सोनपुर जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से स्थानीय डाक बंगला मैदान में आयोजित हरिहरनाथ सोनपुर मेला कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में परसा एव महिला वर्ग में गरखा की टीम चैम्पियन बनी। महिला वर्ग के फाईनल में गरखा ने छपरा को (41-36) से 5 अंकों से विजेता बनी वहीं पुरुष वर्ग में 4 अंकों से विजेता परसा ने सोनपुर को (37-33) 04 अंकों से पराजित कर विजेता बना। महिला वर्ग की वेस्ट रेडर प्रिया (गरखा ), वेस्ट डिफेंडर प्रति (गरखा ) बेस्ट प्लयर असु छपरा बनी वही पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर शुभम (परसा), डिफेंडर डमीत (परसा), वेस्ट डिफेंडर एडमिन परसा ,वेस्ट प्लेयर सूरज सोनपुर रहा । विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने पुरस्कृत किया । नजारत उपसमाहर्ता रजनीश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर कुमार निशांत विवेक, इवेंट्स मैनेजर डा. राजेश सुभागी, प्रतियोगिता संयोजक सुजीत कुमार, कबड्डी सयोंजक सुशील कुमार सिंह, तकनीकी पदाधिकारी सुरेश प्र० सिह, सकलदीप सिंह, गौरी शंकर , मृत्युजय सिह , रूपनारायण ,राकेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, प्रमोद कुमार, सूरज कुमार, अमीत के सिंर खुशीद आलम,अनमल गिरी, ज्योति भूषण,अजुनानी आदि रहे ।
