़ान के मास्टर ट्रेनर अभय कुमार, उज्जवल प्रकाश, कुणाल कुमार, पवन कुमार, सोनू कुमार, रोहित कुमार, मृत्युंजय कुमार पांडेय एवं मनोज कुमार के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन पवेलियन में युगांतर की ओर से पहली, मुकरी प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर आए दर्शकों एवं बच्चों को प्रश्न पूछ कर सही जवाब देने वाले लोगों एवं बच्चों को पुरस्कृत किया जा रहा है । इस मौके पर अमन कुमार शर्मा ,विजय कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार ,गुड्डू कुमार ,मनकेश्वर पांडे, टुनटुन पासवान ,कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।
सोनपुर मेले में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का मंत्री ने किया उद्घाटन किसानों को खाद ,बीज,यंत्रों पर सरकार देती हैं सब्सिडी खाद,बीज के कालाबजारी करने वाले दुकानदारों को खैर नहीं -- मंत्री सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । इस मौके पर विभागीय निर्देशक व अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे । जहां उद्घाटन के उपरांत लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में माप तौल, खाद ,बीज ,फल ,फूल ,सब्जियां मशरूम सहित कृषि कार्य में आने वाले यांत्रिक सहित अन्य प्रदर्शनियों का अवलोकन किया । उद्घाटन के पूर्व सभी अतिथियों को पुष्प कुछ व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया । कृषि प्रदर्शनी में विभाग के निदेशक ने किसानों के खेती करने के दौराम सरकार से मिलने वाली सहायता सहित कई योजनाओं की जानकारी देते हुए अच्छी फसल के उत्पादन के साथ-साथ जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। वही सोनपुर विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद ने मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से मांग किया कि सोनपुर में हर साल लगने वाले कृषि विभाग के द्वारा प्रदर्शनी में करोड़ो रुपए खर्च होती है ऐसे में यहां पर स्थाई रूप से कमरे की व्यवस्था एवं कृषि विभाग के अतिक्रमण किए गए स्थलों को मुक्त करते हुए इसकी चाहरदीवारी करने के साथ-साथ यहां पर किसानों को प्रशिक्षण केंद्र खोलने की माँग की । श्री प्रसाद ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान की आए कैसे दुगनी हो । किसानों के स-समय से खाद,बीज और सरकार से मिलने वाली सहायता राशि , योजनाओं का जनकारी समयानुसार से उपलब्ध कराया जाए जिससे किसान का आमदनी दुगना हो सके और किसानों के हो रही क्षति ना हो इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद बीज एवं कृषि यंत्रों पर सरकार सब्सिडी देती है। इतना ही नहीं केला के खेती करने पर 50% अनुदान सरकार देती है । मंत्री ने विधायक के माँग को स्वीकार करते हुए कहा कि मेले के कृषि विभाग प्रदर्शनी स्थलों का घेराबंदी कराते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा ।मंत्री ने किसानों से अपील किया है कि खेतों में लगाई गई फसल उत्पादन होने के बाद उसके पेड़ पौधों को खेत में ना जलाएं इससे खेत में आग लगने से खेत की पैदावारी शक्ति कम हो जाती है साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं भी अगर खाद ,बीज की कोई भी कालाबाजारी करते हैं तो इसकी सूचना अधिकारियों तक दे जिससे दुकानदारों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया जा सके । सरकार लगातार किसानो के आय दुगनी करने एवं किसानों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिये लगातार प्रयास करती रहती हैं । छोटे से लेकर बड़े किसानों को हंसुआ, खुरपी,कुदाल सहित अन्य छोटे से लेकर बड़े यंत्रों की खरीदारी करने पर सब्सिडी दे रही है। सरकार चाय ,केले,मशरूम,मछली पालन,मधुमखी पालन सहित अन्य फसलों के खेती करने के लिए मदद करती हैं जिससे किसानों के फसल दुगनी हो और सही मूल्यों पर फसल की बिकी हो जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके । कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला कृषि पदाधिकारी श्याम बिहारी सिंह ने किया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार एवं प्रखंड के कृषि समन्यवक, कृषि सलाहकार ,तकनीकी सहायक सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे ।
बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवम युवा विभाग की ओर से हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। इस मुख्य मंच से पटना की साहित्यिक संस्था कला संग्रह के कलाकारों बिहार के कई पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।संस्था के सचिव समीर ने बताया कि कलाकारों ने बिहार के सभी क्षेत्रों में किए जाने वाले पारंपरिक लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुति की है। मंच से संस्था कलाकारों ने झिझिया,झरनी, झूमर,डोमकच,सोहर पावरिया एवम बिहार का महापर्व छठ की जीवंत प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर मुख्य पंडाल में मौजूद दर्शकों की तालियां देर तक सुनाई देती रही। सारण जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र एवम कप देकर कलाकारो को सम्मानित किया। दर्शकों ने सभी कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सारण के अपर समाहर्ता मुमताज आलम,उप समाहर्ता नज़ारत रजनीश कुमार राय सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में डाक विभाग की प्रदर्शनी सह अस्थाई उप डाकघर का उद्घाटन सोमवार को बिहार परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार,उत्तरी प्रक्षेत्र केपोस्टमास्टर जनरल परिमल सिन्हा, बिहार परिमंडल के डाक निदेशक (मुख्यालय) पवन कुमार, उत्तरी प्रक्षेत्र के डाक निदेशक बी बी शरण एवं वरीय डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । वरीय डाक अधीक्षक, सिंह ने अपने अभिभाषण में बताया कि डाक विभाग अपने गौरवमय इतिहास के साथ जनकल्याण की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। अब डाकिया केवल चिट्ठी-पत्री बांटने वाला कर्मचारी नहीं बल्कि बैंकिंग सेवाओं से लैस आपकी सेवा में आपके द्वार के तहत कार्य कर रहा है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रदत सेवाओं के तहत आज डाकघर डाकिया के माध्यम से ग्राहकों को घर बैठे पैसा जमा एवं निकासी की सुविधा प्रदान कर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रतिनिधि मंडल पहुँचे इस्माईल चक सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक पंचायत में विगत 22 नवंबर को इस्माईल चक निवासी हरिहर साह के पुत्र ओणम कुमार साह की हत्या भूमाफिया द्वारा कर दिया गया था। उक्त घटना के बाद हरिहर साह के यहां लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को एक पांच सदस्यीय टीम पूर्व विधायक डा अच्युतानंद सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिल कर संवेदना व्यक्त किया और अब तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने पर खेद जताया। अच्युतानंद सिंह ने कहा कि बिहार पुनः 1990-95 वाले दौर में बिहार चल रहा है। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहा है जिसके कारण बिहार के जनता परेशान हैं । प्रशासन व्यवस्था ढीला हो गया है । माफियाओं द्वारा गरीबो को निशाना बनाया जा रहा है। अच्युतानंद सिंह ने सारण एस पी, थाना प्रभारी से बात कर शीघ्र अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग किया और 21 दिसंबर को राज्यपाल से मिलकर घटना से संबंधित जानकारी राज्यपाल को अवगत कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रतिनिधि मंडल सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे ।
सोनपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके । इसी क्रम में दिनांक 01.12.2023 को सोनपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 2839 मामलों से जुर्माने के रूप में 18.20 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर मेला में कृषि विभाग की प्रदर्शनी के उद्घाटन नहीं होने से किसान हो रहे मायूस कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पौधे, फूल बना आकर्षण का केंद्र सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कृषि विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन नही होने के कारण किसान प्रदर्शनी में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें कृषि से संबंधित जानकारी नहीं मिलने के कारण वह वापस मायूस होकर घर लौट रहे हैं । इसका मुख्य कारण मेले के उद्घाटन 25 नंम्बर के होने के बावजूद अभी तक 9 दिन गुजर गए लेकिन इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नहीं हुआ। यहां हल बैलों की बजाय आधुनिक तकनीक पर आधारित होते जा रहे खेती बाड़ी की महत्वपूर्ण जानकारियों से लैस होने के बावजूद किसान इसका संपूर्ण लाभ नहीं उठा पा रहे हैं कहने के तो भारत कृषि प्रधान देश है लेकिन किसानों को सही जानकारी सोनपुर मेले में पूर्ण रूप से प्रदर्शनी के उद्घाटन स- समय से नहीं होने के कारण अधिकांश किसान सरकारी योजनाओं एवं नई-नई तकनीकी की जानकारी हासिल होने से वंचित हो जाते हैं । जिससे किसानों की खेती से संबंधित जानकारी के अभाव में उनके फसले तो बर्बाद होते ही हैं साथ-साथ उनके आर्थिक क्षति भी होती है । सोनपुर मेला में लगायी गयी कृषि प्रदर्शनी मकई, चना, धान ,गेंहू तथा ईख, फल,फूल सब्जियों की खेती किस तौर-तरीके से किया जाए इसका बड़ा ही उत्तम प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में उत्पादन की तकनीक दिखलाया गया है । मेले देखने आए किसानों ने बताया कि मेले के उद्घाटन के दो दिन के बाद ही कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन अगर होती तो निश्चित ही राज्य के कोने-कोने से आने वाले लाखों किसान जो सरकार की योजनाओं एवं नई-नई जैविक खेती करने एवं कृषि से संबंधित जानकारी मिल पाती लेकिन सरकार के मानसा सही नहीं होने के कारण लाखों किसान जानकारी से वंचित हो जाते हैं। कई किसानों ने मायूसी आवाज में बताया कि उद्घाटन नहीं होने से अंदर ही अंदर इस मेले में वह रौनक नहीं आ रहा जो मूल रूप से आना चाहिए। यहां किसान संगोष्ठी भी आयोजित किया जाता था इस बार वह कार्यक्रम भी आधा अधूरा दिख रहा है।पम्पलेट भी वितरण नही हो रहा है । कहने को तो हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 32 दिनों की लगती है लेकिन यह मात्र जमीनी हकीकत 20 दिन तक ही मेला लगती है । सरकार अगर किसानों की अच्छी फसल व किसानों की आय कैसे दुगनी होऔर फसलें बर्बाद नहीं हो इस पर अगर गंभीरता से कार्य करें तो सा समय से मेला में लगायी जा रही पशुपालन विभाग व कृषि प्रदर्शनी सहित अन्य प्रदर्शनी समयानुसार उद्घाटन हो और किसानों को सही जानकारी दे जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके। सोनपुर मेला पशु मेला के नाम से विख्यात मेल धीरे-धीरे अब यह सिमटती जा रही है। यहां पर गाय भैंस के नहीं आने से किसान भी परेशान है। कई पशु पालकों ने बताया कि अन्य जगहों पर गाय, भैंस की खरीद बिक्री होती है लेकिन सोनपुर मेले में गाय भैंस की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है इतना ही नहीं मेले में आने वाले किसानों ,व्यापारियों को पूर्ण रूप से सुविधा नहीं मिलने के कारण किसान और व्यापारी इस मेले में आने से हिचकिचा रहे हैं। पशुपालकों ने बताया कि किसानों को दूसरे जिले में जाकर गाय भैंस को खरीद रहे हैं इससे उन्हें काफी परेशानी होती है अगर सोनपुर मेले में भी गाय भैंस सहित अन्य पशुओं की बिक्री हो तो निश्चित ही इस हरिहर क्षेत्र पशु मेले के नाम से विख्यात यह मेला फिर से पहले जैसा परवान चढ़ना शुरू हो जायेगे ।
सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक के अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर एवं कम्युनिटी पुलिस संयोजक राजीव मुनमुन के साथ प्रखंड के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के अलावा कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों द्वारा मेला में चल रहे योगदान का समीक्षातमक बैठक रविवार को हुआ । बैठक में कम्युनिटी पुलिस सोनपुर के सदस्यों द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई एवं उन्होंने स्पष्ट रूप से कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों, संरक्षण मंडल एवं समिति के बीच संवाद के माध्यम से सकारात्मक प्रशासनिक संचालन की दशा एवं दिशा पर उचित पहल का आश्वासन दिया । अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों के सहयोग का पर्यटन विभाग बिहार सरकार को इनके द्वारा किये गए कार्यों को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराएगी। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र राय, सुनील सिंह,अतुल कु सिंह,राकेश सिंह,राम विनोद सिंह,सुरेश नारायण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,लगन पांडेय,समरजीत सिंह,देवनाथ पासवान ,निर्भय सिंह ,चुनचुन सिंह ,विक्रम कुमार,इत्यादि के साथ कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों में अखिलेश, रिजवान , राहुल सिंह ,लाला कुमार ,बाला कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।
